जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार एवं 2023 कुम्भ नहावन के प्रमुख दिनों के नाम जाने

जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार: जनवरी का महीना पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी पक्ष से आरम्भ हो रहा है। मकर संक्रांति, बसन्त पंचमी जैसे प्रमुख त्यौहार इसी महीने में पड़ते हैं।

इसके अलावा इसी महीने में कई और त्योहार आयेंगे और ग्रहो की चाल भी बदलेगी। हम आपको बताते हैं इस महिने मे पड़ने वाले प्रमुख त्यौहार और महत्व के बारे में जानेंगे।

जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार
जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार

जनवरी माह के प्रमुख- Hindu Festivals in January 2023

लोगो को जनवरी महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योकी इस महीने मे मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या व राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्रा दिवस जैसे कई त्योहार व दिवस आते है। साथ ही जनवरी का महीना साल का पहला महीना होता है इसलिये लोग इसे काफी आनंदपूर्ण व मनोरंजित होकर व्यतीत करते है।

आइये जानते है की जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार व दिवस कौन-कौन से है। ताकी आप उसकी तैयारी कर सके।

6 जनवरी: पूष पूर्णिमा

varanasi-ganga

पूराणो के अनुसार पूष माह की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मन चाहा फल की प्राप्ति होती है। कहते हैं पूष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु स्वयं गंगा जल में निवास करते हैं। इसलिए इस स्नान पर्व पर, गंगा स्नान विशेष फल दाई होती है।

10 जनवरी: अगारकी संकष्टी चतुर्थी या गणेश चतुर्थी शुभ योग

ganesh-jii

माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाले चतुर्थी तिथि को संकट चतुर्थी कहा जाता है। इस साल यह शुभ तिथि 10 जनवरी दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इसे अगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश के साथ हनुमान जी की पूजा करने का खास विधान है।

14 जनवरी: मकर संक्रांति

नये साल का सबसे बड़ा त्यौहार मकर संक्रांति होती है। क्योंकि इस दिन के बाद घरों में शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। इस लिए इस त्यौहार को लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार एवं 2023 कुम्भ नहावन के प्रमुख दिनों के नाम जाने
जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार (मकर संक्रंति)

सूर्य को मकर राशि में आने की वजह से मकर संक्रांति होता है।लोग इस दिन गंगा नदी में स्नान करके दान, पुण्य करते हैं। इस दिन उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और बिहार सहित कई उत्तरी राज्यो में पतंगें उड़ाई जाती है।

जब सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकरसंक्रांति शुरू होती है। 2023 में मकर संक्रान्ति 14 जनवरी दिन शनिवार को हैं। मकरसंक्रांति के दिन सूर्य देव, मकर राशि में 14 जनवरी की रात्रि को 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।

river-ganges

इसलिए उदया तिथि के अनुसार 15 जनवरी रविवार के दिन मनाना शुभ एवं फलदाई माना जा रहा है।इस त्यौहार के दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति क्यू मनायी जाती है ?

21 जनवरी: माघ मेला की मौनी अमावस्या

जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार एवं 2023 कुम्भ नहावन के प्रमुख दिनों के नाम जाने
जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार (प्रयागराज कुम्भ)

जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार : माघ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार यह अमावस्या 21 जनवरी शनिवार के दिन पड़ेगी, इसे शनिचरी अमावस्या भी कहा जाता है|

धार्मिक कथाओं में वर्णित है कि इस दिन संगम में डुबकी लगाना सौभाग्य की बात मानी जाती है।लोग सुबह स्नान व पूजा पाठ करते हैं और फिर मौन रखतें हैं। इसलिए इसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन गंगा स्नान करना,मौन रखना, और दान करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

22 जनवरी: गुप्त नवरात्र

durga-maa

साल में दो नवरात्र बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, चैत नवरात्र और शरदीय नवरात्र। लेकिन इन दो के अलावा और भी नवरात्र होते हैं,जिसको गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।ये गुप्त नवरात्रि माघ और अषाढ़ महिने में मनाया जाता है।

मनोकामना पूरी, और तांत्रिक साधना करने वाले इसे पूरे साल इन्तजार करते हैं क्योंकि इस नवरात्र में मां की साधना गुप्त रूप में की जाती है। 2023 में गुप्त नवरात्र 22 जनवरी से शुरू होगी।जाने- मां दुर्गा के नौ रुपो का नाम

26 जनवरी: स्वतन्त्रता दिवस & बसन्त पंचमी

जनवरी माह के प्रमुख त्यौहार : बसंत ऋतु के आगमन का उत्सव बसन्त पंचमी, माघ मास की शुक्लपक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इसे श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

ब्रह्म जी ने बसंत पंचमी के दिन सृष्टि को ध्वनि प्रदान करने के लिए अपनी पुत्री सरस्वती को प्रकट किया था।इस कारण बसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।

जनवरी महिने के त्योहार की लिस्ट

  • 1 जनवरी रविवार – नववर्ष दिवस
  • 2 जनवरी, सोमवार- नववर्ष अवकाश
  • 11 जनवरी बुधवार – मशीनरी दिवस
  • 12 जनवरी गुरुवार – स्वामी विवेकानंद जयंती
  • 13 जनवरी शुक्रवार लोहड़ी
  • 14 जनवरी – मकर संक्रांति
  • 15 जनवरी रविवार – पोंगल
  • 23 जनवरी सोमवार – नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म दिन
  • 26 जनवरी गुरूवार- गणतंत्र दिवस
  • 26 जनवरी – बसन्त पंचमी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top