Nag Panchami 2023: नागपंचमी का त्योहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है। इस दिन भगवान शिव एवं नाग देवता (सर्प देवता) की पूजा की जाती है मान्यता है कि इस दिन नाग देवता व भगवान शिव की पूजा, विधि विधान से करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस वर्ष नागपंचमी का पर्व कब मनाया जाएगा।
2023 में नागपंचमी कब हैं? | Nag Panchami Kab Hai
Nag Panchami Date 2023: इस वर्ष नागपंचमी का त्योहार 21 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जायेगा। यह त्योहार हर वर्ष सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। जो इस वर्ष 21 अगस्त 2023 को रात्रि 12 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक रहेगा। अत: नागपंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाएगा।
ऐसी मान्यताएं हैं कि हिन्दू धर्म में प्राचीन काल से ही नागों को पूजने की परम्परा है। कहा जाता है कि नागपंचमी के दिन नाग देवता को दूध और लावा चढ़ाने से मन की मनोकामना पूर्ण होती है।
क्या आपको मालूम है? इस वर्ष – करवा चौथ कब है?
नागपंचमी की पूजा मुहूर्त – Nag Panchami Pooja Muhurta
Nag Panchami Subh Muhurt 2023: इस वर्ष नागपंचमी पर शुभ योग 21 अगस्त को सुबह से लेकर रात 10:30 बजे तक बन रहा हैं। साथ ही नागपंचमी के सुबह का शुभ मुहुर्त 11:58 मिनट तक और दोपहर में 12:50 मिनट तक है। और नागपंचमी का पूजा मुहूर्त सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक है।
आखिर शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष क्या होता है? – एक महीने में 30 दिन होते हैं, और तीस दिन में दो पक्ष होते हैं,एक पक्ष 15, दिन का होता है, महीने का जो पहला पक्ष होता है, उसे शुक्ल पक्ष, और जो लास्ट होता है उसे कृष्ण पक्ष कहते हैं। पर गांव की भाषा में शुक्ल पक्ष को ओजरारा, और कृष्ण पक्ष को अंधियारा कहते हैं।
नागपंचमी की पूजा विधि – Nag Panchami Pooja Vidhi
नागपंचमी के दिन गाय का दूध और लावा चढ़ाने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। कहा जाता है कि पूजा सामग्री मे लावा और गाय का दूध चढ़ाने से सभी मांगलिक कार्य पूरे हो जाते है। इसलिए पूजा से पहले पूजा सामग्री इकठ्ठा करके विधि विधान से पूजा करें।
नागपंचमी पूजा सामग्री की लिस्ट– गाय का दूध, धान का लावा, फूल माला, हल्दी, चावल, चन्दन, सिन्दूर, अगरबत्ती, रोली, रक्षा, दीपक, बेलपत्र, मिठाई आदि।
नागपंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पूजा का संकल्प ले , फिर मन्दिर में जाकर नागदेवता को फूल, माला, हल्दी, चावल, चन्दन, सिन्दूर, अगरबत्ती, रोली, रक्षा, दीपक, दूध एक थाली में रखकर विधि विधान से नाग देव का पूजा पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
नागपंचमी की पूजा विधि – Nag Panchami Pooja Vidhi
- प्रात: काल उठकर स्नान कर ले।
- और एक थाली मे पूजा सामग्री जैसे दूध्, माला-फूल, हल्दी, चन्दन आदि को रख ले।
- किसी मंदिर मे जाये या स्वयं से ही लकड़ी की चौकी पर सांप की तस्वीर व भगवान शिव की मूर्ती स्थापित करें
- अब नागदेवता पर हल्दी, चावल, चन्दन, सिन्दूर, फूल माला, भोग आदि चढ़ाएं
- इसके बाद कच्चे दूध में चीनी मिलाकर नागदेवता पर चढ़ाए
- नागपंचमी के दिन आप किसी सपेरे को दान कर सकते हैं।
- पूरे विधि-विधान से पूजा के उपरांत आरती गाये।
- और अंत मे नागपंचमी की कहानी या कथा अवश्य सुने
नागपंचमी के लिये नाग देवता की प्रतिमा खरीदे, नीचे दिये गये चित्र पर क्लिक करें
जब दूध चढ़ाने के लिए ले उसमें थोड़ी सी शक्कर मिला लें। आपको जानना चाहिए कि नागपंचमी के दिन सांपों को देवता माना जाता है इसलिए उस दिन उनकी पूजा की जाती है। कहते हैं कि चतुर्थी के दिन एक समय भोजन करके पंचमी के दिन पूजा पाठ करके शाम को भोजन करना चाहिए।
इन्हे भी जाने
नागपंचमी से सम्बंधित बातें
- नागपंचमी पर नाग देवता का विशेष रूप से पूजा करने का विधान है।
- इस दिन महिलाओं को नाग देवता को अपना भाई समझ कर विधि विधान से पूजा करती है।
- नागपंचमी के दिन कुछ भी हरी चीजें काटना नहीं चाहिए।
- सुबह स्नान करके शिवलिंग पर गाय का दूध और लावा चढ़ाना चाहिए।
- नागपंचमी के दिन एक कटोरे दूध को मंदिर मे रखना चाहिए।
- नागपंचमी का त्योहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है।
- नागपंचमी के दिन नाग देवता (सर्व देवता) की पूजा करनी चाहिए।
Nag Panchami FAQ : लोगो ने पूछा
2023 मे नागपंचमी कब है?
इस वर्ष नागपंचमी 21 अगस्त दिन सोमवार को है।
नागपंचमी मे किसकी पूजा की जाती है?
नागपंचमी मे भगवान शिव एवं नागदेवता की पूजा की जाती है।
नागपंचमी किसका त्योहार है?
नागपंचमी हिंदूओ का प्रमुख त्योहार है।
नागपंचमी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है?
नागो की रक्षा के लिये नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है किंतु इसके कुछ धार्मिक पहलू है उन्हे जानने के लिये वेब पर सर्च करें
अगस्त मे नागपंचमी कब है?
अगस्त मे नागपंचमी 21 अगस्त को है।
नागपंचमी पर हमे क्या नही करना चाहिए?
जनमत के अनुसार हमे नागपंचमी के दिन सर्प को नही मारना चाहिए, हरी सब्जियो को नही काटना चाहिये, जीव हत्या नही करनी चाहिए। आदि
नागपंचमी के दिन सर्प को क्या चढाया जाता है?
नागपंचमी के दिन मुख्यरुप से सर्व देवता को दूध चढाया जाता है।
निष्कर्ष- हिंदूओ के प्रमुख त्योहारो मे से एक नाग पंचमी (Nag Panchami) का त्योहार है जो इस वर्ष 21 अगस्त को मनाया जायेगा, नागपंचमी का त्योहार हर वर्ष शिव जी के महीने अर्थात सावन माहिने मे मनाया जाता है. इस दिन सभी लोग विधि-विधान से भगवान शिव व नाग देवता की पूजा करते है. मुख्यरुप से इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने का रिवाज है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन श्रध्दा से भगवान शिव व सर्प देवता की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनायें पूर्ण हो जाती है।