मेरे गांव पर निबंध (कक्षा 3 से 12) | Essay on My Village in Hindi

गांव पर निबंध – Village Par Nibandh

हमारा भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ शहरों के अपेक्षा गांवों की संख्या अधिक है। यही कारण है की भारत की आधा से ज्यादा जनसंख्या गांवों में रहती है। अधिकतर गांव के लोग कृषि, पशुपालन, मत्सपालन आदि पर निर्भर हैं। जिसके परिणाम स्वरुप उन्हे कडी मेहनत करनी पडती है, शायद यही वजह है, सीमा पर रहने वाले जवान, तथा खेत मे रहने वाले किसान को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है।

Essay on My Village in Hindi

इस लेख मे हम मेरे गांव पर निबंध (Essay on My Village) पढेंगे, अगर आप भी गांव की मिट्टी से सम्बंध रखते है तो कमेंट मे अपने विचार जरुर सांझा करें। और दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले। (जय जवान – जय किसान)

मेरे गाँव पर निबंध – My Village Essay in Hindi

हमारा भारत एक विकासशील देश है। यहाँ गांवों की संख्या कस्बों और शहरों से अधिक है। भारत की 50% से अधिक जनसंख्या गांवों में रहती है। इसलिये भारत को “गांवो का देश” भी कहा जाता है। तथा गांंव की अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर हैं। इसीलिये भारत को “कृषि प्रधान देश” भी कहाँ जाता है।

हमारा भारत देश हर प्रकार से सम्पूर्ण है, यहाँ विविधता मे भी ऐकता देखने को मिलती है। भारतीय परम्परा मे प्रकृत को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। प्रकृति मे उपलब्ध वो सभी वस्तुयों जो मानव जीवन के लिये जरुरी है। उन्हे ईश्वर कहा गया । जैसे- वायु देव, जल देव, अग्नि देव आदि के साथ-साथ नानाप्रकार के पेड-पौधे, जीव-जंतु को दैवीय शक्ती की उपाधि दी गई है। यही कारण है जो की अधिकतर भारतीयों को प्रकृति प्रेमी, शाकाहारी, मानवता जैसे अहम गुण विद्यमान होते है।

गाँव मे रहने के फायदे – Village me rahane ke Fayade

जीवन का आनंद तो गाँव मे ही प्राप्त होता है। क्योकी गांव शहरी जीवन के हलचल से मुक्त होता है। और गाँव के लोगो का जीवन शांत और आनंदमय से व्यतीत होता है। गाँव की सुन्दरता ही प्रकृति की सुंदरता है। गाँव मे ज्यादातर लोग किसानी पर निर्भर होते है। इसलिये गाँव चारो तरफ से हरा-भरा होता है। जो गाँव को अधिक सुंदर बनाता है।

गाँव मे अधिकतर पेड-पौधे, पहाडिया, नदिया, और सुगंधित फूल होने के कारण गाँव का वातावरण साफ व सुगंधित रहता है, जो जीवन को स्वस्थ रखने मे अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, यहां पेड़-पौधे, तरह-तरह की फसलें, फूलों की विविधता और नदियां आदि हैं।

गांव के लोग अपने काम के प्रति अधिक समर्पित होते हैं तथा गांव के लोगो मे शहरी लोगों की तुलना में अधिक ताकत और क्षमता होती है। इसके अलावा, पूरा गांव शांति और सद्भाव में रहता है। सब एक दुसरे के सुख – दुख मे साथ रहते है।

अन्य निबंध भी पढे

मेरे गाँव पर 20 शब्द निबंध – 20 Lines on My Village in Hindi

  1. मेरे गाँव बहुत सुंदर व आकर्षक है।
  2. मेरे गाँव में एक प्राइमरी स्कूल है। जहाँ गांव के बच्चे पढने जाते है।
  3. मेरे गाँव में एक बैंक की साखा व एक डाकघर है।
  4. मेरे गांव के अधिकतर लोग किसान हैं और खेती पर निर्भर हैं।
  5. मेरे गांव के सभी लोग खेती करते हैं।
  6. मेरे गांव के अधिकतर लोग गाय, भैंस, बकरी और भेड का पालन करते है।
  7. मेरा गांव गंगा नदी के पास मे है।
  8. मेरा गाव चारो ओर से छोटी पहाडियो से घीरा हुआ है।
  9. मेरे गाव की मिट्टी बहुत ही उपजाऊ है।
  10. मेरे गाव मे नानाप्रकार के फसलो की खेती की जाती है।
  11. मेरे गाव मे एक सरकारी अस्पताल है।
  12. मेरे गांव का एक स्वच्छ और शुद्ध वातावरण है।
  13. मेरे गांव मे बिजली उपलब्ध है।
  14. मेरे गाव की जनसंख्या 3000 से अधिक है।
  15. मेरे गांव मे अधिकतर कच्चे मकान है।
  16. मेरे गाव से शहर की दूरी 40 किलोमीटर है।
  17. मेरे गांव के लोग एक दुसरे से मिलजुल कर रहते है।
  18. मेरे गाव मे हर त्योहार बडे धूम-धाम से मनाया जाता है।
  19. मेरे गांव मे नानाप्रकार के फूल पाये जाते है।
  20. मेरे गाव के लोग बहुत ही दयालू व साधारण लोग है।

एक भारतीय गांव में जीवन

मेरे गांव पर निबंध (कक्षा 3 से 12) | Essay on My Village in Hindi
Village

भारत एक विकासशील देश है। यहाँ गांवों की संख्या शहरों से अधिक है। यही कारण है की भारत की लगभग 70% से अधिक आबादी गाँवों में रहती है। इसी तरह, गाँव भोजन और कृषि उपज का मुख्य स्रोत हैं जिनका हम उपभोग करते हैं। आजादी के बाद, गांवों में आबादी और शिक्षा दोनों में काफी वृद्धि हुई है।

अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की विशेषता है। उत्पादकता का स्तर निम्न है। बुनियादी न्यूनतम सेवाओं का अभाव है। ग्रामीण कुछ हद तक अंधविश्वासी हैं। हालाँकि, एक शहर के विपरीत, एक गाँव में बहुत सारी खुली जगह और हरियाली होती है। यही कारण है गांव के लोग शहरों की तुलना में अधिक स्वस्थ रहते है।

गांव (Village) में पड़ोसी एक परिवार की तरह रहते हैं। वे एक दूसरे की मदद करते हैं। गांव के लोग सरल स्वभाव, ईमानदार और कर्मठ होते है। गाँव के लोग न केवल साधारण पोशाक पहनते हैं बल्कि अपने भोजन और अन्य दिनचर्या में भी सादगी प्रदर्शित करते हैं।

गाँव पर 10 शब्द – 10 Lines on Village

  1. मेरे गाँव का नाम रामपुर है।
  2. मेरे गांव में कई प्रकार की फसले बोई जाती हैं।
  3. मेरे गांव के लोग एकता और भाईचारे के साथ रहते हैं।
  4. मेरा गांव गंगा नदी के पास है।
  5. मेरे गांव के अधिकतर लोग खेती करते हैं।
  6. मेरे गांव बहुत बडा है
  7. मेरा गांव की जनसंख्या 2000 से अधिक है।
  8. मेरे गाव मे 2 तालाब है।
  9. मेरे गाव मे नानाप्रकार के पेड-पौधे, फल-फूल मिलते है।
  10. मेरे गांव (Village) के अधिकतर लोग गाय और भैंस का पालन करते है।

अन्य निबंध भी पढे

इस लेख मे हमने गांव पर निबंध पढा (Essay on Village) , यह लेख आपके लिये कितना शिक्षाप्रद रहा, कमेंट मे अपना सुज्गाव अवश्य दे- Join

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top