8 ग्रहो के नाम, बुध, शुक्र, पृथ्वी….| Planets Name in hindi

आकाशगंगा मे उपस्थिति सूर्य, तथा उसके चक्कर लगाने वाले ग्रह, उपग्रह, उल्कापिण्ड, व क्षुद्रग्रह, के समूह को सौरमण्डल कहते है। सौरमण्डल का राजा सूर्य को माना जाता है। इस लेख मे हम सौरमण्डल मे उपस्थिति ग्रह, उपग्रह, के बारे मे विस्तार से जानेंगे,

Planets Name in hindi

ग्रहो के नाम – All Planets Name in hindi

जो खगोल पिंण्ड सूर्य या किसी दूसरे तारे के चारों ओर चक्कर लगाते हैं हम उन्हे ग्रह कहते है हमारे सौरमंडल मे कुल आठ ग्रह है जो कि कुछ इस प्रकार नीचे दिये गए हैI

No.ग्रहो के नाम हिंदी मे ग्रहो के नाम अग्रेजी मे
1बुधMercury
2शुक्रVenus
3पृथ्वीEarth
4मंगलMars
5वृहस्पतिJupiter
6शनिSaturn
7अरुणUranus
8वरुणNeptune
8 Planets Name

बुध ग्रह – Mercury Planet in Hindi

बुध ग्रह सभी आठ ग्रहो मे से सबसे छोटा ग्रह है यह अपना एक चक्कर 88 दिन मे पूरा करता है यह ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है जिसके कारण इसका तापमान अन्य ग्रहों के मुकाबले बहुत अधिक होता है।

बुध ग्रह का कुल द्रव्यमान 3.3022×1023 kg है। इस ग्रह का औसत परिक्रमण चाल 47.87 km/s है इसका झुकाव इलिप्टिक से 7.005° है और विषुवत रेखा से इसका झुकाव 3.38° है।

शुक्र ग्रह – Venus Planet in Hindi

शुक्र ग्रह सूर्य से दूसरे स्थान पर आता है शुक्र ग्रह भी सूर्य के नजदीक होने के कारण इसका तापमान बुध से थोड़ा सा कम रहता है सौरमंडल मे शुक्र ग्रह सबसे चमकीला ग्रह है इसका औसतन परिक्रमण गति 35.02 किमी/सेकंड है।

शुक्र ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने मे कुल 224.6 दिन लेता है शुक्र ग्रह का आयतन 9.28×1011 किमी3 है और इसका द्रव्यमान 4.8×1024 किग्रा है शुक्र ग्रह का पलायन वेग 10.3 किमी/सेकंड है

पृथ्वी ग्रह – Earth Planet in Hindi

पृथ्वी ग्रह सूर्य से तीसरे स्थान पर स्थित है पृथ्वी को हम विश्व भी कहते है पृथ्वी मात्र एक ऐसा ग्रह है जिसपे जीवन संभव है इसका मतलब है कि जीवन का अस्तित्व सिर्फ और सिर्फ पृथ्वी पर है और अन्य किसी और ग्रह पर नही है यह ग्रह सूर्य का एक चक्कर 365 दिन मे पूरा करता है।

इस ग्रह का 71% हिस्सा पानी से भरा हुआ है और बचा हुआ हिस्सा 29% हिस्सा भूमि है पृथ्वी कि जो बनावट है ये कई सतहों से मिल के बनी है जैसा कि हम सब जानते है कि पानी कि तीन अवस्थाए होती है जो कि पृथ्वी पर ही पाया जाता है|

8 ग्रहो के नाम, बुध, शुक्र, पृथ्वी....| Planets Name in hindi
Earth: Image Source- Pixabay

पृथ्वी पर दो ध्रुव है उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव, इन दोनों ध्रुवो पर बर्फ की एक मोटी परत होती है पृथ्वी का माध्य त्रिज्या 6371 किमी है और इसका ध्रुवीय त्रिज्या 6356.8 किमी है पृथ्वी की परिधि कुल 40075.01 किमी है इसका आयतन 1.08321×1012 किमी3 है इसका द्रव्यमान 5.972×1024 किग्रा है पृथ्वी का उम्र लगभग 4.54 अरब साल है

मंगल ग्रह – Mars Planet in Hindi

मंगल ग्रह सूर्य से चौथे स्थान पर स्थित है मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहते है यह ग्रह पृथ्वी की तरह एक स्थलीय ग्रह है यह सूर्य का एक चक्कर 687 दिन मे लगाता है इसलिए मंगल ग्रह पर एक साल 687 दिनो का होता है मंगल ग्रह का द्रव्यमान 6.4171×1023 kg है और इसका आयतन 1.6318×1011 km3 है।

मंगल ग्रह का व्यास लगभग 6794 किमी है मंगल ग्रह पर ही सौरमंडल का सबसे बड़ा पर्वत है जिसक नाम ओलिंप मोन्स है इसकी पर्वत की उचाई 24 किमी है मंगल ग्रह का व्याश पृथ्वी के व्याश का आधा है मंगल ग्रह पर 100 kg वजनी इंसान 37 kg हो जाता है मंगल ग्रह की दूरी पृथ्वी से 22 करोड़ लाख किमी है

बृहस्पति ग्रह – Jupiter Planet in Hindi

बृहस्पति ग्रह सौरमंडल मे सबसे बड़ा ग्रह है इसका स्थान सूर्य से पाचवा स्थान है सूर्य से बहुत दूर होने के कारण यह अपना एक चक्कर 11.9 वर्ष मे पूरा करता है इस ग्रह के 79 उपग्रह है।

इसका व्याश 140000 किमी है इसका व्याश पृथ्वी के व्याश का 11 गुना है इस ग्रह के 63 उपग्रह है सूर्य से इसकी दूरी 778412010 किमी है इसका घनत्व 1.33 ग्राम/सेमी3 है इस ग्रह का द्रव्यमान 1.8987×1027 किग्रा है और इसका आयतन 1.431×1015 किमी3 है।

शनि ग्रह – Saturn Planet in Hindi

8 ग्रहो के नाम, बुध, शुक्र, पृथ्वी....| Planets Name in hindi
Saturn: Image Source- Pixabay

शनि ग्रह सूर्य से छठा स्थान पर है यह ग्रह सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है इसका आयतन 8.2713×1014 किमी3 है और इसका द्रव्यमान 5.6846×1026 kg है शनि ग्रह पर 96% हाइड्रोजन, 3% हीलियम और 0.4% मीथेन है शनि ग्रह का जो अंदर का बनावट है वो लोहा , निकल और चट्टानों के एक कोर से बना है।

इस ग्रह पर हवा की गति बहुत तेज होती है इस ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 1.4 अरब किमी है यह सूर्य का एक चक्कर 29.6 वर्ष मे पूरा करता है

यूरेनस ग्रह – Uranus Planet in Hindi

यूरेनस ग्रह सूर्य से सतवे स्थान परर है इस ग्रह का आयतन 6.833×1013 किमी3 है और इसका द्रव्यमान 8.6810×1025 kg है इस ग्रह पर 83% हाइड्रोजन 15% हीलियम और 2.3% मीथेन गैस पायी जाती है यूरेनस पृथ्वी से काफी बड़ा है|

नेप्चुन ग्रह – Neptune Planet in Hindi

नेप्चुन ग्रह सूर्य से सबसे दूर ग्रह पर स्थित ग्रह है क्यूकी यह सूर्य से आठवा ग्रह है यह ग्रह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है इस ग्रह का आयतन ६.२५४×१०१३ है और इसका द्रव्यमान 1.0243×1026 kg है इस ग्रह पर 80% हाइड्रोजन 19% हीलियम और 1.5% मीथेन गॅस है

8 ग्रहो के नाम, बुध, शुक्र, पृथ्वी....| Planets Name in hindi
Image: Source: Pixabay

इस लेख मे हमने सभी आठोंं ग्रहोंं को विस्तार से जाना (About all Planets Name in hindi), लेख आप के लिये कितन शिक्षाप्रद रहा, हमेंं अवश्य बतायें साथ ही हमारे साथ जुडने के लिये- क्लिक करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top