2023 सुभाष चंद्र बोस जयंती पर जाने उनके जीवन से जुडे मुख्य बाते | neta jee subhash chandra bose Jayanti

सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे गतिशील नेताओं में से एक हैं। इनका जन्म कटक, उड़ीसा में 23 जनवरी, 1897 मे हुआ था। सुभाष चंद्र बोस जी के पिता का नाम जानकी नाथ बोस और माता का नाम प्रभावती देवी था। उनके पिता एक प्रसिद्ध वकील थे और उनकी माँ एक धार्मिक महिला थीं। सुभाष चंद्र बोस अपने माता- पिता के 9वी संतान थे।

neta jee subhash chandra bose Jayanti

netaji subhash chandra bose jayanti

सुभाष चंद्र बोस जयंती – subhash chandra bose jayanti

सुभाष चंद्र बोस जयंती हर वर्ष 23 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन 1897 मे सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म कटक, उडिसा मे हुआ था। नेता जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारी नायकों में से एक थे।

सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही एक मेधावी छात्र थे वे मैट्रिक की परीक्षा में पूरे कलकत्ता प्रांत से अव्वल आए थे। उन्होंने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्कॉटिश चर्च कॉलेज से दर्शनशास्त्र में प्रथम श्रेणी की डिग्री के साथ स्नातक किया था।

आपको बता दू सन 1920 के ब्रिटिश शासन काल सुभाष चंद्र बोस जी सिविल परीक्षा पास की थी, लेकिन देश सेवा के लिये उन्होने 1921 मे सिविल सेवा के पद से त्यागपत्र दे दिया। और अपना सम्पूर्ण देश को समर्पित कर दिया। आप सुभाष चंद्र बोस जी के नीचे दिये गये नारे को पढकर, उनका अपने देश के प्रति समर्पण को आभास कर सकते है। झण्डा गीत – विजयी विश्व तिरंगा प्यारा (neta jee subhash chandra bose Jayanti)

तुम मुझे अपना खून दो और मैं तुम्हें तुम्हारी आजादी दूंगा

नेता जी सुभाष चंद्र बोस

सुभाष चंद्र बोस के प्रसिध्द सुविचार

  • याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है। By:- Subhash Chandra Bose
  • अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है। By:- Subhash Chandra Bose
  • अगर कभी झुकने की नौबत आ जाए तब भी वीरों की तरह झुकना। By:- Subhash Chandra Bose
  • एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार, उसकी मृत्यु के बाद, हजारों लोगों में अवतार लेगा। By:- Subhash Chandra Bose
  • यह हमारा कर्त्तव्य हैं की हम अपनी आज़ादी के लिए खून बहाये। आज़ादी जिसे हम अपने बलिदान और परिश्रम के माध्यम से पाएंगे, हम अपनी ताकत से देश की रक्षा करने में सक्षम होंगे। By:- Subhash Chandra Bose
  • केवल पूर्ण राष्ट्रवाद, पूर्ण न्याय और निष्पक्षता के आधार पर ही भारतीय सेना का निर्माण किया जा सकता है। By:- Subhash Chandra Bose
  • जनवरी माह के प्रमुख त्योहार 2023

सुभाष चंद्र बोस पर मुख्य तथ्य

  • सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उडिसा मे हुआ था।
  • सुभाष चंद्र बोस जी को लोग नेता जी कहकर बुलाते थे।
  • नेता जी के पिता का नाम – और माता का नाम था।
  • नेता जी के माता प्रभावती के 14 बच्चों थे। जिनमे नेता जी 9वीं संतान थे।
  • सुभाष चंद्र बोस जी ने बी०ए० की परीक्षा कलकत्ता विश्वविद्यालय से किया था। जिसमे उन्होने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया था।
  • नेता जीसु सुभाष चंद्र स्वामी विवेकानंद जी के विचारो को प्रभावित थे।
  • नेता जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारी नायकों में से एक थे।
  • नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी ने कई लोकप्रिय नारे दिए जैसे ‘जय हिंद’, या ‘तुम मुझे अपना खून दो और मैं तुम्हें तुम्हारी आजादी दूंगा’।
  • सुभाष चंद्र बोस जी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की।
  • नेता जी का एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top