Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज व्रत, शुभ मुहूर्त, महत्व एवं पौराणिक कथा जानें

Hartalika Teej 2023: इस वर्ष हरतालिका तीज 18 सितम्बर दिन सोमवार को मनाया जायेगा, आपको जानना चाहिए कि हिंदू संस्कृति मे भादव मास का विशेष महत्व है। इस मास में कई सबसे अधिक तीज त्यौहार मनाये जाते हैं। इसके अलावा यह मास भगवान विष्णु के अवतार का माह एवं भगवान शिव के पूजा करने का सबसे पवित्र माह माना जाता है। इसी महीने में हरतालिका तीज भी पड़ती है जो भादव महिने के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाई जाती है,जो इस वर्ष 18 सितम्बर दिन सोमवार को है खास तौर पर यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है।

Hartalika Teej 2023 pooja
Hartalika Teej 2023 Pooja

हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए भाद्रपद माह में हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं ये सुहाग पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस साल हरतालिका तीज की पूजा (Hartalika Teej Pooja) मुहूर्त और महत्व।

हरितालिका तीज शुभ मुहुर्त (Hartalika Teej 2023 Subh Muhurt)

Hartalika Teej 2023 Date: हिन्दू कलेंडर के अनुसार इस वर्ष 2023 में 18 सितम्बर दिन सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत किया जाएगा। इस पवित्र त्योहार पर व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की उपासना करतीं हैं साथ ही इस त्योहार मे श्री गणेश की पूजा करने का भी विधान है मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना करती है. उनकी सारी मनोकामनायें जरुर पूर्ण होती है एवं उनके पति कि आयु दिर्घायु (लम्बी आयु) होती है।

Hartalika Teej 2023 Pooja Samagri: हरतालिका की पूजा सामग्री मे, फल- फूल, केले का पत्ता, बेल पत्र, शमी पत्र, तुलसी, वस्त्र, घी, तेल, कुमकुम, सिंदूर, दीपक, कपूर, चन्दन, कलश, पञ्चअमृत, और माता गौरी के लिए 16 शृन्गार जैसे- काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, चूड़ी, बिछिया, कंघी, मेहँदी आदि पूजा सामग्री अर्पित की जाती हैं।

हरतालिका तीज व्रत नियम (Hartalika Teej 2023 Niyam)

हिंदू धर्म मे कई प्रकार के तीज त्योहार व व्रत मनाये जाते है लेकिन हरतालिका तीज सबसे कठीन व्रतों मे से एक है क्योकि इस दिन सभी सुहागिन महिलाओ को निर्जला व्रत के साथ-साथ कई अन्य नियमों का भी पालन करना होता है। जो निम्नलिखित है।

  • हरितालिका तीज व्रत निर्जला (बिना जल के) किया जाता है।
  • हरितालिका तीज का व्रत सभी स्त्रीयां कर सकती है लेकिन मुख्यत: यह सुहागिन महिलाओ का त्योहार है।
  • हरितालिका तीज के दिन प्रात: काल स्नान करके भगवान शिव माता गौरी की पूजा करनी चाहिए।
  • हरतालिका व्रत हरवर्ष निरंतर करने वाला व्रत है अर्थात इसे हर वर्ष किया जाना चाहिए।
  • हरतालिका तीज के दिन पूजा प्रदोष काल मे किया जाता है।

हरतालिका व्रत कथा (hartalika teej katha)

Hartalika Teej 2023 Katha: इस व्रत के पीछे जो पौराणिक कथा है वो कुछ इस प्रकार है कि माता पार्वती ने अपने 107 जन्म लेने के बाद 108वां जन्म गिरिराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया था। शैलपुत्री के रूप में उन्होंने 12 वर्षों तक कठोर निर्जल तपस्या की थी, जिसमें हर एक ऋतु के कठोर प्रहार को भी उन्होंने सहन किया था। गिरिराज अपनी पुत्री की ऐसी दशा को देखकर चिंतित थे।

ऐसे में एक दिन नारद ऋषि उनसे मिलने आए और उन्होंने गिरिराज को बताया की भगवान विष्णु उनकी पुत्री की कठोर तपस्या से प्रसन्न है और उनसे विवाह करना चाहते है। चिंतित गिरिराज के लिए यह प्रस्ताव किसी वरदान से कम नहीं था इसीलिए उन्होंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया। जब यह बात माता पार्वती को पता चली तो वह बहुत व्याकुल हो उठी और अपनी सखियों को अपनी दुविधा बताई की वे भगवान विष्णु से नहीं बल्कि भगवान शिव से विवाह करना चाहती है।

हरतालिका तीज की प्रचलित कथा (hartalika teej vrat katha)

Hartalika Teej 2023 Vrat Katha:हरतालिका तीज की कथा के अनुसार, पार्वती जी की सहेलियां उनका अपहरण कर उन्हें घने जंगल में ले गई थीं, ताकि पार्वती जी की इच्छा के विरुद्ध उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से न कर दें, वहां उन्होंने हरतालिका तीज का निर्जल व्रत रखा, रात्रि जागरण कर भगवान शिव की भक्ति में लीन हो गई थीं. इसके परिणाम स्वरूप उन्हें शिव जी पति के रूप में मिले, इसलिए सुहागनें भी पति की दीर्घायु के लिए इस दिन बिना पानी पीये व्रत रखती हैं और रात्रि जागरण कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं.ये व्रत करवा चौथ के समान फलदायी माना गया है।

निष्कर्ष– अपना भारत देश संस्कृति एवं त्योहारों का एक बहुत बड़ा संगम है यहां भिन्न-भिन्न त्योहार अलग-अलग धार्मिक तरीके से मनाएं जातें हैं। वर्ष में बारह महीने होते हैं, हर महीनों में एक न एक त्योहार अपनी श्रद्धा एवं संस्कृति के हिसाब से मनाया जाता है। इन्ही त्योहारों मे से एक है हरतालिका तीज का त्योहार, जो सितम्बर माह मे आने वाला है। उपर्युक्त लेख मे हमने 2023 के हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2023) के विषय मे जाना, उम्मिद करते है कि यह लेख आपके लिये उपयोगी रहा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top