पंगोलीन एक स्थलचर जानवर है, जो अधिकतर ऐशिया व अफ्रिका के देशो मे पाया जाता है। इसके उपर बने कवच (स्केल) के कारण ही ये अधिक आकर्षित दिखता है।इस लेख मे हम पंगोलीन के बारे मे (About Pangolin in Hindi) विस्तार से जानेंगे।
पैंगोलीन को चींटीखोर जानवर भी कहा जाता है, ये एक स्तनधारी जीव है ये अधिकतर एशिया और अफ्रीका (भारत, नेपाल, बांग्लादेश, इत्यादि) के कई देशों में पाए जाते हैं, इसके ऊपर पाये जाने वाली ब्लेडनुमा प्लेट्स की परत बहुत मजबूत होती है, ये अधिकतर अपने बिल में या खोखले पेड़ों मे रहते है पंगोलीन रात के वक़्त ही खाने की तलाश में निकलते हैं।
भारतीय पंगोलीन: भारतीय पंगोलीन मैदानो व हल्की पहाडी दार इलाके मे पाये जाते है। इनकी कूल आठ प्रजातिया है, जिनमे से अधिकतर प्रजातिया विलुप्त हो गई है, इसका मुख्य कारण भारतीय लोगो का अंधविश्वास व शिकार है। अधिकर लोग इसे खाने के लिये शिकार करते है, लोगो का मानना है की इसे खाने से कईरोग दूर होते है, जो की पूर्णत: अंतविश्वास है। सबसे ज्यादा बाघ कहाँ पाये जाते है?
पंगोलीन का भोजन: पैंगोलीन का मुख्य भोजन चीटी व दीमक होता है इसलिये इसे चींटीखोर नाम से भी जाना जाता है। ये झुण्ड मे रहने के बजाय अकेले रहना पसंद करते है, पंगोलीन बहुत ही सीधे स्वभाव के होते है। इसके ऊपर ब्लेडनुमा प्लेट्स की परत पाई जाती है, जो की कवच की तरह काम करती है, ये अधिकतर छोटी-छोटी पहाडियो के इलाके मे पाये जाते है। और जमीन के अंदर बिल बना कर या खोखले पेडो मे रहते है।
विलुप्त होने का कारण: पंगोलीन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (international union for conservation of nature) के मुताबिक दुनिया भर मे वन्य जीवो के अवैध तस्करी के मामले मे अकेले 20 प्रतिशत योगदान पंगोलीन का है। इस जानवर का व्यापार पूरे विश्व मे सबसे अधिक की जाती है। इसका मुख्य कारण दवाईयां बनाना है। खासतौर पंगोलीन का अधिक व्यापार चीन मे किया जाता है।
इसका मुख्य कारण शिकार व अंधविश्वासी प्रथाये है। साथ ही अन्य देशो के लोग इसकी भारी मात्रा मे व्यापार करते है।
पंगोलीन पर 10 शब्द – 10 Line About Pangolin
- पंगोलीन ऐशिया व अफ्रिका के देशो मे पाये जाते है।
- इनके शरीर पर कवच (स्केल) पाया जाता है, जो बेहद मजबूत होता है।
- इनका मुख्य भोजन चींटी, दीमक, मकडी, मटा अन्य छोटे जानवर है।
- इसे चींटीखोर जानवर भी कहा जाता है।
- ये बहुत शांतप्रिय जानवर होते है।
- ये जमीन के अंदर बिल बना कर रहते है।
- ये एक स्तनधारी जीव होते है।
- ये ग्रूप के बजाय अकेला रहना पसंद करते है, सिर्फ प्रजनन के लिये एक होते है।
- ये जानवर विलुप्त होने के कगार पर है।
- पंगोलीन को अग्र्जी मे Pangolin कहते है।
इस लेख मे हमने पंगोलीन (Pangolin in hindi) जानवर के विषय मे विस्तार से जाना, हमे प्रकृति की रक्षा करना है। प्रकृति की रक्षा का अर्थ है, सभी पशु-पक्षी, जीव- जंतु, पेड-पौधो इत्यादि की रक्षा करना, यह लेख आप के लिये कितना लाभप्रद रहा, कमेंट मे सुझाव अवश्य दे।