Ocean Name in Hindi | Mahasagaro ke Name
महासागर अर्थात वृहद सागर, हमारे पृथ्वी के 71% भू भाग पर जल उपस्थित है। जो नदी, तालाब, झील, बर्फ, सागर एवं महासागरो के रुप मे उपस्थित है। जहाँ विभिन्न प्रकार के जीव पाये जाते है।
आज भी इस आधुनिक युग मे हमारे वैज्ञानिको के पास मगासागरो की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध नही है। इसमे पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव, पौधे, अन्य वस्तुये मानव जीवन या थल जीवन से विभिन्न है।
महासागर- Ocean in Hindi
महासागर को समान्यत: वृहद जल भण्डार का स्त्रोत कहा जा सकता है। यह जलमंडल का प्रमुख भाग होता है। आप यह जानकर आश्चर्यचकित हो सकते है। की महासागर जो की एक वृहद जल स्त्रोत है के अंदर कई रहस्य छुपे हुये है। यह अपने अंदर नानाप्रकार के जीव-जंतु, पदार्थ, पौधे, आदि वस्तुये समेटी हुई है। तथा यह खारे पानी का एक विशाल क्षेत्र भी होता है।
महासागरो के नाम – Ocean Name in Hindi
विश्व मे कूल 5 मुख्य महासागर है। जो पैंथालसा (वृहद महासागर/प्रथम महासागर) के अवशेष है। जिनमे सबसे बडा महासागर प्रशांत महासागर एवं सबसे छोटा आर्कटिक महासागर है। सभी महासागरो के नाम (Mahasagaro ke Name) निम्नलिखित है।
महासागरो के नाम – Mahasagaro ke Name
- प्रशान्त महासागर (Pacific Ocean)
- अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
- हिन्द महासागर (Indian Ocean)
- आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean )
- अंटार्कटिक (Antarctica Ocean )
प्रशान्त महासागर (Pacific Ocean)
प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बडा महासागर है। यह पृथ्वी की सतह का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है। इसके अंदर अब तक 25 हजार द्वीप खोजे गए हैं। तथा इसके सीमा पर अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन सहित लगभग 55 देश मौजूद हैं। साथ ही यह अमेरीका और एशिया को पृथक भी करता है।
- प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बडा महासागर है।
- प्रशांत महासागर के कम गहरे, उथले स्थान को कोरल रीफ कहा जात है।
- इस महासागर के बेसिन मे 75% से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी है।
- यह महासागर आस्ट्रेलिया व ऐशिया के पूर्वी भाग मे स्थित है।
- प्र्शांत महासागर मे 25000 से अधिक द्वीप है।
अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
- अटलांटिक महासागर को अंध महासागर के नाम से भी जाना जाता है।
- इसका क्षेत्रफल 10,64,60,000 वर्ग किमी. है।
- विश्व का दूसरा सबसे बडा महासागर अटलांटिक महासागर है।
- अटलांटिक महासागर की औसत गहराई लगभग 3646 मी. है।
- अटलांटिक महासागर मे अमेज़न नदी, मिसिसिपी, कांगो, नाइजर जैसी कई प्रसिध्द नदियो की मुहाना (जहा नदिया गिरती है) अटलांटिक महासागर ही है।
हिन्द महासागर (Indian Ocean)
- हिंद महासागर को अंग्रेजी मे इंडियन ओशियन (Indian Ocean) कहते है। जिसका नाम भारत देश के नाम पर रखा गया है। यह एकलौता महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर है।
- हिंद महासागर अन्य महासागरों के अपेक्षा सबसे अधिक गर्म है।
- इसकी औसत गहराई लगभग 3750 मी. है।
- हिन्द महासागर को एक युवा महासागर माना जाता है।
आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean )
- आर्कटिक महासागर पृथ्वी के सबसे उत्तरी भाग में स्थित एक ध्रुवीय क्षेत्र है।
- आर्कटिक महासागर का कुल क्षेत्रफल लगभग 14.6 मिलीयन वर्ग किलोमीटर है।
- यह सबसे छोटा महासागर है।
- आर्कटिक महासागर पृथ्वी के लगभग 3% क्षेत्र को ढका हुआ है।
- आर्किटक महासागर की गहराई लगभग 1038 मीटर है।
अंटार्कटिक (Antarctica Ocean )
- अंटार्कटिक महासागर को दक्षिण ध्रुवीय महासागर भी कहा जाता है।
- यह विश्व के सबसे दक्षिण में स्थित एक महासागर है।
- अंटार्कटिक महासागर में लगभग तापमान -2 से 10°C या 28 से 50°F के बीच होता है।
- अंटार्कटिका का 98% भाग औसतन 1.6 किलोमीटर मोटी बर्फ से ढका रहता है।
इस लेख मे हमने महासागरो के नाम (Mahasagaro ke Name) व उनके विषय के कुछ प्रमुख बिंदुयों को जाना, यह लेख आपके लिये कितना शिक्षाप्रद रहा कमेंट मे हमे जरुर बताये, और साथ ही शिक्षा से जुडे अन्य लेखो को पढना ना भूले।