प्यार क्या है? | What is Love in Hindi

प्यार क्या है ? कैसे होता है । Pyaar Kya Hai (What is Love in Hindi)

Pyaar Kya Hai (प्यार क्या है ?) प्यार एक ऐसा एहसास है जो दिमाग से न होकर दिल से होता है। या यू कहे प्यार अनेको प्रकार के पवित्र भावनाओं का संगम है। एवं जीवन का मुख्य हिस्सा है। इसके बिना जीवन का कोई सार (अर्थ) नही। क्योकि प्यार ही मनुष्य को खुशियों की ओर ले जाता है। प्यार शब्द सुनते ही मनुष्य हसमुख हो जाता है।

Love Wallaper
Love Image Source: Pixabay

प्यार एक दूजे के भावनाओं का बंधन है। हालाकि आधुनिकता ने इसे छीन लिया है, शायद लोग प्यार के मूलस्वरुप को भूल चुके है, और प्यार का अर्थ कूछ और समझते है। लेकिन इस जहाँ मे कई ऐसे भी लोग है जो सच्चे है, जो प्यार की ताकत व पवित्रता समझते है। प्यार के अन्य नाम – प्रेम, स्नेह, ममता, लगाव इत्यादि

नोट- प्यार (Love) केवल निश्चित उम्र के स्त्री व पुरुष के लिये ही नही, बल्की सभी मनुष्यों के लिये हैं, जैसे- बच्चों का माता-पिता के प्रति प्यार, आपका किसी पालतू जानवर के प्रति प्यार, इत्यादि। जरुरी नही की प्यार जीवित वस्तुयो से ही हो, जिससे हमारी भावनायें जुड जाये वही प्यार है, जैसे- किसी को गाडी से प्यार तो, किसी को अपने घर से, लेकिन इस लेख मे हम केवल स्त्री व पुरुष के प्रेम की बात करेंगे, जिसे आम भाषा मे प्रेमी व प्रेमिका बोला जाता है। Read- वेलेंटाइन डे क्यू मनाया जाता है

प्यार क्या होता है ? Pyar Kya hota hai

Love Wallaper
Love Image Source: Pixabay

प्यार एक ऐहसास है, जो किसी विशेष के लिये उत्पन्न होता है। सामान्य भाषा मे समझे तो, प्यार एक दूजे के भावनाओ का मिलन है। ऐसा मिलन जिसे सिर्फ आप दोनो (प्रेमी) ही महसूस कर सकते है। ये जीवन को उच्च स्तर पर ले जाने की प्रेरणा देता है, लेकिन यह तभी सम्भव है, जब आप का प्रेम वास्तविक (पवित्र) हो, अन्यथा यही आपको जीवन के सबसे नीचले स्तर पर भी ले जाने का कार्य करता है।

हालाकि आधुनिकता के अनुसार प्यार को आकर्षण कहना गलत नही होगा, क्योकि प्यार की वास्तविकता यही है, जब लडका या लडकी एक निश्चित उम्र मे होते है, तब यह प्रक्रिया अधिक देखने को मिलती है, इसका कोई अन्य कारण नही बस आकर्षण है, लेकिन यह आकर्षण सच्चा प्यार मे बदलेगा या शरीर तक रह जायेगा, यह स्त्री व पुरुष पर निर्भर करता है।

स्त्री व पुरुष दोनो आकर्षित होते है। लेकिन समय अनुसार यही आकर्षण जीवन के भावनाओं से जुड जाता है, जिसे प्रेमी व प्रेमिका सच्चा प्यार का दर्जा देते है, यही आधुनिक प्रेमी जोडे सच्चा प्यार का अर्थ शादी करने से अनुमानित करते है, वो स्वयं को एक दुसरे को पति-पत्नि के रुप मे देखते है। जो बाद मे तनाव का मुख्य कारण बनता है। क्योकि सच्चा प्यार का मतलब सिर्फ शादी ही नही बल्कि, एक दुजे की खुशिया, परिवार की खुशिया, सफलता, सम्मान, इत्यादि है। पढे- इश्क शायरी

प्यार कैसे होता है – Pyar Kaise Hota Hai

Love Wallaper
Love Image Source: Pixabay

एक दुजे की भावनाओं के मिलन से प्यार होता है। समाज बेशक इस बात को इंकार करता है की प्रेम चेहरे का रंग व बनावट देखकर नही होता, बल्कि सच्चाई यही है की अधिकतर प्रेम सुंदर लोगो का जोडा होता है। हमने यहां अधिकतर शब्द का प्रयोग किया, अर्थात प्रेम दोनो रुपों मे हो सकता है लेकिन अधिकांश लोगो का प्रेम सुंदरता होता है।

प्रेम की शुरुआत आकर्षण से होती है, और आकर्षण सुंदर वस्तुयों के प्रति आकर्षित होती है, इसलिये प्रेम को हमने आकर्षण का स्वरुप दिया, अगर यह आकर्षण पवित्र भावनायों का संग्रह रहा तो, सच्चा प्रेम बनना तय है। स्त्री व पुरुष के बीच प्रेम होने के 7 चरण होते है। Love par पढे- सच्चा प्यार पर कविता

प्यार कैसे होता है स्टेप्स

  1. आकर्षण
  2. ख्याल
  3. मिलने की चाह
  4. साथ रहने की चाह
  5. मिलने व बात करने की कोशिश
  6. मिलना, प्रेम का इजहार करना
  7. साथ जीवन जीने के लिये प्रयत्न करना

ब्रेकअप क्यू होता है- Brakeup Kyu Hota Hai

ब्रेकअप का अर्थ एक दूजे से बात ना करने से है, क्योकि दोनो की भावनाओं को नष्ट नही किया जा सकता, प्रेम सच्चा हो या झूठा एक दुसरे की भावनाओं (विचारो) का संग्रह जीवन भर याद आते रहेंगे। अगर ये भावनायें पवित्र होंगी तो बेशक यह आपको रुलायेंगी, आपको तनाव मे डाल सकती है।

लेकिन कुछ प्रेमी ऐसे भी है जो स्वयं से भी अलग नही हो सकते, क्योकि उनकी आत्मा ही एक है, जो भीतर से एक है वह बाहर से अलग हो ही नही सकते, यही तो प्रेम है।

Love Wallaper
Love Image Source: Pixabay

लेकिन आधुनिकता ने ऐसे प्रेमियों के लिये कई प्रेरणादायक माध्यम उपलब्ध करा दी है, जिसके परिणाम स्वरुप कई प्यार करने वाले भी खुद को सम्हाल लेते है, ये सिर्फ पुरुषों भर मे ही नही बल्की स्त्रियों मे भी गुण है। ब्रेकअप या विदा होने के भी साथ 7 कारण है। पढे- प्यार भरी शायरी

प्रेम समाप्त होने के कारण

  1. एक दुसरे के विचारों को पसंद ना करना
  2. बार-बार झगडा करना
  3. नफरत करना
  4. एक दुसरे से दूरी बनाना
  5. सम्बंध खत्म करने का विचार बनाना
  6. अलग होने का प्रयत्न
  7. अलग हो जाना

Love- सच्चा प्यार कैसे पहचाने

इस लेख मे हमने Love से जुडे कई रोचक जानकारिया पढी, लेख आप को कैसा लगा, कमेंट मे जरुर बतायें, साथ ही प्यार के विषय मे आप क्या सोचते है, और क्या आप भी किसी से सच्चा प्यार करते है, अगर हाँ तो, आप के अनुसार प्यार की परिभाषा क्या होगी। अपनी राय अवश्य दे- JoinUs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *