10 दिशाओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी मे | 10 Directions Name in Hindi and English

हम दिशाओं के माध्यम से ही वस्तु की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते है। समान्यत: दिशाये चार प्रकार की होती है जो की निम्न है 1. पूर्व 2. पश्चिम 3. उत्तर और 4. दक्षिण, यही दिशाये मुख्य है, तथा इन्ही दिशायों के बीच छुटने वाले स्थान को भी दिशायों की श्रेणी मानी जाती है जो निम्न है, Directions Name in Hindi – 1. उत्तर-पूर्व, 2. दक्षिण-पूर्व, 3. उत्तर-पश्चिम, 4. दक्षिण-पश्चिम,

Directions Name in Hindi and English

दिशा का पता लगाने के लिए दिशा सूचक यंत्र जिसे Compass कहाँ जाता है का उपयोग किया जाता है। दिशा सूचक यंत्र पृथ्वी के मैग्नेटिक क्षेत्र को फ़ॉलो करता है। इस लेख मे हम सभी दिशाओं के नाम हिंदी व अंग्रेजी मे (Directions Name in Hindi and English) जानेंगे, तथा दिशाओं से जुडी अन्य जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

दिशाओं के नाम – Directions Name in Hindi

मुख्य रुप से दिशायें चार प्रकार की ही होती है, पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण, तथा इन्ही चारो दिशाओं के मध्य (45 डिग्री कोण पर) चार दिशाये और होती है जो निम्न है, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, और दक्षिण-पश्चिम, इन आठो दिशाओं के अलावा ऊपर (आकाश) और नीचे (जमीन) भी दिशायों के श्रेणी मे आता है। इसलिये कूल मिलाकर दिशाये 10 प्रकार की होती है।

इन्हे भी पढे-

  1. राशियों के नाम और चिन्ह
  2. महान ऋषि-मुनियों के नाम
  3. मोक्ष क्या है? कैसे प्राप्त करे

दिशाओं के प्रकार – Types of Direction in Hindi

दिशायें 10 प्रकार की होती है।

  1. पूरब
  2. पश्चिम
  3. उत्तर
  4. दक्षिण
  5. उत्तर-पूर्व
  6. दक्षिण-पूर्व
  7. उत्तर-पश्चिम
  8. दक्षिण-पश्चिम
  9. आकाश
  10. पाताल
Directions Name in Hindi and English
Directions Name in Hindi Image

दिशाओ के नाम हिंदी और अंग्रेजी मे – Direction Name in Hindi & English

NoEnglishउच्चारणहिंदी
1Eastईस्टपूर्व
2Westवेस्टपश्चिम
3Northनार्थउत्तर
4Southसाउथदक्षिण
5North Eastनॉर्थ ईस्टउत्तर पूर्व
6South Eastसाउथ ईस्टदक्षिण पूर्व
7North Westनॉर्थ वेस्टउत्तर पश्चिम
8South Westसाउथ वेस्टदक्षिण पश्चिम
9Upअपऊपर
10Downडाउननीचे
Directions Name in Hindi List

दिशाओ के नाम विस्तार से

दिशाये 10 प्रकार की होती है। जिनके नाम नीचे विस्तार से दिये गये है। तथा नीचे शारणी मे आपको दिशा के नाम व उनके स्वामी/मालिक का नाम भी दिया गया है। आपको बता दू दिशा के स्वामी के नाम हिंदू धर्म (सनातन धर्म) के अनुसार दिया गया है।

1. पूर्व (East)

पूर्व दिशा को पूरब दिशा व अंग्रेजी मे ईस्ट डाइरेक्शन कहाँ जाता है यह सबसे महत्वपूर्ण दिशायों मे से एक है। क्योकी इस दिशा से ही सूर्योदय होता है। पूर्व दिशा के देवता इंद्र देव और स्वामी सूर्य देव है।

2. पश्चिम (West)

पूर्व दिशा का विलोम पश्चिम होता है। इस दिशा के स्वामी वरुण देव जी है, जिन्हे जल का देवता भी कहाँ जाता है।

3. उत्तर (North)

उत्तर दिशा पृथ्वी के नार्थ पोल मे स्थित है। जो उत्तरी ध्रुव दिशा को बताता है। इस दिशा के स्वामी कुबेर जी है। जिन्हे धन का देवता भी कहाँ जाता है।

4. दक्षिण (South)

दक्षिण दिशा में पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव (South Pole) स्थित है। यहाँ पर ही बर्फीला महाद्वीप अंटार्कटिका भी स्थिति है। इस दिशा के स्वामी यमराज जी है। जिन्हे मृत्यू का भी देवता कहाँ जाता है।

5. उत्तर-पूर्व (North East)

उत्तर और पूर्व दिशा के मध्य स्थिति दिशा को उत्तर-पूर्व दिशा कहते है। इसे “ईशान कोण” भी कहाँ जाता है। इस दिशा के स्वामी सूर्य देव है। जिन्हे उर्जा, शक्ति और प्राण का भी देवता माना जाता है।

6. दक्षिण-पूर्व (South East)

दक्षिण और पूर्व के मध्य स्थिति दिशा को दक्षिण-पूर्व दिशा कहते है। इस दिशा के मालिक अग्नि देव जी है। दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नेय कोण भी कहा जाता है।

7. उत्तर-पश्चिम (North West)

उत्तर और पश्चिम के मध्य स्थिति दिशा को उत्तर-पश्चिम दिशा कहते है। इस दिशा के मालिक पवन देव है। इन्हे वायु का भी देवता कहाँ जाता है।

8. दक्षिण-पश्चिम (South West)

दक्षिण और पश्चिम के मध्य स्थिति दिशा को दक्षिण-पश्चिम दिशा कहते है। इस दिशा के मालिक निरती देव जी है। इन्हे दैत्यो का देवता भी माना जाता है। इस दिशा को नैऋत्य दिशा भी कहाँ जाता है।

9. ऊपर/आकाश/ ब्रम्हाण्ड (Up / Sky)

आकाश को ऊपर की दिशा या उर्ध्व दिशा कहाँ जाता है, इस दिशा के मालिक ब्र्म्हा जी है। जिन्हे सारे जगह के रचयिता है, इसलिये हिंदू धर्म मे मान्यता है की जो भी मागो आकाश की तरफ मुह करके, अर्थात ब्र्म्हा जी से मागो, वो सबकी मनोकामना पूर्ण करते है।

10. नीचे / जमीन / पाताल ( Down / Hell )

जमीन या पाताल दिशा को नीचे की दिशा माना जाता है, इस दिशा को अधो दिशा भी कहाँ जाता है। इस दिशा के देवता शेषनाग जी को माना जाता है।

इन्हे भी पढे-

दिशायों के नाम व उनके गुरु (स्वामी) के नाम

दिशाओ के नामस्वामी के नाम
पूर्वइंद्र देव / सूर्य देव
पश्चिमवरुण देव
उत्तरकुबेर
दक्षिणयमराज
उत्तर-पूर्वसूर्य देव
दक्षिण-पूर्वअग्नि देव
उत्तर-पश्चिमपवन देव
दक्षिण-पश्चिमनिरती देव
ऊपरब्रम्हा
नीचेशेषनाग
Directions Name in Hindi and His Swami

इस लेख मे हमने सभी दिशाओ के नाम हिंदी व अंग्रेजी मे (All Directions Name in Hindi and English) विस्तार से जाना, यह लेख आपके लिये कितना शिक्षाप्रद रहा कमेंट मे अहमे जरुर बताये, साथ ही हमारे साथ जुडने के लिये- क्लिक करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top