प्रसिध्द सोहर लोकगीतो का संग्रह | Sohar Geet

sohar geet: बच्चे के जन्म पर गाया जाने वाला गीत सोहर कहलाता है। सोहर लोकगीत में आता है। गांव में जब बच्चे का जन्म होता हैं तो उसकी खुशी में आस पास की औरतों को बुलाकर सोहर गंवाया जाता है और लड्डू बांटी जाती है।

प्रसिध्द सोहर लोकगीतो का संग्रह | Sohar Geet
लोकगीत सोहर गाती महिलायें

भगवान कृष्ण सोहर – Lord Krishna Sohar

भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। तब उनके माता-पिता कारावास मे थे यह सोहर इसी प्रकार के स्थित का है। ये सोहर गांव की महिलाओं द्वारा रचित, लोग गीत सोहर है। आइए सोहर गाते हैं।

सोहर गीत – sohar geet

श्री कृष्ण लिए अवतार सखी, मामा के महलों में,
मामा के महलों में सासू नहीं है,2
देवता कौन मनाएं सखी,मामा के महलों में।
श्री कृष्ण लिए अवतार सखी मामा के महलों में।
मामा के महलों में जेठी नहीं है 2 ,
लड्डू कौन बनाएं सखी,मामा के महलों में।
श्री कृष्ण लिए अवतार सखी मामा के महलों में
मामा के महलों में छोटी नहीं है 2,
चुपरी कौन पोआये सखी,मामा के महलों में।
श्री कृष्ण लिए अवतार सखी मामा के महलों में।
मामा के महलों में ननदी नहीं है 2 ,
कजरा कौन लगाए सखी,मामा के महलों में।
श्री कृष्ण लिए अवतार सखी,मामा के महलों में 2 ।

अन्य लोकगीत सोहर पढे

सोहर: सावर ललनवा
सोहर: लल्ला हुआ रे भादव के आधी रात मे
सोहर: भगवान कृष्ण के जन्म पर
झुलुआ बंद करो बनवारी
sohar geet

सोहर गीत/गाना- sohar gana/sohar geet

ये सोहर उस समय का है। जब गांव में अस्पताल से एम्बूलैंस नहीं आती थी। कोई सुविधा न थी। तो जब पेंट में दर्द होता है ,तो सासू मां को अपने देवी देवता को मनाने के लिए कहा जाता है । सोहर इस प्रकार है।

जन्मे हैं गोबिंद गोपाला, जनमे है गोविन्द गोपाला2
सासू रानी देवता मन ऊबी की नाही,2
ना,ना ना,,, हमरे सुधी नाही 2
सासू रानी पियरी पहिनबू की नाही 2
हां, हां, हां,अबही सुधी आई गयो 2
जनमे है गोविन्द गोपाला, जनमे है गोविन्द गोपाला 2,
जेठी रानी लड्डू बन ऊबी की नाही 2,
ना ना, ना,,,हमरे सुधी नाही 2,
जेठी रानी झुमका पहिरबू की नाही 2,
हां, हां, हां, ,,,अबही सुधी आई गयो 2
जनमे है गोविन्द गोपाला जनमे है गोविन्द गोपाला 2,
छोटी रानी चुपरी बन ऊबू की नाही 2,
ना, ना, ना,, हमरे सुधी नाही 2
छोटी रानी हरवा पहिरबू की नाही 2
हां, हां, हां अबही सुधी आई गयो 2
जनमे है गोविन्द गोपाला,जनमे है गोविन्द गोपाला 2
ननद रानी कजरा लग ऊबी की नाही 2
ना ,ना, ना ,,हमरे सुधी नाही 2
ननद रानी कंगना पहिरबू की नाही 2
हां, हां, हां ,,अबही सुधी आई गयो 2
जनमे है गोविन्द गोपाला, जनमे है गोविन्द गोपाला 2

इस लेख मे हमने भारतीय संस्कृति मे सबसे प्रसिध्द, बच्चो के जन्म पर गाये जाने वाले गीत जिन्हे सोहर कहा जाता है का संग्रह किया है। यह लोकगीत आपको कैसा लगा कमेंट मे हमे जरुर बताये? जल्द ही हम बेटी के जन्म पर गाये जाने वाले सोहर का लायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top