Dussehra 2023: दशहरा कब हैं? कैसे मनाया जाता है? जाने महत्वपूर्ण बाते

Dussehra 2023: दशहरा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारो मे एक है इसे “बुराई पर अच्छाई की जीत” का पर्व माना जाता है मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और लंका पर विजय प्राप्त की थी

dussehra 2023 image

आपको बता दू हमारा भारत देश त्योहारो का देश है। यहाँ हर माह विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाये जाते है जैसे कि दशहरा के उपरांत धनतेरस, दिवाली, छ्ठ आदि पर्वों की शृन्खला आने वाली है। आइये आज हम इस लेख मे दशहरा 2023 (Dussehra 2023) का शुभ मुहुर्त व अन्य महत्वपूर्ण बाते जानते है।

2023 में दशहरा कब है? (2023 Dussehra Kab Hai)

When is Dussehra in 2023: इस वर्ष दशहरा 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा, यह त्यौहार “बुराई पर अच्छाई की जीत” एवं “असत्य की सत्य पर जीत” का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था अर्थात लंका पर विजय प्राप्त कि थी इसलिये इस त्योहार को को विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है।

दशहरा क्यो मनाया जाता है?: भारतवर्ष में दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह हमारी संस्कृति का ही एक प्रतीक है जो हमारे अंदर धर्म की ज्वाला को जलाए रखतीं है। साथ ही यह त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. क्योकि इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था अर्थात बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी. इसके बाद ही सभी जगहों पर बड़ी धूमधाम से दशहरा का त्योहार मनाया जाने लगा।

दिवाली पूजा विधि एवं शुभ मुहुर्त
करवा चौथ कब है?
धनतेरस कब है?
हरितालिका ती कब है?
2023 मे आने वाले हिंदू त्योहार

दशहरा का शुभ मुहूर्त – Dussehra Subh Muhurt

Dashara kab hai: इस वर्ष दशहरा का त्योहार 23 अक्टूबर के दिन शाम को 5 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, उदया तिथि के अनुसार दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

विजय दशमी का त्योहार दस दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस पावन पर्व पर रामलीला का आयोजित किया जाता है। जिसमें रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ को जलाया जाता है। दशहरा के कुछ दिनों बाद ही दिवाली का त्योहार मनाया जाता है क्युकि प्रभू श्रीराम ने रावण को पराजित कर, माता सीता, भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापिस आये थे, जिसके उपलक्ष्य मे दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

दशहरा के दिन शुभ तिथि – Dussehra ko din kya kare

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक बताया जाता है कि विजय दशमी का दिन या तिथि अच्छी मानी जाती है, इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ होते है।

दशहरा कैसे मनाया जाता है? – Dussehra Kaise Manaya jata hai

Dussehra 2023: दशहरा कब हैं? कैसे मनाया जाता है? जाने महत्वपूर्ण बाते

दशहरा के दिन भारत के सभी क्षेत्रों मे रावण की प्रतिमा को जलाया जाता है दशहरा के 10 दिन पहले से ही भारत के गांवों मे रामलीला कराया जाता है और 10 दिन के उपरांत प्रभू श्रीराम के पात्र द्वारा रावण की प्रतिमा को जालाया जाता है। तथा गांव के सभी लोगो द्वारा प्रभू श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी की पूजा-आरती की जाती है।

दशहरा का महत्व – Dussehra Ka Mahatv

दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत व असत्य पर सत्य की जीत के उत्सव के रुप मे मनाया जाता है। इसे विजय दशमी व दशहरा दोनों के नाम से जाना जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन प्रभू श्रीराम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त किया था। पौराणिक मान्यताओ के अनुसार प्रभू श्रीराम ने नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रुपो की पूजा की थी और दसवें दिन रावण का वध किया था. इसलिये इसे दशहरा (Dussehra) कहा जाता है।

हालाकि इस विषय पर समाज मे कई मान्यतायें प्रचलित है जिसकी पुष्टि नही की जा सकती, लेकिन यह सत्य है कि प्रभू श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त किया था, अर्थात असत्य पर सत्य की विजय हुई थी, इसलिये इसे विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है।

दशहरा से सम्बंधित बातें

  • दशहरा (Dussehra) को विजय दशमी (Vijayadashami) के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारो मे से एक है।
  • इस वर्ष यानी 2023 मे दशहरा 24 अक्टूबर को है।
  • इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है
  • इस दिन भगवान राम ने दुष्ट रावण का वध किया था

निष्कर्ष– दशहरा का त्योहार आने वाला है जो इस वर्ष 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा, यह त्योहार हिंदुयों के प्रमुख त्योहारों मे से एक है. क्युकि इसी दिन प्रभू श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था जिसे आज हम विजय दशमी (vijayadashami) अथवा दशहरा के नाम से जानते है।

[quiz-cat id=”12578″]

दशहरा से सम्बंधित अग्रीम त्योहारों मे हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार दिवाली भी आने वाली है दिवाली के दिन ही प्रभू श्रीराम, माता सीता व भाई लक्ष्मण वनवास से अयोध्या वापिस आये थे, जिसके उपलक्ष्य मे दिवाली का त्योहार मनाया जाता है जो दशहरा के कुछ दिनो बाद ही मनाया जाता है इस वर्ष दिवाली 12 नवम्बर 2023 को है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top