अमरुद (Guava) भारत मे पाये जाने वाले सबसे अधिक फलों की श्रेणी मे आता है। इसमे पाये जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर के लिये बहुत ही फायदेमंद होते है।
इसमे उपलब्ध कुछ विशेष औषधीय गुण इसे और खास बनाते है। भारत मे यह फल कई नामो से जाना जाता है। जैसे- अमरुद (Amrud), जामफल (Jamfal), अमृत फल (Amrit fal), अमरुत, आदि।
अमरुद का वृक्ष – Guava Tree in Hindi
अमरूद (Guava) एक फल है जो एक पेड़ से प्राप्त होता है। यह पेड़ उच्च वनस्पति है अर्थात इसका पेड़ अन्य वृक्षो जैसे- आम, आवला, के जैसे उचा होता है।
अमरुद का वृक्ष एक अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों मे पाया जाता है. इसका फल देखने मे हल्का हरा या पीला होता है और यह आमतौर पर गुच्छों में विकसित होता है। अमरुद के स्वाद की बात करे तो इसका स्वाद मीठा और थोड़ा खट्टा होता है। जो खाने मे बेहद स्वादिष्ट होता है तथा इसमे पाये जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वस्थ को मजबूत करता है।
आपको बता दू भारत के गांंवों मे अमरुद की खेती बडे पैमाने पर की जाती है। जिसके कारण भारत मे अमरुद के दाम कम होते है। इसे कोई भी खरीद सकता है या इसके पेड की बुआई करके स्वयं से अमरुद उगा सकता है। अमरुद की खेती, भारत के किसानो के लिये मुख्य रोजगारों मे से एक है। शायद इसलिये अमरुद को गरीबों का सेब भी कहाँ जाता है।
कमजोरी दूर करने के 10 टिप्स
अमरुद खाने के फायदे – Benefits of Guava Hindi
Guava Fruits: अमरुद फलोंं की श्रेणी मे आता है। इसमे उपलब्ध पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ्य व तंदरुस्त बनाते है। साथ अमरुद का प्रयोग प्राचीन काल से ही औषधीय के रुप मे किया जा रहा है। नीचे सारणी मे हम अमरुद खाने के फायदे जानेंगे।
अमरुद खाने के फायदे- amrud khane ke fayde
- पेट सम्बंधी रोगो को दूर करता है।
- आंखो व त्वचा के लिये फायदेमंद होता है।
- रक्तचाप मे फायदेमंद होता है।
- शुगर मे फायदेमंद होता है।
- सिरदर्द दूर करता है।
- मां के दूध मे वृध्दि करता है।
- पुरुषों के शुक्राणु मे वृध्दि करता है।
- बुखार, मानसिक रोग, से छूटकारा दिलाता है।
- पेट साफ रखता है।
अमरुद का स्वाद – Amarud ka Swad
अमरूद का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका तीनो प्रकार का होता है। यह स्वादिष्ट व पौष्टिक होने के साथ- साथ औषधीय गुणों से भरपूर्ण होता है। अमरुद का फल व पत्तीया दोनो हमारे शरीर के लिये फायदेमंद होता है। इसके सेवन से, पेट साफ, बुखार, दस्त, मिर्गी, आदि से निजाद मिलता है।
लेकिन किसी भी बीमारी मे अमरुद खाने से पहले डाक्टर की सलाह अवश्य ले, स्वयं से परीक्षण ना करे, इस लेख को हमने सामान्य जानकारी के रुप मे संग्रहित किया है.
इन्हे भी पढे-
अमरुद का जलवायु – अमरुद मुख्य रुप से सर्दीयों का फल है। लेकिन यह भारत मे इतना घुल-मिल गया है। की इसकी खेती हर प्रकार की मिट्टी से की जा सकता है लेकिन बलुई व दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे आदर्श मिट्टी है। अमरूद के लिए गर्म तथा शुष्क दोनो जलवायु उपयुक्त होता है। यह गर्मी तथा जाडा दोनों सहन कर सकता है।
अमरुद के पत्तियों के फायदे – Amrud ke pattiyo ke fayade
अमरुद का फल मे जितने पोषक तत्व पाये जाते है उतने ही उसके पत्तियो मे भी होते है। अमरूद की पत्तिया भी हमारे शरीर के लिये बहुत ही लाभकारी होती है। अमरूद की पत्तियों के कुछ फायदे निम्नलिखित है, जिसे आप अपनी रोजमर्रा के जीवन मे उपयोग कर सकते है।
- दस्त से छुटकारा दिलाये।
- मुह के बदबू को खत्म करे
- गठिया दर्द से राहत देता है।
- दांत व मसूडो की समस्या से छूटकारा
- मुह के छालो मे राहत दिलाता है।
- पेट साफ करता है।
अमरुद मे पाये जाने वाले पोषक तत्व
अमरुद मे विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। नीचे सारणी मे हम प्रमुख तत्वों के नाम दिये गये है। इनके अलावा भी अमरुद मे कई ऐसे तत्व पाये जाते है, जो हमारे शरीर के लिये बहुत ही फायदेमंद होते है।
अमरुद मे पाये जाने वाले पोषक तत्व निम्न है – कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटिन, विटामिन A, विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन K, कैल्शियम, मैग्नेशियम, मैंगनीज़, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जस्ता आदि
अमरुद उत्पादन करने वाला देश – Guava Utpadan Vale desh
अमरुद व आम उत्पादन मे भारत नम्बर 1 पर है। भारत हर वर्ष 46,585,981 टन आम और अमरूद का उत्पादन करता है। नीचे शारणी मे हमने सबसे अधिक अमरुद उत्पादन करने वाले देशों का ना दिया गया है। यह अमरुद का उत्पादन शारणी 2011 के गणना अनुसार है।
देश | 10 लाख टन |
---|---|
भारत (India) | 17.6 |
चीन (China) | 4.4 |
थाईलैंड (Thailand) | 2.6 |
पाकिस्तान (pakistan) | 1.8 |
मेक्सिको (Mexico) | 1.6 |
इण्डोनेशिया (Indonesia) | 1.3 |
ब्राज़ील (Brazil) | 1.2 |
बांग्लादेश (Bangladesh) | 1.0 |
निस्कर्ष – आज हमने इस लेख मे अमरुद खाने के फायदे, अमरुद का स्वद, अमरुद का वृक्ष एवं अमरुद के पत्तियो से होने वाले फायदे जाने, यह लेख आपके लिये किस प्रकार उपयोगी रहा, कमेंट मे अपना सुझाव अवश्य दे,
सावधानी- लेख मे संग्रहित अमरुद की जानकारी एक सामान्य जानकारी है. कृपया इस जानकारी के आधार पर किसी भी प्रकार का परीक्षण करने से पूर्व डाक्टर/विशेषज्ञ की सलाह लेने की सलाह दी जाती है.