सर्व मंगल मांगल्ये पूर्ण मंत्र व अर्थ जानें | Sarva Mangala Mangalye Mantra in Hindi

Sarva Mangala Mangalye Mantra – सर्व मंगल मांगल्ये पूर्ण मंत्र व अर्थ

सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र मां गौरी का पावन मंत्र है। इस मंत्र का उच्चारण पूजा-पाठ मे सर्वप्रथम किया जाता है। हिंदू धर्म के लोग किसी भी शुभ कार्य करने से पहले इस मंत्र का उच्चारण अवश्य करते है। इस मंत्र के उच्चारण से जीवन मे शांति व समृद्धि आती है। यह मंत्र नवरात्रि की आठवीं महाशक्ति “मां महागौरी” को समर्पित है।

Sarva Mangala Mangalye Mantra in Hindi

सर्व मंगल मांगल्ये पूर्ण मंत्र – Sarva Mangala Mangalye Full shoka in Hindi

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

मां दुर्गा के इस पावन मंत्र मे ॐ मंत्र लगाकर भी उच्चारण किया जाता है। जैसे- ॐ सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। इस मंत्र के रोजाना अभ्यास से सारी मनोकामनायें पूर्ण होती है।

यह मंत्र नवरात्रि की आठवी महाशक्ति “मां गौरी” को समर्पित है। प्रतिदिन मंत्र का जाप करने से जीवन मे अद्भुद बदलाव देखने को मिलता है बस आप को सम्पूर्ण श्रध्दाभाव व विश्वास से मंत्र का जाप करना है। पढे- धर्मो रक्षति रक्षितः श्लोक अर्थ

सर्व मंगल मांगल्ये का अर्थ (Sarva Mangala Mangalye Mantra Meaning in Hindi)

  • सर्व मंगल मांगल्ये – सभी मंगलो मे मंगल (शुभ)
  • शिवे- भगवान शिव (कल्याणकारी)
  • सर्व अर्थ साधिके- सभी मनोरथ (इच्छओ) को पूर्ण करने वाली
  • शरण्ये- शरण मे आना
  • त्रयम्बके- तीन नेत्रो (आंखो) वाली
  • गौरी- भगवान शिव की अर्धांगिनी
  • नारायणी- भगवान विष्णु की पत्नी
  • नम: अस्तुते- प्रणाम करते है।

व्याख्या- हे मां गौरी आप ही सबकी मंगल व कल्याण करने वाली है, आप ही जीवन की उध्दारकर्ता है आपके शरण मे आने से सब की इच्छा पूर्ण हो जाती है। आप तीनो लोक को जानने वाली है, आप ही भगवान शिव की अर्धांगिनी व नारायण की अर्धांगिनी है। अर्थात देवो के देव महादेव के सभी स्वरुपों मे आप ही है। हम भक्त आप को प्रणाम करते है।

जाने- भगवान शिव के 108 नाम

Sarva Mangala Mangalye Mantra Video

सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र के फायदे – Sarva Mangala Mangalye Mantra Benefits

इस मंत्र का जाप करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है, और जीवन मे खुशिया आने लगती है, ये तभी संम्भव है जब इस मंत्र को पूरे श्रध्दाभाव व विश्वास से किया जाय।

यह मंत्र हिंदू धर्म के मुख्य मंत्रों मे से एक है, इस मंत्र का उच्चारण प्रत्येक शुभ कार्य को करने से पहले किया जाता है, लोगो की मान्यता है की सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र का जाप करने से सकारात्मक उर्जा (मां दुर्गा) का प्रवेश होता है। जिसके परिणाम स्वरुप आप द्वारा किया गया कार्य, पवित्रता पूर्वक सफल होता है।

भजन/आरती- आरती कीजै रामलला की

Sarva Mangala Mangalye Mantra in English

Sarva Mangala Mangalye Shive Sarvartha Saadhike
Sharanye Trayambake Gauri Narayani Namostute

आस्था के लिये परिणाम की जरुरत नही होती, इसलिये आप जिस भी ईश्वर मे विश्वास रखते है उसे पूरी श्रध्दा व विश्वास से माने, आपकी सारी मनोकामना अवश्य पूर्ण होंगी। बस सम्पूर्ण विश्वास ही आपकी सारी मनोकामनायें पूर्ण करेगा।
जोर से बोलो- जय माता दी – Join Us

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top