मकर राशि के जीवनसाथी कैसे होते है? जाने स्वभाव व गुण

मकर राशि के जीवनसाथी कैसे होते है? उनका स्वभाव कैसा होता है? एवं क्या वह एक दुसरे के सच्चे जीवन साथी बन सकते है? ऐसे कई अटपटे सवाल है जो इन राशियों के जातको के मन मे उठता रहता है। आज हम इस चर्चा मे “मकर राशि के जीवनसाथी कैसे होते है” एवं उन्हे किन राशियों के लोगो को अपना जीवन साथी चुनना चाहिए, जैसे प्रश्नो का हल देखेंगे।

मकर राशि के जीवनसाथी की चित्र
मकर राशि के जीवनसाथी का स्वभाव जाने

भारतीय संस्कृति मे विवाह के कई प्रकार होते है क्युकि यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग रहते है तथा सभी धर्मों के लोग अपने धर्म ग्रंथों के अनुसार विवाह करते है। लेकिन हिंदू धार्मिक ग्रंथों मे विवाह के आठ प्रकार बताये गये है लेकिन इनमे से कुछ ही प्रकार शुभ होते है. आप विवाह के आठ प्रकार पर क्लिक करके, इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है. आइये जानते है कि मकर राशि के जीवनसाथी कैसे होते है।

मकर राशि के जीवनसाथी

मकर राशि के जीवनसाथी: मकर राशि, राशि चक्र की दशवी राशि है इसके स्वामी शनि देव है. तथा इसकी पहचान मगरमच्छ है ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार मकर राशि के लोगो को तुला, कर्क & वृष राशि1 के जातको के साथ विवाह करने से, उनका जीवन सुखी व समृध्द रहता है। अर्थात ये एक दुसरे के अच्छे जीवनसाथी बन सकते है। क्योकि..

मकर राशि के लोग नैतिक, विवेक बुद्धिवान, विचारशील व व्‍यावहारिक होते हैं तथा इनमे संगठन बनाने अर्थात ऐकता बनाये रखने मे महारथ हाशिल होती है। लेकिन राशि का स्वामी शनि होने पर यह थोडा भयभीत रहते है लेकिन जब शनि अच्छा होता है तो ये विश्वसनीय व ईमानदार होते है। मकर राशि के जातको का मिथुन, तुला व कुम्भ के राशियोंं से शत्रुता होती है. अत: इन्हे इन राशियों से सावधान रहना चाहिए।

कौनसी राशि किससे लिये सही है?

हिंदू संस्कृति मे राशि का विशेष महत्व है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रह, नक्षत्रों के अनुसार ही हमारे जीवन का निर्वहन होता है हमारे जीवन में क्या-क्या घटनाये घटने वाली है ये सभी ग्रह नक्षत्र पर निर्भर करता है यही कारण है कि कोई भी शुभ कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, कथा आदि करने से पूर्ण ज्योतिषी या पंडित जी से ग्रह नक्षत्रो की दशा देखी जाती है, ताकि कार्य मे कोई बाधा ना उत्पन्न हो, नीचे सारणी मे आप राशि का नाम व उनके जीवनसाथी की राशि जान पायेंगे, इससे आप यह अनुमान लगा सकते है कि किन राशियों के लिये कौन सी राशि का जीवनसाथी शुभ होता है।

राशि का नामजीवनसाथी
मेष राशितुला राशि
वृष राशिवृश्चिक राशि
कन्या राशिवृष राशि
कर्क राशिसिंह, मेष & धनु राशि
सिंह राशिकर्क, मेष, वृश्चिक, मीन & धनु राशि
वृश्चिक राशिवृष, मीन & धनु राशि
तुला राशिकन्या, मकर, मेष & मिथुन राशि
धनु राशिसिंह, मेष राशि
मकर राशितुला, कर्क & वृष राशि
कुम्भ राशिसिंह & वृष राशि
मीन राशिमेष & वृश्चिक राशि
मिथुन राशिवृष, तुला & सिंंह राशि
कौनसी रासी किससे लिये सही है।

मकर राशि के जीवनसाथी व उनकी प्रवृत

  • मकर राशि के लोग आत्म केंद्रित होते है।
  • इनका स्वभाव जिद्दी होता है।
  • ये अधिक गम्भीर व अपने काम के प्रति समर्पित होते है।
  • मकर राशि त्याग व बलिदान की राशि मानी जाती है।
  • मकर राशि के लोग बुध्दिवान व व्यवहारिक होते है।
  • इनका शुभ दिन, मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार होता है।
  • इनका शुभ रंग सफेद, लाल व नीला होता है।
  • मकर राशि के लोग ईमानदार व महत्वाकांक्षी होते है।

आपके पसंद के लेख


डिस्क्लैमर: लेख मे दी गई जानकारी जन मान्यताओं पर आधारित है एवं इनका संग्रह इंटरनेट के स्रोतों से की गई है जिसकी पुष्टी नही की जा सकती, अत: इस लेख से सम्बंधित कोई विशेष फैसला लेने से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले।

संदर्भ:

  1. https://hindi.news18.com/news/astro/know-which-zodiac-sign-is-the-best-suited-for-life-partner-and-which-is-ruin-married-life-4526383.html ↩︎

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top