शहतूत खाने के फायदे व औषधीय गुण जाने | Shahatoot ke Fayade

शहतूत अपने पौष्टिक तत्वों के साथ-साथ अपने औषधीय गुणो से अधिक प्रसिध्द है। यह अधिकतर उत्तरी भारत के राज्यो जैसे- उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड आदि मे अधिक पाया जाता है। शहतूत का स्वाद खट्टा व मीठा दोनो होता है। जिसके कारण बच्चे इसे बडे चाव से खाते है। यह देखने मे गाढा लाल, काला व हरा होता है।

शहतूत के फल को कच्चे व पक्के दोनो रुपो को खाया जा सकता है। इसमे उपलब्ध पोषक तत्व, जैसे- विटामीन A, पोटैशियम और फास्फोरस आदि शरीर को स्वस्थ्य रखने मे मदद करता है। इस लेख मे हम शहतूत के फायदे व इसके औषधीय गुणों से परिचित होंगे।

शहतूत क्या है ? (What is Mulberry)

शहतूत एक प्रकार का फल है, जिसका आकार छोटा व लम्बा होता है। यह फल फूलों से प्राप्त होता है। अर्थात सर्वप्रथम शहतूत के वृक्ष मे फूल लगते है फिर फल, इसे कच्चे व पक्के दोनो प्रकारों से खाया जा सकता है।

स्वाद :- शहतूत का स्वाद खट्टा व मीठा का मिश्रण होता है। यह जितना अधिक स्वादिष्ट होता है उससे कई गुना फायदेमंद भी होता है। भारत मे प्राचीन काल से ही शहतूत को औषधि के रुप मे प्रयोग किया जा रहा है। इसे खाने से सर्दी जुखाम, आंखो की रोशनी, कीडनी की बीमारी आदि से छुटाकारा मिलता है।

शहतूत खाने के फायदे – Mulberry Fruits Benefits in Hindi

शहतूत खाने के निम्नलिखित फायदे होते है।

  1. शहतूत खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होता है।
  2. शहतूत लीवर की समस्यायों से निजाद दिलाता है।
  3. रक्त संचार मे सुधार करता है।
  4. ब्लड सुगर को नियंत्रित करता है।
  5. हृदय स्वास्थ्य मे लाभकारी होता है।
  6. आंखों की रोशनी बढाने मे मददगार्।
  7. वजन घटाने मे सहायक।
  8. त्वचा को मुलायम करे व दाग धब्बे को मिटाये।
  9. बालों मे साइनिंग लाये व उन्हे मजबूत बनाये।
  10. सर्दी, जुखाम होने से रोके।

शहतूत मे पाये जाने वाले पोषक तत्व

शहतूत मे पाये जाते है निम्नलिखित पोषक तत्व पाये जाते है, जैसे- प्रोटीन, विटामीन C, विटामीन A, विटामीन K, विटामीन B6, पानी, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, कापर, मैग्नेशियम, सोडियम, फास्फोरस, जिंक, थियामीन, नियासीन, आदि पोषक तत्वों से भरपूर्ण होता है।

इन्हे भी पढे-

शहतूत के नुकसान

किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। चाहे वो फल हो, सब्जी, या कोई अन्य वस्तु, इसलिये हमे किसी भी वस्तु का निश्चित मात्रा मे सेवन करना बेहद जरुरी है, अन्यथा परिणाम घातक साबित हो सकता है। शहतूत खाने के निम्नलिखित नुकसान हो सकते है।

  • शहतूत मे पोटैशियम प्रचुर मात्रा मे पायी जाती है, इसलिये इसकी अधिकता घातक साबित हो सकती है। पोटैशियम अधिक होने से गुर्दे की बीमारी वाले लोगो नुकसान हो सकता है, इसलिये किसी भी बिमारी मे शहतूत खाने से पहले डाक्टर से सलाह जरुर ले।
  • शहतूत खाने से ब्लड सुगर की मात्रा कम होती है, जिसके परिणाम स्वरुप आपको हाइपोग्लाइसेमिया  हो सकता है।
  • त्वचा सम्बंधी एलर्जी होने पर ना खाये।
  • अधिक शहतूत खाने से पेट दर्द जैसी समस्याये हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top