शिक्षा पर निबंध (महत्व व भूमिका) 300 शब्दों में | Shiksha par nibandh 300 shabd mein

Shiksha par nibandh: शिक्षा जीवन का अमूल्य भाग है| जीवन को बेहतर व सुव्यवस्थिति ढंग से चलाने के लिए शिक्षा होना जरुरी है| या यूं कहे शिक्षा जीवन के अनिवार्य शर्तो में से एक है| हमारी संस्कृती ने आदि काल से शिक्षा को अधिक महत्त्व दिया है|

आपको बता दू भारत ही मात्र ऐसा देश जहां शिक्षा की पूजा होती है| यहाँ शिक्षा से जुड़ी वस्तुयों पूजा जाता है| आपको याद होगा जब बचपन में गलती से पुस्तक या बैग गिर जाता था तो हम उठा कर उसे पहले प्रणाम करते थे, फिर साफ़ ?

Photo-1667367524709

आज हम इस लेख में शिक्षा पर निबंध (shiksha par nibandh) पढेंगे, यह लेख आपके लिए कितना शिक्षा प्रद रहा कमेन्ट में हमें जरुर बताये|

शिक्षा पर निबंध (150 शब्दों में) – shiksha par nibandh 150 shabd mein

प्रस्तावना– जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा रूपी ज्ञान जीवन के कठिन समय, में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करती है । शहरों में शिक्षा प्राप्त करना आसान है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाये जा रहें हैं।

यह समाज में सभी व्यक्ति में समानता की भावना लाती है और देश के विकास और वृद्धि को बढ़ावा देती है। शिक्षा के जरिए ही एक भावी राष्ट्र का निर्माण होता है।

शिक्षा का महत्व

शिक्षा पढ़ने और लिखने की कला सिखाती है, पढ़ना लिखना शिक्षा की पहली सीढ़ी है। यदि आप में शिक्षा का अभाव है, तो आप समाज से बहुत दूर है। शिक्षा लोगों को साक्षर बनातीं है। रोजगार के लिए शिक्षा अत्यन्त महत्वपूर्ण है जब नौकरी की बात आती है तो अशिक्षित लोगों को बहुत पछताना पड़ता है ।

शिक्षा क्यों जरूरी है: – अच्छी शिक्षा जीवन में बहुत से उद्देश्यों के लिए जरूरी है, जैसे व्यक्तिगत उन्नति को बढ़ावा, सामाजिक स्तर में सुधार आथिर्क प्रगति, राष्ट्र की सफलता, जीवन में लक्ष्यों को निर्धारित करना, समाजिक मुद्दे के बारे में जागरूक करना, लेकिन यह भी ध्यान दे किताबी शिक्षा के साथ साथ सामाजिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है। शिक्षा अत्यन्त जरूरी है ताकि राष्ट्र प्रगति की ओर बढ सके।

शिक्षा की मुख्य भूमिका

आज कल शिक्षा के स्तर को बढाने के लिए बहुत तरीके हैं । शिक्षा का पूरा तंत्र अब बदल दिया गया है।अब बारहवीं कक्षा के बाद दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से नौकरी के साथ पढ़ाई भी कर सकते हैं शिक्षा महंगी नहीं है,कम पैसों से भी पढ़ा जा सकता है शिक्षा के माध्यम से हम किसी भी बड़े और प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में कम शुल्क में प्रवेश ले सकते हैं।

शिक्षा से जुडा लेख पढ़े (Shiksha par nibandh)

शिक्षा क्या है ?

शिक्षा के माध्यम से लोगों के नाकारात्मक सोच को सकारात्मक विचार में बदलतीं है बचपन में ही माता पिता शिक्षा की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाते हैं वे हमे अच्छे विद्यालय में दाखिला कराकर अच्छी शिक्षा दिलवाने का हर सम्भव प्रयास करते हैं शिक्षा हमें तकनीकी और उच्च कौशल वाले ज्ञान के साथ पूरे संसार में हमारे विचारों को विकसित करने की क्षमता प्रदान करतीं हैं। शिक्षा लोगों को सभ्य और बेहतर शिक्षित बनातीं है।यह संसार में

जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है

शिक्षा सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक ज्ञान है। जीवन में हम शिक्षा रुपी ज्ञान का प्रयोग करके कुछ अच्छा प्राप्त कर सकते हैं शिक्षा का उच्च स्तर समाजिक तथा परिवारिक आदर और एक अलंग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए व्यक्तिगत महत्वपूर्ण होता है ।

पर्यावरण पर निबंध

समाज में शिक्षा का क्या महत्व है

समाज में शिक्षा का यह महत्व है कि आप एक सम्मानित व्यक्ति में गिने जाते हैं। शिक्षा मनुष्य के जीवन में अच्छे बिचारो को भरती है बुरे विचारों से बचाती है।समाज में प्रतिष्ठित करने का काम करतीं हैं जिससे मनुष्य के अन्दर मनुष्यता आतीं हैं। और शिक्षा रूपी ज्ञान मनुष्य के जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है।

आनलाइन शिक्षा पर महत्व

निष्कर्ष

आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ चुका है शिक्षा के उपयोग तो अनेक है परन्तु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है शिक्षा इस प्रकार होना चाहिए था कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सकें

शिक्षा सर्वेश्रेष्ठ धन है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और ना ही कोई छीन सकता है।यह ऐसा धन है जो बांटने कम नहीं होता बल्कि बढ़ता जाता है। आपने देखा होगा कि समाज जो शिक्षित व्यक्ति होते हैं उनका एक अलंग ही मान सम्मान होता है।लोग उन्हें इज्जत भी देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए

शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे ना कोई चुरा सकता है और ना ही कोई छीन सकता है।यह एक ऐसा धन है जो बांटने से कम नहीं होता| वायु पर निबंध

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top