Poplar Tree: जानें पोपलर पेड़ की खेती और फायदे

Poplar Tree in Hindi: पोपलर एक प्रकार का पेड़ है यह आकार मे लम्बा व इसके पत्ते गोल होते है. आज का हमारा लेख किसान भाईयों के लिए है। जो किसान भाई खेती से अपना जीवन व्यापन करते हैं उनके लिए पोपलर पेड़ की खेती बहुत बढ़िया है। आज मैं उसी के बारे में बिस्तार से बताऊंगी, पोपलर पेड़ की खेती करके आप बहुत ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।

यदि आप एक किसान हैं और पारंपरिक खेती करते आ रहे हैं, तो अब जरूरत है कुछ अलग करने की, ताकि मोटी रकम कमाया जा सके। सिर्फ धान, गेहूं, मक्का के अलावा आप तमाम तरह के पेड़ों की भी खेती कर सकते हैं। ऐसी ही एक खेती है पोपलर के पेड़ की खेती ।इसकी मांग भारत से लेकर विदेशों तक अच्छी डिमांड है। आइए जानते हैं कैसे की जाती है पोपलर की खेती

Poplar Tree: जानें पोपलर पेड़ की खेती और फायदे
चित्र & लेख: Poplar Tree in Hindi

पोपलर पेड़ व लगाने की विधि

Poplar Tree Hindi: पोपलर का पेड़ एक सामान्य पेड़ के जैसा होता है जिसके तना लम्बा व पत्ति नुकीली व गोलदार होती है पोपलर पेड़ की रोपाई मौसम के अनुकूल होनी चाहिए, समान्यत: इसकी रोपाई 18 से 20 डिग्री के तापमान मे की जाती है इसके लिए दोमट उपजाऊ सबसे उपयुक्त होता है, तथा जमीन का पीएच 6-8 के बीच में होना चाहिए।

पोपलर की रोपाई के लिए सबसे अच्छा बारिश का मौसम होता है। बारिश के मौसम में पौधो को तापमान, पानी और आर्द्रता बराबर मिलती रहती है। इसकी रोपाई के लिए जनवरी और फरवरी का समय सबसे अच्छा होता है। साथ ही 15 फरवरी से 10 मार्च तक पौधारोपण किया जा सकता है।

 पांच औषधीय पौधों के नाम

पोपलर पेड़ के लिये मिट्टी की तैयारी

पोपलर पेड़ की रोपाई (Poplar Tree Ropai) से पहले खेत की मिट्टी को कम से कम 2 बार अच्छे से जोत लेना चाहिए। इसके बाद खेत में पानी लगा देना चाहिए और जब पानी सूख जाए तो दो-तीन बार रोडावेटर जैसे अन्य गहरी खुदाई करने वाले ट्रैकटरों की सहायता से मिट्टी को भूरभूरा बना लेना चाहिए. इससे खेत की मिट्टी पूरी तरह से भुरभुरी हो जाएगी और रोपाई के बाद पौधे आसानी से बढ़ सकेंगे।

पोपलर पेड़ को 5-5 मीटर की दूरी पर लगाया जाना चाहिए। 1 एकड़ में करीब 475 पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधे लगाने से पहले खेत में पर्याप्त मात्रा में खाद जरूर डालें, ताकि पौधों में पोषक तत्वों की कमी ना हो। पॉपुलर के पौधों में सामान्य सिंचाई की जाती है. अगर मौसम गर्मी का है तो 7 से 10 दिन के बीच पानी लगाएं। ठंड के मौसम में 20 से 25 दिनों में 1 बार पानी लगाना पर्याप्त रहेगा।

पोपलर पेड़ की खेती ( Poplar Tree ki kheti) में कुछ बातों का ध्यान रखें ,अगर आप पॉपुलर की खेती करते हैं तो आपको सबसे पहले ये ध्यान रखना होगा कि सर्दी के मौसम में इसके पत्ते गिरते हैं पोपलर पेड़ के पत्ते काफी चौड़े होते हैं, ऐसे में वह जहां गिरते हैं, उसके नीचे की फसल पर काफी असर होता है।

पोपलर पेड़ की खेती को अगर आप खेत के किनारे मेड़ों पर लगाकर करना चाहते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है. हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आप किस खेत के किनारे पॉपुलर की खेती करते हैं. अगर गन्ने के खेत के किनारे पॉपुलर लगाते हैं तो फसल को नुकसान नहीं होगा, लेकिन अगर गेहूं, सरसों, मक्का आदि के खेतों के किनारे इसे लगाएंगे तो आपको नुकसान उठाना होगा।

पोपलर पेड़ से क्या बनता है (Use of Poplar tree in Hindi)

पॉपुलर की लकड़ी से हल्की चीज़ प्लाईवुड क्रिकेट का बल्ला, विकेट, कैरमबोर्ड, उसकी गोटी, प्लाईवुड, खेल का सामान, माचिस की तीली, पेंसिल, कागज उद्योग आदि सामान बनाया जाता है।

जीरा के फायदे
मकोय के फायदे व नुकसान
शहतूत के फायदे
इन्हे भी देंखे

पोपलर पेड़ से सम्बंधित मुख्य बाते

  • यह एक पतझड़ वृक्ष है अर्थात मौसमी चक्र के दौरान इनके सारे पत्ते गिर जाते है अत: इन वृक्षों के नीचे अन्य फसल लगाने से बचना चाहिए। अगर फिर भी आप कम अवधि वाले फसल लगाना चाहते है तो सर्दियों के मौसम मे लगा सकते है।
  • पोपलर पेड़ की लम्बाई 14 से 40 मीटर तक हो सकती है
  • पोपलर वृक्ष प्राय: भारत के उत्तरी राज्यों ( उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि) मे पाया जाता है।
  • पोपलर वृक्ष के तने से अनेको प्रकार की वस्तुये बनाई जाती है जो मजबूत व अधिक समय अवधि तक चलने के लिये जानी जाती है
  • अगर आप पोपलर वृक्ष की बुआई करना चाहते है तो आपके लिये जनवरी से फरवरी का समय सबसे अच्छा होगा। इसकी बुआई 15 फरवरी से 10 मार्च तक की जा सकती है। जो प्राय: वातावरण पर निर्भर करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top