Vishnu Mantra: इन 10 प्रसिध्द मंत्रों से करे भगवान विष्णु की पूजा, होगी सारी मनोकामनाएं पूर्ण

Vishnu Mantra: भगवान विष्णु एक कोमल हृदय वाले देवता है जो सम्पूर्ण जगत के पालनहार है आज हम सब श्रीहरि विष्णु के विविध मंत्र जानेंगे, जिसकी स्तुति कर आप धन-वैभव एवं सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते है।

Vishnu Mantra img
Vishnu Mantra: भगवान विष्णु के प्रसिध्द मंत्र

भगवान विष्णु हिंदू धर्म के प्रमुख देवता है ये त्रिदेवों (ब्रम्हा, विष्णु व महेश) मे से एक है मान्यता है किन जब-जब पृथ्वी पर अधर्म होगा, तब-तब भगवान विष्णु अवतार लेंगे, और धर्म की रक्षा करेंगे. अब तक भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा हेतु 10 अवतारों का वर्णन मिलता है जिन्हे दशावतार के नाम जाना जाता है।

भगवान विष्णु के मंत्र – Bhagwan Vishnu Mantra in Hindi

1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

2. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

3. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

4. ॐ विष्णवे नम:

5. ॐ हूं विष्णवे नम:

स्तुति अर्थात जाप या प्रार्थना करना, किसी भी देवी-देवता की जाप, मंत्र, श्लोक या प्रार्थना करना स्तुति कहलाती है नीचे लिस्ट मे हमने भगवान विष्णु की स्तुति के लिये कई मंत्र दिये है जिनका उच्चारण कर आप भगवान विष्णु कि स्तुति कर सकते है।

भगवान विष्णु के मंत्र व स्तुति – Vishnu Mantra & Stuti Hindi

  • ॐ अं वासुदेवाय नम:
  • ॐ नारायणाय नम:
  • ॐ आं संकर्षणाय नम:
  • ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
  • ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

भगवान विष्णु की पूजा विधि – Bhagwan Vishnu Pooja Vidhi

Vishnu Mantra & Pooja:
वैसे तो आप प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा कर सकते है लेकिन लोकमान्यता के अनुसार रविवार व वृहस्पतिवार भगवान विष्णु का शुभ दिन होता है।

वृहस्पतिवार के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ केले की पूजा जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही भोग में गुड़ व चना चढ़ाना शुभ माना जाता है। पूजा करते वक्त भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को हर प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विष्णु पूजा का महत्व – Bhagwan Vishnu Pooja Mahatv

भगवान विष्णु जगत का पालन करने वाले देवता हैं। उनका नियमित स्मरण करने से जीवन के समस्त संकटों का नाश होता है तथा धन-वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की पूजा गुरूवार के दिन किया जाता है कहते हैं इनकी पूजा में चढ़ाने वाला हर सामान पिला होता है जैसे, हल्दी चने की दाल चन्दन सिन्दूर पिला फूल आदि चढ़ाया जाता है। पूजा के साथ उपर दिये गये मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे आपको हर समस्या से छुटकारा मिलगा। अन्य फायदे निम्न है।

भगवान विष्णु की पूजा करने के फायदे – Vishnu Mantra ke Fayade

  • भगवान विष्णु की पूजा करने से मानसिक शांति और सुकून मिलता है।
  • भगवान विष्णु की प्रतिदिन पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • पूरे विधि-विधान व एकाग्रता से भगवान विष्णु की पूजा करने से मन की शांति प्राप्त होती है।
  • भगवान विष्णु की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और हमारा जीवन सुखमय बनता है।
  • भगवान विष्णु की पूजा से धार्मिक उन्नति होती है और आप आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करते है।
  • भगवान विष्णु की पूजा करने से मन प्रभुल्लित व स्थिर होता है।
  • विष्णु भगवान की पूजा करने से जीवन में आने वाले कष्टों का नाश होता है।
  • भगवान विष्णु की पूजा करने से आप मोक्ष की प्राप्ति कर सकते है।

इन्हे भी देंखे

डिस्क्लैमर:- यह लेख हिंदू धार्मिक मान्यताओ के आधार पर लिखा गया है. अत: इसके विश्वसनियता की पुष्टि नही की जा सकती है। लेकिन यह आश्वासन दिया जा सकता है कि यह लेख हिंदू धार्मिक मान्यताओ, पौराणिक काथाओं व लोकमान्य पर आधारित है जो वर्तमान भारत मे प्रचलित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top