अवचेतन मन क्या है ? | What is Subconscious Mind

अवचेतन मन क्या है । अवचेतन मन किसे कहते हैं    

अवचेतन मन क्या है
avachetan man ki shakti

अवचेतन मन का सम्बंध मस्तिष्क से है, जहाँ असीमित शक्तियों का संग्रह होता है अगर हम अपने मन की आखो से देखे तो हर जगह हमें अनंत वस्तु ये नजर आयेगी, जैसे- धन, सुख, स्वास्थ्य इत्यादि ,

हम अपने अवचेतन मन के द्वारा जिंदगी को हर क्षेत्र में सफल बना सकते है हर परिस्थितियों का सामना कर सकते है और एक आनंदमय जीवन का लाभ उठा सकते है। लेकिन कई लोग इन सब बातों से अंजान है, उन्हें योग क्रिया, ध्यान ,अवचेतन मन क्या है, मन को स्थिर कैसे रखे , ,जैसे शब्दो के अर्थो से कोई मतलब नही ।

उदाहरण- आप जानते होंगे चुम्बक रहित लोहा अपने वजन का 12 गुना भार उठा सकता है। लेकिन अगर हम उसी लोहे को अचुम्बकी कर दे तो वो कुछ भी नहीं कर सकता है।

उसी प्रकार मानव भी होते है, जो मनुष्य आत्मविश्वास व मनोबल से भरा होता है वह अपने जीवन को आसानी से सम्पूर्ण बना सकता है अपने इच्छा को आसानी से पूर्ण कर सकता है और दूसरी तरफ जिस मनुष्य के पास आत्मविश्वास , मनोबल, नहीं रहता व जीवन भर डर के रहता है व खुल के जीवन का आनंद नहीं उठा पाता है।

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र मे है विधार्थी , अध्यापक जैसे पद पर है तो आप को अवचेतन मन को जानना बहुत जरुरी है , अपने अवचेतन मन के माध्यम से आप शिक्षा का महत्व समझ पायेंगे ।

आपके अवचेतन मन की शक्ति (power of subconscious mind)

अवचेतन मन क्या है आपके अवचेतन मन की शक्ति
अवचेतन मन की शक्ती

 अवचेतन मन असीमित शक्तियों का संग्रह है, अवचेतन मन की शक्तियाँ सब के पास होती है इसको पाने के लिये आप को कुछ अलग नहीं करना होगा, बस इसे आप को जानने कि जरूरत है ।

अवचेतन मन के शक्तियों द्वारा आप ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्त कर सकते है, अपने अंदर के बीमारियों को दूर कर सकते है, जीवन को हमेशा आनंदमय रख सकते है इत्यादि  

इस जहाँ में जितनी भी घटना ये घटित होती है, जो वस्तु ये आप सोच सकते है उसे आप अपने अवचेतन मन के द्वारा प्राप्त कर सकते है , जैसे- जीवन साथी चुनना, सफलता प्राप्त करना, किसी के मन की बात जानना, मन पढ़ना, बीमारी ठीक करना, किसी को आकर्षित करना, इत्यादि

अवचेत मन की शक्ती जाने – इस बूक से

अवचेतन मन क्या है ? | What is Subconscious Mind

अपने अवचेतन मन के अंदर आप हर मुश्किलों का हल प्राप्त कर सकते है, और आसानी से उसे सरल बना सकते है। अवचेतन मन के द्वारा आप कोई भी बीमारी आसानी से ठीक कर सकते है , आप को जानना जरूरी है  की जितनी भी बीमारियाँ हमारे शरीर में उत्पन्न होती है ज्यादातर वो ज्यादा तनाव , गलत दिनचर्या, गलत खान पीन की वजह से होती है , जब आप मन से मजबूत रहेंगे तब आप इन बीमारियों को आसानी से हरा सकते है  

 अवचेतन मन कैसे काम करता है 

अभी तक तो आप आसानी से समझ गये होंगे की अवचेतन मन क्या होता है और ये क्या-क्या कर सकता है। अब हम बात करेंगे की अवचेतन मन काम कैसे करता है । इसके काम लेने का कौन-कौन से तरीके है।

अवचेतन मन से काम लेने के लिये सबसे पहले आप को खुद पे विश्वास करना होगा व आस्था रखना होगा, इसके लिये आप योगा व ध्यान का सहारा ले सकते है। ईश्वर की पूजा कर सकते है।

अवचेतन मन का पूर्णतया लाभ लेने के लिये खुद पे निसंदेह व अटूट विश्वास रखना होगा तभी यह सम्भव हो सकता है। लेकिन आप को जानना जरुरी है की इसे करना उतना आसान नही जितना हम सोचते है , इसके लिये आप कठिन परिश्रम करना होगा, तब जाके आप इसका लाभ उठा सकते है।

अवचेतन मन आप के कल्पना व विचारो को सच कर सकता है, एक प्रकार से आप अपने अवचेतन मन को ईश्वर का दर्जा दे सकते है

डर कैसे दूर करे ?

डर मनुष्य का सबसे बडा दुश्मन है, डर का पर्यायवाची भय होता है, असफलता, बीमारी, जैसे अन्य कारको के पीछे भी डर ही असफलता का कारण होता है।

बहुत से लोग, भविष्य, पागलपन, मृत्यू, अतीत से डरते है। आप को जानना जरुरी है की डर आप के मन का विचार है, इसलिये डर के परिभाषा अनुसार, आप अपने विचार से डरते है। न की किसी अन्य भौतिक कारण से-

उदाहरण – एक पिता अपने छोटे बेटे को बताते है की रूम से बाहर निकलोगे तो तुम्हे भूत खा लेगा, ये डर उसे रूम से बाहर नही निकलने देगा, वो अपने मन मे भूत की कल्पना भी कर लिया है , जिससे वो और भी डर गया है, जब उसकी मम्मी आती है और उसे बाहर निकालती है और वि देखता भूत नही है, और उसकी माम्मी भी उसे बताती है की भूत नही होते-

अब आप ये सोचिये की – वो बच्चा उस चीज से डर रहा था जो की अस्तित्व मे ही नही, डर खत्म करने के लिये वो बाहर गया और देखा कुछ भी नही था, और किसी ने बताया भूत होते नही, जिससे व संतुष्ट हो गया, और डर उसके अंदर से भाग गया,-

यहाँ डर का अर्थ है विचार, विचार परिवर्तन हुआ और डर उसके अंदर से निकल गय ।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top