जीवन का रहस्य, क्या जीवन एक संहर्ष है | Secret of life

Secret of life: संघर्ष शब्द पढने में छोटा है परन्तु यह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। क्योकी जीवन का नाम ही संहर्ष है। सभी जीवो को, व्यवस्थित जीवन जीने के लिये संहर्ष करना पडता है, चाहे वो मनुष्य हो, जानवर हो या कोई पक्षी, सभी को जीवन प्रयत्न संहर्ष करना पडता है।

संहर्ष ही वो कुंजी है जिससे मनुष्य अपने सम्पूर्ण जीवन को आनंदमयी बना सकता है। संघर्ष ही जीवन को निखारता और संवारता है। तथा गढ़कर ऐसा बना देता है जिसकी बड़ाई करते हम लोग थकते नहीं है।

Secret of life

संघर्ष से हम सबको जीवन का अनुभव होता है और हमें जीना सिखाता है। संघर्ष करते हुए न केवल हम आगे बढ़ते हैं, बल्कि जीवन जीने का सही तरीके से आनन्द का अनुभव कर सकते हैं।।

जीवन में संघर्ष क्या है?

जीवन को सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिये हम रोजाना कोई-न-कोई कार्य करते है। यही कार्य जीवन का संघर्ष कहलाता है। जैसे- विद्यार्थी जीवन का पढ़ाई से संघर्ष, अध्यापक को शिक्षा से संहर्ष, राजनेता को समाज व देश को सुधारने मे संहर्ष, आदि।

परिस्थितियों में विवेक पूर्ण निर्णयों के साथ ही सफलता सम्भव है। संघर्ष का दौर जब समाप्त होता है।
उसके बाद से ही सफलता का युग शुरू होता है।

Secret of life

प्रिय, जीवन एक बार मिलता है बार-बार नहीं। आपने देखा होगा की कई लोग सफलता के झंडे गाड़ देते हैं और कईयो को तो अपना वजूद ही पता नहीं चलता। आपकों ये स्वयं तय करना पड़ता है कि आप एक सफल व्यक्ति बनेंगे या फिर चलतीं भीड़ का हिस्सा।

ज़िन्दगी आपकी है, मंजिल आपको तय करना होगा। सपने आपके होंगे, खुशी आपकी होगी और संघर्ष भी आपका ही होगा, क्योंकि ये जीवन ही आपका हैं। अगर आपके जीवन में संघर्ष नहीं तो आपके जीवन में कोई प्रगति नहीं है।

क्या संहर्ष सफलता की कुंजी है?

संघर्ष जीवन का वह मूल मंत्र है। जिसका अनुभव सभी व्यक्ति करते हैं। संसार में बहुत ही कम लोग ही ऐसे हैं जो अनुभव नहीं कर सकते। समाज में हर कोई नाम, पैसा, इज्जत. आदि कमाना या फिर पढ़ाई में सबसे अब्बल होना चाता है।चाहें जो भी लक्ष्य हों वह बिना संघर्ष के अधूरा है ।

संघर्षों से भरी जिंदगी हमे जीवन के उतार चढ़ाव का अनुभव कराती है अच्छे व बुरे का ज्ञान करवाती है तथा हमे सक्रिय रहना सिखाती है, जिससे प्रेरित होकर हम सशक्तिकरण के साथ फिर अपने लक्ष्य रुपी काम के प्रति जागरूक होते हैं और पूरे मन से अपने काम में समर्पित होते हैं। और जीवन जीना सिखते है।

कोट्स

दुनिया में हर व्यक्ति सफलता को प्राप्त करना चाहता है और सफलता की उम्मीद लेकर हर काम करता है सफलता पाने के लिए वह अथक प्रयास करता है । कुछ व्यक्ति सफलता को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं और कुछ सफलता के पीछे भागते रह जातें हैं लेकिन उनको समय पर सफलता नहीं मिल पाती । इस जीवन रूपी संसार में संघर्ष सभी करते हैं। कुछ लोगों को ज्यादा करना पड़ता है कुछ लोगों को कम। विना संघर्ष के सफलता किसी को नहीं मिलती।

सफलता कैसे प्राप्त करें

सफलता पाने के तरीके

दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति हमारे जीवन के दो महत्वपूर्ण गुण हैं। इससे परिपूर्ण व्यक्ति हर क्षेत्र मे सफलता प्राप्त कर सकता। जब तक हम दृढ़ निश्चय करके आत्म विश्वास के साथ मेहनत नहीं करेंगे तो सफलता नहीं मिलेगी। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास बहुत आवश्यक है।

दृढ़ निश्चय होना

दृढनिश्चयी बनने के लिए आपको जिद्दी बनना पड़ेगा अर्थात अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको हर सम्भव प्रयास करना पड़ेगा। सफल होने की जिद ही आपको, सफलता दिलायेगी।

पढे- सफलता दिलाने वाली ये 5 पुस्तके

कठिन परिश्रम करना

Secret of life

जीवन में कठिन परिश्रम/ संघर्ष से ही सफलता मिलती है। यदि हम कार्य में होने वाले कठिन संघर्ष को देखकर घबरा जाए और पीछे हट जाएं तो हम लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच सकते। लेकिन हमे यह ध्यान रखना होगा की कठिन परिश्रम के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करना बेहद जरुरी है। इसलिए कहा गया है की –

जब तक सफल न हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम।
कुछ किए बिना जय-जय कार नहीं होती।
कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती।

पूरी कविता पढे (अर्थ के साथ)

जीवन के संघर्ष के लिए कुछ प्रेरणाश्रोत – Secret of life Quotes hindi

हर नई शुरुआत इंसान को डराती है, मगर कामयाबी मुश्किलों के बाद ही आती है।

Secret of life

उड़ान तो भरनी होगी, चाहे कितनी बार भी क्यों न गिरे चाहत पूरी करनी होगी, चाहे खुद से लड़ाई क्यों न लड़ें।

Secret of life

संघर्ष ही जीवन का मूल मंत्र है इसके बिना जीवन का पुर्ण अन्त है।

Secret of life

संघर्ष खुद करना सीख लो, क्योंकि सहारे कितने भी भरोसे मंद क्यों ना हो एक दिन साथ छोड़ ही जाते है।

Secret of life

जिंदगी के सफर में जो संघर्ष करके आगे बढ़ जाते हैं, वही इंसान आगे चलकर मुकद्दर के सिकंदर बन जाते हैं।

Secret of life

बड़ा नौकर बनने से अच्छा है छोटे मालिक बन जाओ दूसरे के पीछे चलने से अच्छा है अपना रास्ता खुद ब खुद बनाओ।

Secret of life

इंसान की नियत अच्छी और मेहनत सच्ची हो तो एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है।

Secret of life

examples of struggles in life: भीड़ हमेशा उसी रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि भीड़ हमेशा सही रास्ते पर ही चले, इसलिए आप अपने रास्ते खुद चुनें , क्योंकि आप को आप से बेहतर कोई नहीं जानता ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top