सर्वनाम के भेद व उदाहरण । Pronoun in Hindi

सर्वनाम किसे कहते है,और ये कितने प्रकार के होते है, Definition of Pronoun in Hindi

सर्वनाम शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, सर्व + नाम, जिसका अर्थ है सब का नाम अर्थात जो शब्द सभी नामों के स्थान पर प्रयोग होते है उन्हें सर्वनाम कहते है। सर्वनाम की सहायता से हम अपनी भाषा शैली में सरलता व स्पष्टता लाते है।बिना सर्वनाम की सहायता से हम भाषा शैली को सुचारु रुप से व्यक्त नहीं कर सकते है। Pronoun in Hindi

उदाहरण– बिना सर्वनाम के प्रयोग से बना वाक्य जैसे- विजय ने विजय के दोस्त को विजय का पेन देते हुए कहाँ की विजय को विजय की पेन लौटा दे।

उदाहरण – सर्वनाम के प्रयोग से बना वाक्य जैसे- विजय से अपने मित्र को पेन देते हुए कहाँ कि वह उसे उसकी पेन जल्दी लौटा दे । Pronoun in Hindi

Pronoun in Hindi
sarvanam kise kahate hai

सर्वनाम की परिभाषा
Definition Of Pronoun in Hindi

सर्वनाम की परिभाषा – संज्ञा के स्थान पर उपयोग होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते है। जैसे की – मोहन बाजार जाता है, यहाँ पर मोहन एक संज्ञा, मोहन के स्थान पर हम “वह” का प्रयोग कर सकते है, जैसे- वह बाजार जाता है, यहाँ पर “वह” सर्वनाम है जो की संज्ञा के स्थान पर उपयोग किया गया।

सर्वनाम के भेद या प्रकार
Types of Pronoun in Hindi

सर्वनाम के भेद- सर्वनाम के छ: भेद होते है, पुरुषवाचक, निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक, सम्बंधवाचक, निजवाचक।, वर्ण और वर्णमाला किसे कहते है – Pronoun in Hindi

Sarvanam ke bhed Prakar

सर्वनाम के प्रकार Kinds of Pronoun
1. पुरुषवाचक सर्वनामi) Personal Pronoun
2. निश्चयवाचक सर्वनामii) Definite Pronoun
3. अनिश्चयवाचक सर्वनामiii) Indefinite Pronoun
4. प्रश्नवाचक सर्वनामiv) Interrogative Pronoun
5. सम्बंधवाचक सर्वनामv) Relative Pronoun
6. निजवाचक सर्वनामvi) Reflexive Pronoun
Sarvanam ke Bhed
types of pronoun Pronoun in Hindi
sarvanam ke bhed

पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)

जो सर्वनाम शब्द बोलने वाले, सुनने वाले या किसी अन्य विशेष व्यक्ति के लिये प्रयोग किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।

उदाहरण- मै, तुम, वह, इसने, इत्यादि

निश्ययवाचक सर्वनाम (Definite Pronoun)

जिन सर्वनाम शब्दो से किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में निश्चित बोध हो, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

उदाहरण –
1. वह मेरे पिता जी है|
2.यह मेरी साईकिल है।
3. वह मेरा भाई है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)

ऐसे सर्वनाम शब्द जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं कराते उन्हे, अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है

उदाहरण-
1. किसी ने मुझे मार दिया।
2. कोई दरवाजा खटखटा रहा।
3. वहाँ कोई है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)

ऐसे सर्वनाम शब्द, जो प्रश्न पुछने के काम आते है उन्हे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।

उदाहरण-
1. आप कहाँ जा रहे हो?
2. तुम क्या कर रहे हो ?
3. आप किस विद्यालय मे पढते है?

सम्बंधवाचक सर्वनाम ( Relative Pronoun)

ऐसे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में आने वाले दूसरे सर्वनाम शब्दों से जुडे होते है उन्हें, सम्बंधवाचक सर्वनाम कहते है।

उदाहरण-
1.जो डर गया सो मर गया।
2. जैसा करोगे,वैसा भरोगे।
3. जैसा बोएगा,वैसा काटेगा।

निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

जिन सर्वनाम शब्दो का प्रयोग काम करने वाला व्यक्ति स्वयं के लिये करता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है।

उदाहरण –
1. मेहमान अपने आप चले गये।
2. अपना काम स्वय करना चाहिये।

चना खाने के फायदे
हल्दी दूध पीने के फायदे
सुलेख क्या है
ॐ नम: शिवाय मंत्र व भावार्थ
500 से ज्यादा लोगो ने पढा।

लोगो ने पूछा – People Also Ask

प्रश्न 1. सर्वनाम किसे कहते है?
संज्ञा के स्थान पर उपयोग होने वाले शब्द को ही सर्वनाम कहते है।

प्रश्न 2. सर्वनाम के कितने भेद हैं?
सर्वनाम के 6 भेद होते है, पुरुषवाचक, निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक, सम्बंधवाचक, और निजवाचक   

प्रश्न 3. सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं?
सर्वनाम छ: प्रकार के होते है।

क्या सर्वनाम में भी एकवचन या बहुवचन होता है

हाँ, सर्वनाम शब्दों में भी एकवचन और बहुवचन होता है

प्रश्न- निम्नलिखित शब्द, सर्वनाम के किस भेद का उदाहरण है, कमेंट में अवश्य बताये।

  1. भोजन में कुछ गिर गया है।
  2. अपना काम स्वयं करना चाहिये।
  3. क्या तुम गाना गावोगे ।
  4. जरा देखो, दरवाजे पर कौन है।

इस लेख मे हमने सर्वनाम किसे कहते है, और सर्वनाम के कितने भेद या प्रकार होते है, उन्हे विस्तार से जाना, अगर शब्दो मे कही त्रुटि हो तो क्षमा करे, और अपना सुझाव कमेंट मे देना ना भूले। हमारे साथ जुडे- Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top