अक्षय तृतीया 2023 | अक्षय तृतीया 2023 विवाह मुहूर्त | अक्षय तृतीया कब है | 2023 में अक्षय तृतीया कब है | अक्षय तृतीया का महत्व
अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक प्रसिध्द त्योहार है। इस दिन पूरे विधि – विधान से भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस त्योहार को आखा तीज एवं अक्षय तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत, दान एवं पूजा का विशेष महत्व है। आइये इसे विस्तार से जाने।
अक्षय तृतीया का त्योहार कब है?
अक्षय तृतीया का त्योहार बैसाख महिने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है , कहते हैं इस दिन भगवान परशुराम व नर नारायण और सहगीव का अवतार हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन ही बृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं और बद्री नाथ जी के किवाड़ खुलते हैं इनके दर्शन बहुत शुभ मानें जातें हैं।
22 अप्रैल 2023 ( दिन- शनिवार)
अक्षय तृतीया मुहुर्त
अक्षय तृतीया की पूजन विधि (Akshaya Tritiya Pooja Vidhi)
हिंदू संस्कृति मे पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर अधिक बल दिया जाता है, मान्यता है की जो भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करता है उसकी मान्यतायें जरुर पूर्ण होती है। ऐसे मे अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है।
अक्षय तृतीया के दिन किसकी पूजा होती है: इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की जाती है इस दिन भगवान विष्णु जी को मुख्यात: अक्षत (चावल) चढ़ाये जाने की मान्यता हैं। अक्षत के साथ-साथ आप रक्षा, माला-फूल, प्रसाद, हवन, आदि सामग्री का भी प्रयोग कर सकते है। तथा भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी जी का सृंगार एवं आराधना कर प्रसाद एवं तुलसी के पत्तों के साथ भोग लगा सकते है।
अक्षय तृतीया का महत्व
हर साल वैशाख महिने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। कहीं कहीं इसे आखातीज के नाम से जानते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर के पूछने पर यह बताएं थे कि आज के दिन जो भी रचनात्मक संस्कारी काम करेंगे उसका पुण्य मिलेगा। इस दिन को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना गया है।
यह दिन सभी शुभ कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ है मान्यता है की इस दिन विवाह होने वाले दम्पति का जीवन अत्यंत ही शुभ होता है। तथा विवाह के साथ-साथ अन्य सभी मांगलिक कार्यक्रम जैसे – घर लेना, कार लेना, नया व्यापार डालना, या कोई बिजनेस करना भी शुभ माना जाता है।