भारत के अलावा इन 5 देशों मे बोली जाती है भोजपुरी

भोजपुरी भाषा का नाम सुनते ही, लोगो के मन मे ख्याल आता है कि, ये भाषा केवल बिहार मे ही बोली जाती होगी, लेकिन ऐसा नही है, भोजपुरी भाषा भारत के अलावा कई अन्य देशों मे भी बोली जाती है

भोजपुरी
भोजपुरी भाषा

भोजपुरी भाषा, अन्य देशो मे न सिर्फ बोली जाती है बल्कि कुछ देशो की तो अधिकारिक भाषा भी है आज हम इसे लेख मे भारत के अलावा भोजपुरी बोलने वाले देशों के नाम जानते है।

इन 5 देशों मे बोली जाती है भोजपुरी

अगर आप लोगो से पूछे की भोजपुरी भाषा, भारत के अलावा किन देशो मे बोली जाती है तो शायद ही कोई होगा, जो किसी देश का नाम बता सके, क्योकि सभी को लगता है कि भोजपुरी भाषा केवल बिहार मे ही बोली जाती है, लेकिन ऐसा नही है आगे के लेख मे हम जानेंगे कि भारत के अलावा, भोजपुरी किन-किन देशो मे बोली जाती है।

भोजपुरी बोलने वाले 5 देश

  1. सुरिनाम देश: यह देश दक्षिण अमरीका महाद्वीप मे स्थित है इस देश के लोग भी भोजपुरी बोलते है यहाँ भोजपुरी भाषा का प्रयोग अधिकांश लोग करते है।
  2. फिजी देश: यह एक द्वीप देश है। जो दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे स्थित है. भोजपुरी भाषा फिजी की आधिकारिक भाषाओं में शामिल किया जाता है. इस देश मे बोली जाने वाली हिन्दी अवधी भाषा का ही स्वरूप है।
  3. मॉरीशस देश: मॉरीशस एक द्वीपीय देश है. जो हिंद महासागर और मेडागास्कर के पूर्व मे स्थित है इसलिए इसे “हिन्द महासागर का सितारा और कुंजी” भी कहा जाता है इस देश में भी भोजपुरी भाषा बोली जाती है।
  4. टोबैगो गणराज्य: यह देश कैरिबियाई सागर में स्थित है. इस देश में भी भोजपुरी भाषा बोली जाती है.
  5. गुयाना देश: यह देश दक्षिणी अमरीका मे स्थित है. यहाँ के लोग भी भोजपुरी बोलते है क्युकि इस देश मे 43.5% लोग भारतीय मूल के है।
नशा मुक्ति पर सुविचार
हींग कैसे बनती है?

भोजपुरी भाषा से सम्बंधित तथ्य

भोजपुरी एक उत्तरी-पूर्वी आर्य भाषा है यह मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड मे बोली जाती है तथा मैथिली, बंगाली, ओड़िया, मगही, आदि को भोजपुरी भाषा की बहन मानी हैं।

भोजपुरी भाषा, भारत के उत्तरी राज्यों में विशेषकर बिहार में अधिक बोली जाती है, जैसा कि आपने जाना की यह भाषा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बोली जाती है

वर्तमान मे भी भोजपुरी भाषा का प्रसार विदेशों में हो रहा है, जिससे भारतीय भाषा और सांस्कृतिक का विश्वभर में प्रचार-प्रसार हो रहा है। भोजपुरी भाषा को विदेशी समुदायों द्वारा भी बहुतायत संख्या मे बोला जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top