guru mantr: प्रसिध्द गुरु मंत्र (क्या है? कैसे प्राप्त करें)

हिंदू परम्परा मे आपको अनेको गुरु मंत्र (guru mantr) देखने को मिल जायेंगे, जो हिंदू धर्म ग्रंथो मे निहित है। गुरु शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है. जिसका अर्थ “अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना” है. गुरु शब्द का उपयोग सभी सभ्यताये, धर्म और संस्कृतियो ने किया है। अर्थात समाज या जीवन मे गुरु एक अहम भूमिका निभाता है।

guru mantr

भारतीय संस्कृति (मुख्यत: हिंदू धर्म) मे गुरु को सबसे उच्च माना जाता है। इसी संदर्भ मे कबीरदास जी ने अपने दोहे “गुरु गोविंद दोऊ खडे, काके लागू पाय। बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताय” मे गुरु को ईश्वर से उपर का दर्जा दिया है।

गुरु मंत्र संस्कृत & हिंदी – guru mantra in Hindi

भारतीय संस्कृति मे सबसे प्रसिध्द गुरु मंत्र (guru mantr) – गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥ है। मान्यता है की इस मंत्र का जाप करने से आप त्रिदेवो ( ब्र्म्हा , विष्णु और भगवान शिव) को खुश कर सकते है।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

गुरु मंत्र (guru mantr)

यह मंत्र हिंदू धर्म का सबसे लोकप्रिय मंत्र है। जो सभी पूजा-पाठ एवं अनुष्ठानो मे जाप किया जाता है। इस मंत्र मे हिंदू धर्म के देवता- ब्रम्हा जी, भगवान विष्णु एवं भगवान शिव, जिन्हे महेश शब्द से परिभषित किया गया है को समर्पित है। – ईश्वर मे विश्वास पर प्रसिध्द दोहे

Credit: Myra’s Corner YouTube Channel

अन्य गुरु मंत्र – Other guru mantra in hindi

आपको बता दू इस मंत्र के अलावा भी हिंदू धर्म के कई मत्र है जो गुरु को समर्पित है। इसी मे से एक मंत्र गुरु बृहस्पति को समर्पित है जिनका शुभ दिन बृहस्पतिवार या गुरुवार (Thursday) होता है। guru mantr निम्न है।

स्थावरं जङ्गमं व्याप्तं यत्किञ्चित्सचराचरम् ।
तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुरेव परम्ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

त्सर्वश्रुतिशिरोरत्नविराजित पदाम्बुजः ।
वेदान्ताम्बुजसूर्योयः तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

चिन्मयं व्यापियत्सर्वं त्रैलोक्यं सचराचरम् ।
तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

गुरु बृहस्पति मंत्र – Vrihaspati guru mantr

गुरु किसे कहते है? – गुरु वह है. जो ज्ञान, अनुभव, और मार्गदर्शन प्रदान करता है और अपने शिष्यों को सही दिशा में ले जाने का कार्य करता है। समाज मे गुरु को सबसे अधिक सम्मान और प्रशंसा का पात्र माना जाता है, क्योंकि उनका योगदान शिष्यों (जो समाज की नींव होते है) को जीवन जीने की कला सीखाता है।

ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।
नमामि महादेवं देवदेवं, भजामि भक्तोदय भास्करम तं |
ध्यायामि भूतेश्वर पाद्पंकजम, जपामि शिष्योद्धर नाम रूपं

गुरु गायत्री मंत्र (Gayatri Guru Mantr)

गुरु वंदना या गुरु मंत्र – guru Vandana / Guru Mantra

ॐ शिवरूपाय महत् गुरुदेवाय नमः
ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।
ॐ गुं गुरुभ्यो नम:
ॐ जेत्रे नम:
ॐ गुरुभ्यों नम:।
ॐ धीवराय नम:
ॐ गुणिने नम:
guru mantr

न गुरोरधिकं तत्त्वं न गुरोरधिकं तपः ।
तत्त्वज्ञानात्परं नास्ति तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

मन्नाथः श्रीजगन्नाथः मद्गुरुः श्रीजगद्गुरुः ।
मदात्मा सर्वभूतात्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

गुरुरादिरनादिश्च गुरुः परमदैवतम् ।
गुरोः परतरं नास्ति तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।

हमारे जीवन में अंधकार और प्रकाश (सकारात्मक और नकारात्मक) दोनों प्रकार के पहलू आते है। जिनमे संतुलन बनाकर ही एक सम्पूर्ण जीवन का आनंद लिया जा सकता है।

अंधकार वह स्थिति है जहां मनुष्य ज्ञान, समझ,और प्रकाश से वंचित हो जाता हैं, जबकि प्रकाश जीवन में ज्ञान, सत्य, उन्नति और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए जीवन को संतुलित बनाने के लिये हमे एक मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है जो गुरु होते है और हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते है।

जीवन के अंधकार में हम अवसाद, चिंता, बीमारी आदि का सामना करते हैं। यह अंधकार ज्ञान की कमी, संदेह, भ्रम, अस्थिरता और अज्ञानता का प्रतीक होता है।

जब हम अंधकार के बाध्यताओं में फंस जाते हैं, तो हम प्रकाश को नहीं देख सकते और अमानवता पूर्ण जीवन जीने के लिये बाध्य हो जाते है। ऐसे मे गुरु हमें उस अंधकार से मुक्त करने की शक्ति प्रदान करता है और हमें प्रकाश की ओर ले जाता है। और हमारे जीवन को सम्पूर्ण बनाता है।

नोट – आज हमने इस लेख मे प्रसिध्द गुरु मंत्र (guru mantr) पढा, उपर्युक्त दिये गये मंत्र मान्यताओ पर आधारित है। इन मंत्रो का संग्रह सोशल मीडिया पर उपलब्ध लेख एवं साइटो से किया है। वरन यह पूर्णत: सत्य है। परंतु हम इसकी पुष्टि नही करते है। किसी भी जानकारी पर अमल करने से पूर्व सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले।

1 thought on “guru mantr: प्रसिध्द गुरु मंत्र (क्या है? कैसे प्राप्त करें)”

  1. Kashi Prasad Jajodia

    गुरु प्राप्ति मंत्र / गुरु प्राप्ति साधना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top