‘आपके अवचेतन मन की शक्ति’ पुस्तक से पाये मनचाहा परिणाम | The Power of your Subconscious Mind Book Review in Hindi

आपके अवचेतन मन की शक्ति पुस्तक के लेखक डा० जोसेफ मर्फी जी है, जो कि एक डिवाइन साइंस मिनिस्टर और लेखक है। इस पुस्तक मे डा० जोसेफ मर्फी जी ने हमारे दिमाग की शक्तियो व उनके कार्य करने की प्रणाली को विस्तार से बताया है।

आप इस पुस्तक (आपके अवचेतन मन की शक्ति) के मदद से अपने अवचेतन मन पर विजय प्राप्त कर सकते है। जिससे आप मनचाहा परिणाम प्राप्त करने मे सक्षम होंगे। आइयें इस पुस्तक को विस्तार से समझते है ?

आपके अवचेतन मन की शक्ति

आपके अवचेतन मन की शक्ति – Apke Avchetan Man Ki Shakti Book

पुस्तक के विषय मे – डॉ. जोसेफ मर्फी ने इस पुस्तक मे आपके अवचेतन मन की शक्तियो (avchetan man ki shaktiyo) को बताया है। जो की वास्तव में चौंका देने वाली शक्तियों मे से एक है।

इस पुस्तक मे डॉ जोसेफ मर्फी बताते हैं कि अवचेतन मन हमारे द्वारा की जाने वाली हर एक चीज को प्रभावित करता है। हम इसके प्रभाव व कार्य करने की प्रणाली को समझकर इसकी अविश्वसनीय शक्ति को नियंत्रित करना सीख सकते है। जिससे हम अपने अपने जीवन को उच्च स्तर तक पहुचाने मे कामयाब होंगे।

सब कुछ प्राप्त कैसे करे– इस पुस्तक को पढकर आप वो सबकुछ हाशिल कर सकते है, जिसकी आप कल्पना करते है। चाहे वो पदोन्नति हो, धनहो, या सफलता आप सबकुछ प्राप्त कर सकते है।

इस पुस्तको को पढने के पश्चात आप भय, बुरी आदतों पर काबू पाने और पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने जैसे कई कार्य अपने अवचेतन मन की शक्तियो से पूरा कर सकते है। यह पुस्तक आपके लिए खुशी, सफलता, समृद्धि और शांति की दुनिया खोल देगी। 

आपके अवचेतन मन की शक्ति पुस्तक के विषय मे – About the power of subconscious mind in hindi

पुस्तक का नामआपके अवचेतन मन की शक्ति (खरीदें)
लेखकडॉ. जोसेफ मर्फी
भाषाहिंदी (240 पृष्ठ)
मूल्य80 से 100 रुपया
avchetan man ki shakti
'आपके अवचेतन मन की शक्ति' पुस्तक से पाये मनचाहा परिणाम | The Power of your Subconscious Mind Book Review in Hindi
  • भाषा : हिन्दी
  • पृष्ठ संख्या : ‎ 240 पृष्ठ
  • पुस्तक का वजन ‏ : ‎ 160 g
  • ISBN-10 : 9788175993662
  • आयाम : ‎ 20.3 x 25.4 x 4.7 सेमी
  • प्रकाशक : फ़िंगरप्रिंट ! प्रकाशन; नवीनतम संस्करण (1 दिसंबर 2017)

मेरे अनुसार अगर आप अपने दिमाग की शक्ती व कार्य प्रणाली को समझना चाहते है एवं अपनी सोच को सकारात्मक बनाना चाहते है तो यह पुस्तक आपके सर्वश्रेष्ठ है। आप इस पुस्तक मे जानेंगे की सिर्फ आप अपनी सोच के कारण ही क्या खोया और क्या पाया है। आप अपनी मन की शक्तियों (power of your subconscious mind) से क्या-क्या हाशिल कर सकते है।

पढे – Top 5 Motivation Book in Hindi

लेखक ‘डा० जोसेफ मर्फी ‘ के विषय मे – Joseph Murphy Books in Hindi

डा० जोसेफ मर्फी जी का जन्म आयरलैंड में हुआ था। जिनके पिता एक प्रधानाध्यापक थे इन्होने दुनिया भर के दर्शकों के लिए व्याख्यान और किताबें लिखी हैं। इन्होने अधिकांश अपने पुस्तको मे लोगो को जीवन जीने की कला सीखायी है। आपके अवचेतन मन (subconscious mind) की शक्ति पुस्तक उनमे से एक है। इन्होने अपने पुस्तक के माध्यम से पूरी दुनिया मे लोगों के जीवन को बदल दिया है।

 डॉ. जोसेफ मर्फी ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चर्च ऑफ डिवाइन साइंस के मंत्री-निदेशक के रूप में दुनिया भर में हजारों लोगों को लिखाया, पढ़ाया और परामर्श दिया। जहाँ मर्फी जी द्वारा लिखी 30 से अधिक पुस्तकों को लोगो ने पढ़ा है, जिनकी दुनिया भर में दस मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इनकी अधिकारिक साइट Dr-Joseph-Murphy.com है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top