Skip to content

RSS : राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ क्या है,तथा RSS का उद्देश्य क्या है? संघ का हिस्सा कैसे बनें ।

  • by

RSS का फुलफार्म ‘राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ’ है, इसकी स्थापना 27 सितम्बर 1925 मे विजयदशमी के दिन हुआ था। जिसके संस्थापक डा° केशव राव बलीराम हेडगेवार जी थे। जिन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा मे समर्पित कर दिया। इनका जन्म 1 अप्रैल 1889 मे भारत के नागपुर मे हुआ था।

संघ की स्थापना बेशक कुछ ही लोगो के द्वारा किया गया था, लेकिन संघ के द्वारा किये गये कार्य के कारण आज भारत के शहर व गाँवो को मिलाकर 40,000 स्थानों पर संघ की शाखा उपलब्ध है। तथा सभी साखायों मे पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा से कार्य का निर्वहन किया जा रहा है।

“मातृभूमि के लिए निःस्वार्थ सेवा”

RSS का ध्येय
RSS

राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ क्या है ? (RSS Kya Hai)

RSS भारत का एक अर्धसैनिक, हिंदु राष्ट्रवादी, स्वयंसेवक संगठन है। जिसकी स्थापना 27 सितम्बर 1925 को विजयदशमी के दिन डा° केशव राव बलीराम हेडगेवार जी के द्वारा किया किया गया था। वैसे तो संघ के कई उद्देश्य है जिनमे से “अखंड भारत का निर्माण” तथा “मातृभूमि के लिए निःस्वार्थ सेवा” करना एक है, इस संघ से जुडी कई उप-संस्थायें भी है, जिनका भी मुख्य उद्देश्य सुव्यवस्थिति समाज की स्थापना करना है, राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ का सदस्य कोई भी हिंदू पुरुष बन सकता है। इसके लिये आप को नजदीकी संघ शाखा मे जाना होगा।

राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (RSS) शाखा के प्रतिदिन कार्य

RSS की शाखा प्रतिदिन एक घण्टे किसी खाली स्थान या मैदान मे लगती है, जहाँ योगा, व्यायाम, खेल कूद, देशभक्ति गीत, प्रार्थना, राष्ट्रहित से जुडे विषयों पर चर्चा, भाषण, तथा अन्य कई प्रकार के शारीरिक गतिविधियों को कराया जाता है। – भारत के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की सूची

क्या संघ मे अन्य धर्म के लोग सदस्यता ले सकते है ?

संघ के अनुसार देश मे अन्य धर्म के लोग बाहर से नही आये है, वे सभी यही के है, हमारे पुरखे एक ही है, इसलिये किसी कारण से धर्म बदलने से दृष्टि नही बदल जाती, इसलिये सब की दृष्टि एक ही है, यानी सब हिंदू ही है, इस दृष्टि से आप राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सदस्यता ले सकते है। और ले भी रहे है, लोग सदस्यता लेकर पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य भी कर रहे है।

RSS से कैसे जुडे / RSS की सदस्यता कैसे ले ?

राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुडने के लिये कोई भी औपचारिक प्रक्रिया नही है, हालाकि आप नजदीकी राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ की शाखा मे जाकर संघ मे सम्मिलित हो सकते है। संघ से जुडने के लिये आपको कोई भी शुल्क या पंजीकरण नही करना होगा, आप अपने स्वेच्छा से संघ का सदस्य बन सकते है। – भारत का मानचित्र

RSS से सम्बंधित संगठन

राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ ( Rashtriya Swayamsevak Sangh) से प्रेरित होकर कई संगठनो की स्थापना हुई है, जिनका मुख्य उद्देश्य वही है जो राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघठन का है, इनके मुख्य नाम निम्नलिखित है।

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • भारतीय किसान संघ
  • भारतीय मजदूर संघ
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
  • विश्व हिंदू परिषद्
  • हिंदू स्वयं सेवक संघ
  • विद्या भारती
  • बजरंग दल
  • मुस्लिम राष्ट्रिय मंच
  • राष्ट्रिय सिख संगत
  • हिंदू जागरण मंच (इत्यादि)

भारत के राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों के नाम

RSS के ख्यातिप्राप्त स्वयंसेवक का नाम

  1. अटल बिहारी वाजपेयी
  2. नरेंद्र मोदी
  3. रामनाथ सिंह कोविंद
  4. एकनाथ रानडे
  5. राजनाथ सिंह
  6. विजय रुपाणी
  7. अमित शाह
  8. नितिन गडकरी
  9. राम माधव (इत्यादि)

Source:- rss.org
Source:- Wikipedia