वर्ण और वर्णमाला किसे कहते है। Varna kise kahate hai

भाषा की सबसे छोटी इकाई को वर्ण कहते है। और वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते है। इस लेख में हम वर्ण व वर्णमाला को विस्तार से जानेंगे। Varna kise kahate hai

Varna kise kahate hai
Varna kise kahate hai

 वर्ण किसे कहते हैं
Varn kise kahate hain

वह छोटी से छोटी ध्वनि जिसके टुकडे ना किये जा सके उसे वर्ण कहते है। आसान भाषा में समझे तो, हिंदी वर्णमाला में जिन अक्षरो को अध्ययन करते है, उसे वर्ण कहते है, और इसके व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते है।

# वर्ण की अन्य परिभाषा

1. क से ज्ञ तक और अ से अ: तक के अक्षरों को वर्ण कहते है।
2. हम जिन अक्षरों के मेल से शब्द या वाक्य बनाते है, उन्हें वर्ण कहते है

वर्णमाला किसे कहते है। What in Alphabet in Hindi

वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहा जाता हैं। अर्थात- क से ज्ञ तक और अ से अ: तक के व्यवस्थित अक्षरों को वर्णमाला कहते है। हिंदी भाषा में कूल  52 अक्षर होते है, जिनमें से 39 व्यंजन और 11 स्वर है, इन्ही को वर्णमाला कहते है।

सुलेख किसे कहते है।

वर्णमाला के दो प्रकार होते हैं

1 – स्वर (Vowels)
2-व्यंजन (Consonants)

स्वर किसे कहते हैWhat is Vowels in Hindi

बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाने वाले अक्षरों को स्वर कहते है। अर्थात जिन वर्णो को बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोला जाता है उसे स्वर कहते है हिंदी भाषा में कूल स्वर वर्णो की संख्या 11 है।  जैसे-

अंअ:
स्वरो की संख्या

स्वर दो प्रकार के होते है।

  1. ह्रस्व स्वर – जिन्हे आसानी से व कम समय में बोला जा सके- जैसे- अ, इ,उ,ऋ
  2. दीर्घ स्वर  – जिन्हे बोलना थोडा कठिन हो जैसे- आ, ई, ऊ, ए,ऐ,ओ औ,
ह्रस्व स्वरअ, इ, उ, ऋ
दीर्घ स्वरआ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
स्वर दो प्रका

व्यंजन किसे कहते है। What is Consonants in Hindi

स्वर की सहायता से बोले जाने वाले वर्णो को व्यंजन कहते है। अर्थात- जो वर्ण स्वर की सहायता से बोले जाते हो उन्हे व्यजन सवर्ण कहा जाता है।

Varna kise kahate hai

उदाहरण- क वर्ण उच्चारण करने पर अ वर्ण की ध्वनि आती है इसलिये क से ज्ञ तक व्यंजन वर्ण कहलाते है।
क + अ = क – हिंदी भाषा में कूल 33 व्यंजन होते है, व्यंजन को विस्तार से पढे

मुख्यतः व्यंजन 4 प्रकार के होते है

  1. स्पर्श व्यंजन
  2. अंतस्थ व्यंजन
  3. ऊष्मा व्यंजन
  4. संयुक्त व्यंजन  

स्पर्श व्यंजन

जिन व्यजनो को जीभ, कंठ, होठ, की सहायता से बोला जाता है, उसे स्पर्श व्यंजन कहते है। स्पर्श व्यंजन को 5 वर्गो में बाटा गया है। क वर्ग, च, वर्ग, ट वर्ग, त वर्ग, और प वर्ग

क वर्गक, ख, ग, घ, ड०
च वर्गच, छ, ज, झ, ञ
ट वर्गट, ठ, ड, ढ, ण
त वर्गत, थ, द, ध, न
प वर्गप, फ, ब, भ, म
स्पर्श व्यंजन

  • अंतस्थ व्यंजन
  • अंतस्थ व्यंजन को स्पर्श रहित व्यंजन भी कहते है, अर्थात ऐसे वर्ण जिनका उच्चारण बिना किसी स्पर्श के हो उन्हे अंत:स्थ या स्पर्श रहित व्यंजन कहते है। जैसे-

    स्पर्श रहित व्यंजनय, र, ल, व
    अंत:स्थ व्यंजन

    ऊष्म व्यंजन

    ऐसे वर्ण जिनके उच्चारण से मुह से ऊष्मा (हवा) निकलती है, उन्हे ऊष्म व्यंजन कहते है। जैसे-

    ऊष्म व्यंजनश, ष, स, ह
    ऊष्मा व्यंजन

    सयुक्त व्यंजन

    ऐसे वर्ण जो दो वर्णो के मेल से एक वर्ण का निर्माण करते है । अर्थात जो वर्ण किसी अन्य वर्ण से मिलकर बने होते हैं उन्हे संयुक्त व्यंजन कहते है। जैसे-

    क्षक् + ष
    त्रत् + र
    ज्ञज् ‌+ ञ
    श्रश् + र
    सन्युक्त व्यंजन

    शब्द किसे कहते है | What is word in Hindi  

    वर्णों के सुव्यवस्थित मेल को शब्द कहते है। अर्थात जिन वर्णों के मेल से वर्णों का अर्थ बने, उन्हें शब्द कहते है।

    उदाहरण- क से ज्ञ और अ से अ: तक को वर्ण कहते है, इनके मेल से शब्दों का अर्थ सहित निर्माण ही शब्द कहलाता है।

    वर्णों का अर्थ सहित निर्माण शब्द कहलाता है।

    जैसे- कलम, चंचल, स्वास्थ्य, मनमोहक, इत्यादि, भाषा किसे कहते है।

    वाक्य किसे कहते है। What is Sentence in Hindi

    शब्दों के सुव्यवस्थित मेल को वाक्य कहते है। अर्थात- जिन शब्दो के मेल से अर्थ का निर्माण हो उसे वाक्य कहते है।

    शब्दों का अर्थ सहित निर्माण वाक्य कहलाता है।

    जैसे- विजय एक आध्यात्मिक लड़का है।  
    हम प्रतिदिन विद्यालय आते है।
    हमे रोजाना, व्यायाम करना चाहिये ।

    इस लेख मे हमने व्याकरण के सबसे महत्वपूर्ण टोपिक वर्ण और वर्णमाला को विस्तार से जाना, साथ ही स्वर व व्यंजन मे अंतर एव शब्द व वाक्य किसे कहते है, जानने को मिला। लेख मे कही त्रुटि हो तो क्षमा करे, और अपना सुझाव कमेंट मे जरुर बताये।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top