bhai dooj 2022: भाई दूज मनाने का शुभ मुहूर्त, पैराणिक कथा व विधि जाने

bhai dooj 2022: हमारा देश विभिन्न प्रकार के त्योहारों का देश है, हमारी संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते हमेशा से खास रहे हैं। भाइ-बहन का रिश्ता इतना महत्वपूर्ण माना जाता है हमारी संस्कृति मे ऐसे कई त्योहार हैं जो विशेष रूप से भाइ-बहन के रिश्ते से जुड़े हैं। इन्ही त्योहारों में से भाई दूज एक है।

bhai dooj 2022
bhai dooj 2022

आपको बता दू इस वर्ष अक्टूबर माह मे कई त्योहार बनाये जाये रहे, जैसे- नवरत्री, धनतेरस, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धनपूजा और भाई दूज (bhai dooj ), प्राय: यह त्योहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है।

जैसा की नाम से ही अनुमान लगाया जा सकता है की भाई दूज (bhai dooj ) बहनो द्वारा भाइयो के लिये रखा जाने वाले एक व्रत त्योहार है। आइये इसे विस्तार से समझते है।

भाई दूज का त्योहार – Bhai Dooj Festival 2022

हिन्दू धर्म में भाई दूज का विशेष महत्व है । इस बार भाई दूज 27 अक्टूबर 2022 को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह, भाई बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।

भाई दूज की शुरुआत व्रत से शुरु होता है। इस दिन बहने अपने भाइयो के सुख-समृध्दि व खुशहाली के लिये व्रत रखती है। इस पावन पर्व पर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक करतीं हैं और आरती उतारती है, उनकी लम्बी उम्र की कामना करतीं हैं।

bhai dooj 2022: भाई दूज मनाने का शुभ मुहूर्त, पैराणिक कथा व विधि जाने
bhai dooj wish 2022

भाई दूज का त्योहार मनाने की प्रथा सदियों पुरानी है इस दिन जिस बहन की शादी हो गई है वो अपने भाई को घर बुलाती है। और उन्हें भोजन कराती है उसके बाद उन्हें सूखा नारियल देकर उनकी सुख समृद्धि व खुशहाली भरा जीवन की कामना करतीं हैं।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त – Bhai Dooj Subh Muhurt

भाई दूज पूजा की शुभ मुहूर्त – bhai dooj 2022 Pooja

  • भाई दूज- 27 अक्टूबर 2022
  • तिलक का समय-12:14 से 12:47 तक
  • तिलक अवधि- शुभ मुहूर्त 33 मिनट

भाई दूज कैसे मनाते है ? -Bhai Dooj Kaise Manaye

bhai dooj 2022: जो बहने भाई दूज का त्योहार मनाती है वो, सुबह उठकर स्नान करें और साफ़ कपड़े पहन कर भगवान का पूजा करें, और भाई की तिलक के लिए मुहुर्त से पहले थाल सजाकर कर रखें। तिलक के लिये कुमकुम, सिन्दूर, चन्दन, फल-फूल, मिठाई, अक्षत और सुपारी थाली में सजाकर रख ले।

गेहूं के आटे से चौक बनाएं और शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाने हेतु चौक पर बैठाए, तिलक लगाने के बाद पान, सुपारी बताशे चने और फूल भाई को दे, और उनकी आरती उतारें, तिलक और आरती के बाद भाई को अपने हाथों से मिठाई खिलाएं और पानी पिलाएं।

कैसे मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार

bhai dooj 2022
bhai dooj wish hindi 2022

भाई दूज का त्योहार बहनें अपने भाइयों की सुखी जीवन के लिए करती है, इस त्योहार में भाइयों की पूजा होती है और उनके मन पसंद स्वादिष्ट भोजन बनाती है बहनें। इस त्योहार में बहन के आशीर्वाद के साथ साथ उनकी रक्षा की जिम्मेदारी लेता है भाई।

यह त्योहार पारम्परिक रूप से मनाया जाने वाला पर्व है। जहां बहनें अपने भाइयों की आरती और माथे पर टीका लगाती है।इस त्योहार पर होने वाला टीका समारोह अपने भाई के लम्बे जीवन और सुख समृद्धि के लिए बहने भगवान से प्रार्थना करतीं हैं, बदले में भाई उन्हें कुछ उपहार देता है, और उनकी रक्षा का वचन लेता है

यह त्योहार रक्षाबंधन के समान ही है भाई बहन का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। भाई और बहन के आपसी प्रेम,लगाव और एक दूसरे के प्रति स्नेह को बढ़ाता है यह त्योहार भाई बहन के रिश्ते को और मजबूती प्रदान करता है।

भाई दूज कहो या भैया दूज, दोनों एक ही है।जो सभी महिलाओं द्वारा अपने भाईयों के लम्बे जीवन के लिए प्रार्थना करके मनाया जाता है, और बदले में उपहार प्राप्त करते हैं यह त्योहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है इस वर्ष भैया दूज 26 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा।।

भैया दूज की पौराणिक कथा – bhai dooj ki Katha

bhai dooj ki katha
bhai dooj ki katha

bhai dooj katha: मान्यता है की सूर्य नारायण को दो बच्चे थे, एक लड़का यमराज और दूसरी लड़की यमुना, यमुना अपने भाई यमराज से बहुत प्यार भरा स्नेह करती थी,वह अपने भाई को बार बार निवेदन करके बुलाती थी अपने घर भोजन करने के लिए लेकिन अपने काम में ब्यस्त यमराज बात को टालता रहा कार्तिक शुक्ल पक्ष,का दिन आया,उस दिन भी यमुना ने अपने भाई को बुलाया अपने घर भोजन करने के लिए ।

यमराज ने सोचा मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता, मेरी बहन श्रध्दा से बुला रही है तो जाना चाहिए । यमराज को अपने घर आया देखकर बहन यमुना का खुशी का ठिकाना न रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया।

Source: “Vaibhava Nath Sharma” YouTube Channel

यमुना द्वारा किए गए अतिथि सत्कार से प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया। यमुना ने कहा आप हर वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो।मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई का आदर सत्कार और टीका करेगी, वे दोनों भाई बहन जीवन में सुखी रहेंगे।

Video link – https://youtu.be/uhIOdj2uPKI

भाई दूज पर बहन को गिफ्ट – bhai dooj gift for sister

bhai dooj gifts: अगर आपकी बहन आपके लिये भाई दूज का व्रत रखती है तो आप बहुत ही सौभाग्यशाली है, जो आपको इतना प्यार करने वाली बहन मिली। वैसे तो बहन का सबसे बडा गिफ्ट उसका भाई होता है। जो हमेशा चाहती है की भाई सदा खुश व समृध्द रहे।

अगर आप अपनी बहन को भाइ दूज पर गिफ्ट (bhai dooj gift for sister) देना चाहते है तो, अपनी बहन के पसंदीदा वस्तुयो का चुनाव करे, जैसे- साडी, अन्य कपडे, गहने, आदि साथ ही गिफ्ट के साथ-साथ शगुन के रुप मे (51, 101, 151, 201…) भी राशि दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top