jhanda geet: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा | vijayi vishwa tiranga pyara jhanda geet

भारत का राष्ट्रीय झण्डा गीत (Jhanda Geet) विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा है। इस गीत के रचनाकार या संगीतकार श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ है। जिनका जन्म 16 सितम्बर 1893 ई० मे हुआ था।

हम वर्ष मे कई ऐसे राष्ट्रीय त्योहार मनाते है जहाँ हम राष्ट्रीय गीत गाकर अपने देश को सम्मान देते है जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती इत्यादि।

Jhanda Geet
झण्डा गीत (Jhanda Geet)

हमारे देश का राष्ट्रीय गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” न सिर्फ लोगो को देश प्रति प्रोत्साहन किया बल्कि यह गीत भारत को स्वतंत्रता दिलाने मे भी भूमिका निभाई। सर्वप्रथम इस गीत को 1938 मे नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा देश के झण्डा गीत के रुप मे स्वीकार किया गया। यह राष्ट्रीय झण्डा गीत (Rashtriy jhanda geet ) अनेक नौजवानों और नवयुवतियों के लिये देश पर मर मिटनें का प्रेरणा का स्रोत भी बना। जो आजतक अपने सिध्दांत पर कायम है।

झंडा गीत – Jhanda Geet

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा ।
सदा शक्ति सरसाने वाला,
प्रेम सुधा बरसाने वाला,
वीरों को हरषाने वाला,
मातृभूमि का तन-मन सारा।।
झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
स्वतंत्रता के भीषण रण में,
लखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण में,
कांपे शत्रु देखकर मन में,
मिट जाए भय संकट सारा।।
झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
इस झंडे के नीचे निर्भय,
लें स्वराज्य यह अविचल निश्चय,
बोलें भारत माता की जय,
स्वतंत्रता हो ध्येय हमारा।।
झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
एक साथ सब मिलकर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा।।
झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
इसकी शान न जाने पाए,
चाहे जान भले ही जाए,
विश्व-विजय करके दिखलाएं,
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।।
झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियो के नाम

झण्डा गीत पीडीएफ – jhanda geet PDF

jhanda geet: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा | vijayi vishwa tiranga pyara jhanda geet
Jhanda geet PDF

झण्डा गीत का इतिहास – History of Flag song/National song

झण्डा गीत (Jhanda Geet) की रचना 3 मार्च 1924 मे श्यामलाल गुप्ता जी द्वारा किया गया था इन्होने यह गीत जेल मे रहकर जलिया वाले बाग़ में मारे गए लोगों की याद में लिखा था। जो बाद मे झण्डा गीत के रुप मे स्वीकार किया गया।

गीतझण्डा गीत
राष्ट्र / देशभारत
गीतकारश्यामलाल पार्षद
समय19 फरवरी 1938
क्यू गाया गयाजलियावाले बाग हत्याकांड
के सौनिको के लिये
झण्डा गीत – Jhanda geet

झण्डा गीत वीडियो- Jhanda Geet Video

Source: “Veena Music” YouTube Channel

FAQ: लोगो ने पूछा

  1. भारत का राष्ट्रीय झंडा गीत क्या है?

    भारत का राष्ट्रीय झण्डा गीत ” विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” है।

  2. भारतीय झंडा गीत कब आया?

    भारत का राष्ट्रीय झण्डा गीत 1938 मे नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा “देश का झण्डा गीत” के रुप मे स्वीकृति मिली।

  3. झंडा गीत कब गाया जाता है?

    मुख्यत: झण्डा गीत गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाया जाता है। लेकिन इस गीत को आप किसी भी राष्ट्रिय कार्यक्रम, जहाँ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया हो, के सम्मान मे गा सकते है।

  4. झण्डा गीत को किसने लिखा है ?

    भारत के झण्डा गीत के रचनाकार श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद जी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top