Kajari Teej 2022: तीज का त्योहार क्यो मनाया जाता है, जाने इसके पीछे का रहस्य और प्राचीन कथायें

Kajari Teej 2022: कजरी तीज हर वर्ष भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदूयों के प्रमुख त्योहारों मे से एक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलायें पूरे दिन निर्जली व्रत रहती है और अगले दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करके व्रत सत्यापन करती है तत् पश्चात भोजन ग्रहण करती है।

इस वर्ष कजरी तीज 14 अगस्त 2022 दिन रविवार को है।

Kajari Teej

कजरी तीज 2022 (Kajari Teej 2022)

हर वर्ष सावन व भादव महीने के दौरान ही तीज का त्योहार मनाया जाता है। सबसे पहले हरियाली तीज (Hariyali Teej), कजरी तीज (Kajari Teej) और फिर हरितालिका तीज (Haritalika Teej) मनायी जाती है। हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनायी जाती है। तथा हरियाली तीज के 15 दिन बाद कजरी तीज (Kajari Teej) मनायी जाती है। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की जाती है।

मान्यता है की जो भी कजरी तीज के दिन सच्चे मन से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाये पूर्ण होती है। वह सुखी व समृध्द जीवन का आनंद लेता है।

कजरी तीज तिथि 2022 – Kajari Teej Date 2022

इस वर्ष कजरी तीज का त्योहार भादव माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 13 अगस्त, रात 12 बजकर 53 मिनट से प्रारम्भ होकर अगले दिन 14 अगस्त की रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। यानी की इस वर्ष कजरी तीज का त्योहार 14 अगस्त को मनाया जाएगा ।

कजरी तीज कैसे मनायें

कजरी तीज हिंदू महिलाओ का त्योहार है। इस दिन सुहागन महिलाये सोलह श्रृंंगार करके अपने पति की लम्बी उम्र के लिये निर्जली व्रत रहती है। इस दिन सभी महिलाये पूरे विधि-विधान से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती है। और अपने पति के लम्बी उम्र के लिये पार्थना करती है।

पूजा विधि

इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की जाती है। पूजा सामग्री मे – बेल पत्र, धतुर, माता पार्वती के लिये सोलह श्रृगार, रक्षा, हलवा-पूडी, आदि से भोग लगाया जाता है। तथा माता पार्वती व भगावन शिव के प्रतिमा के समक्ष बैठ कर भगवान शिव के मंत्रो का जाप व शिव चालीसा करना चाहिये।

वैसे तो यह त्योहार सुहागिन औरतो के लिये है, लेकिन इस व्रत को कुवारी लडकिया भी रख सकती है। मान्यता है की जो भी कुवारी लडकी इस व्रत को रखेगी वह सौभाग्यवती होगी।

FAQ – Kajari Teej

प्रश्न – कजरी तीज कब है 2022
14 अगस्त 2022

प्रश्न – कजरी किसका त्योहार है?
कजरी हिंदी महिलाओ का त्योहार है।

प्रश्न – कजरी पर किसकी पूजा की जाती है?
भगवान शिव व माता पार्वती का

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top