President of India list: 1950 से अब तक भारत के राष्ट्रपति के लिस्ट एवं उनका कार्यकाल जाने

भारत के राष्ट्रपति के लिस्ट | भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | भारत के राष्ट्रपति की लिस्ट | भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 2023

भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक एवं संवैधानिक प्रमुख होता है। जिसका निर्वाचन एक निर्वाचक मण्डल के द्वारा होता है जो लोक सभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्य होते है।

भारत के राष्ट्रपति के लिस्ट चित्र
भारत के राष्ट्रपति के लिस्ट देंखे

भारते के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे जो 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। आज हम इस लेख मे भारत के सभी भारत के राष्ट्रपति के लिस्ट देखेंगे।

भारत के राष्ट्रपति के लिस्ट – president of india list in Hindi

राष्ट्रपति के लिस्टवर्षकार्यकाल
डॉ राजेंद्र प्रसाद26 जनवरी 1950 से 13 मई 196212 वर्ष 3 माह 17 दिन
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन13 मई 1962 से 13 मई 19675 वर्ष 1 दिन
डॉ जाकिर हुसैन13 मई 1967 से 3 मई 19691 वर्ष 11 माह 20 दिन
वी.वी. गिरी (Acting President)3 मई 1969 से 20 जुलाई 19692  माह 17 दिन
मोहम्मद हिदायतुल्लाह (Acting President)20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 19691 माह 4 दिन
वीवी गिरी24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 19745 वर्ष
फखरुद्दीन अली अहमद24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 19773 वर्ष 5 माह 18 दिन
बासप्पा दनप्पा जत्ती (Acting President)11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 19775 माह 14 दिन
नीलम संजीव रेड्डी25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 19825 वर्ष
ज्ञानी जैल सिंह25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 19875 वर्ष
रामास्वामी वेंकटरमण25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 19925 वर्ष
शंकर दयाल शर्मा 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 19975 वर्ष
के. आर. नारायणन25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 20025 वर्ष
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 20075 वर्ष
प्रतिभा पाटिल25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 20125 वर्ष
प्रणब मुखर्जी25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 20175 वर्ष
रामनाथ कोविंद25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 20225 वर्ष
द्रोपति मुर्मू25 जुलाई 2022 से अब तककार्यकाल चल रहा है
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (President of India list)
भारतीय अर्थव्यवस्था मे कृषि का योगदान
भारतीय संविधान की प्रस्तावना
राज्य के नीति निदेशक तत्व
समानता का अधिकार क्या है?
महत्वपूर्ण लेख

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची – All President of India list

  • डॉ राजेंद्र प्रसाद – डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के सारण जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम महादेव सहाय था जो संस्कृत एवं फारसी के विद्वान थे एवं राजेंद्र प्रसाद जी के माता का नाम कमलेश्वरी देवी था।

डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे और इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई।

  • डॉ॰ राधाकृष्णन – डॉ॰ राधाकृष्णन का जन्म तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेन्सी के चित्तूर जिले के तिरूत्तनी ग्राम के एक तेलुगुभाषी ब्राह्मण परिवार में 5 सितम्बर 1888 को हुआ था डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन पेशे मे व्यवसाय राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, शिक्षाविद, विचारक थे।
  • डाक्टर ज़ाकिर हुसैन– डाक्टर ज़ाकिर हुसैन स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति तथा प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक था। डा. ज़ाकिर हुसैन का जन्म 8 फ़रवरी, 1897 ई. में हैदराबाद, तेलंगाना के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था।
  • वी०वी गिरी- इनका पुरा नाम वराहगिरी वेंकट गिरी है इनका जन्म भारत के ओड़िशा राज्य मे हुआ था। ये भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति एवं चौथे राष्ट्रपति थे। साथ ही ये देश के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति भी थे। इनका कार्यकाल 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक रहा।
  • मुहम्मद हिदायतुल्लाह मसऊदी
    • जन्म – 17 दिसम्बर 1905 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
    • भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति
    • राष्ट्रपति कार्यकाल- 20 जुलाई 1969 – 24 अगस्त 1969
    • भारत के छठे उपराष्ट्रपति
    • उपराष्ट्रपति कार्यकाल- 31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984
  • फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
    • भारत के पांचवे राष्ट्रपति थे।
    • कार्यकाल – 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक
    • मृत्यु- 11 फरवरी 1977
  • बी डी जत्ती
    • पूरा नाम – बासप्पा दनप्पा जत्ती
    • भारत के उपराष्ट्रपति भी थे।
    • कार्यकाल 31 अगस्त 1974 से 30 अगस्त 1979 तक
    • मृत्यू – 7 जून 2002
  • नीलम संजीव रेड्डी
    • जन्म – 19 मई 1913
    • जन्म स्थान – आन्ध्र प्रदेश
    • भारत के छठे राष्ट्रपति
    • कार्यकाल- 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक
    • कार्य – कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक
  • ज्ञानी ज़ैल सिंह
    • भारत के सातवें राष्ट्रपति
    • कार्यकाल-25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 रहा।
    • पंजाब के मुख्यमंत्री भी थे (1972-77)
    • गुट निरपेक्ष आंदोलन के अध्यक्ष भी रहे।
    • मृत्यु- 25 दिसम्बर 1994
  • रामस्वामी वेंकटरमण
    • जन्म- 4 दिसंबर 1910 तमिलनाडु, भारत
    • भारत के 8वें राष्ट्रपति
    • राष्ट्रपति बनने के पूर्व 4 वर्षों तक भारत के उपराष्ट्रपति भी रह चुके है।
    • मृत्यू- 27 जनवरी 2009
  • डॉ शंकरदयाल शर्मा
    • भारत के 9वें राष्ट्रपति
    • कार्यकाल- 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997
    • राष्ट्रपति बनने से पूर्व 8वे उपराष्ट्रपति
    • भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री भी थे
  • कोच्चेरी रामण नारायणन
    • जन्म स्थान – केरल, भारत
    • भारत के 10वें राष्ट्रपति
    • शिक्षा – अंग्रेज़ी में स्नातकोत्तर & लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया।
    • मृत्यु- 9 नवम्बर 2005 नई दिल्ली, भारत
  • APJ अब्दुल कलाम
    • पूरा नाम- अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम
    • जन्म- 15 अक्टूबर 1931 रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत
    • भारत के 11वें राष्ट्रपति
    • कार्यकाल – 25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007
    • अन्य नाम- मिसाइल मैन & जनता के राष्ट्रपति
  • प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
    • भारत की 12वी राष्ट्रपति
    • भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति
    • कार्यकाल – 25 जुलाई 2007 -25 जुलाई 2012
  • प्रणव मुखर्जी-
    • जन्म- 11 दिसम्बर 1935 पश्चिम बंगाल, भारत
    • भारत के 13वें राष्ट्रपति
    • कार्यकाल- 25 जुलाई 2012 – 25 जुलाई 2017
    • वर्तमान प्रधानमंत्री- नरेंद्र मोदी
    • 26 जनवरी 2019 को भारत रत्न से सम्मानित
  • रामनाथ कोविन्द
    • जन्म- 1 अक्टूबर 1945
    • जन्म स्थान- कानपूर देहात, उत्तर प्रदेश, भारत
    • भारत के 14वें राष्ट्रपति
    • कार्यकाल- 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022
  • द्रौपदी मुर्मू
    • जन्म- 20 जून 1958, ओड़िशा, भारत
    • भारत की 15वीं राष्ट्रपति
    • वर्तमान 2023 मे राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत
    • प्रधानमंत्री- नरेंद्र मोदी
    • झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकी है।
    • प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति

FAQ: भारत के राष्ट्रपति से सम्बंधित

भारत के राष्ट्रपति कौन है?

वर्तमान 2023 मे भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी है जिनका जन्म 20 जून 1958 को भारत के ओड़िशा राज्य मे हुआ थे ये भारत की 15 वी राष्ट्रपति है।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा० राजेंद्र प्रसाद थे इनका जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के सारण जिले में हुआ था।

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी एवं दुसरी महिला राष्ट्रपति वर्तमान के द्रोपदी मुर्मू जी है।

Scroll to Top