मन को शांत करने के 10 उपाय | Man ko shant kaise kare - अनंत जीवन.in

मन को शांत करने के 10 उपाय | Man ko shant kaise kare

व्यस्त दिनचर्या के कारण हम दिन-प्रतिदिन स्वयं को शारीरिक और मानसिक कमजोर बनाते जा रहे है चाहे बात मन को शांत करने की हो या शरीर को स्वस्थ रखने की, हम इन बहुमूल्य वस्तुयों को छोड़कर, खुद को बीमार कर रहे है और मन शांत न होने के कारण हम डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे है, आइये मन को शांत करने के उपाय जानते है साथ ही इससे ग्रसित लोगो की पहचान भी करते है.

Man ko shant kaise kare image
चित्र मे संलग्न- मन को शांत करने के 10 उपाय टेक्स्ट , हिन्दू साधू/संन्यासी

मन को शांत कैसे करे? (Man ko shant kaise kare)

मन को शांत करने के कई तरीके है लेकिन किसी एक तरीके या उपाय से आपका मन शांत नही होगा, बल्कि मन को शांत करने के लिए हमें कई उपायों के समुच्चय का प्रयोग करना होगा, यानी की मन को शांत करने के लिए हमें हर परिस्थिति में छोटे-छोटे कदम उठाने पड़ेंगे, हमें कुछ विशेष उपायों का प्रयोग कर, मन को शांत करना होगा. जो निम्नलिखित है.

also read- जैन धर्म का परिचय

मन को शांत करने में बोली, भाषा, व्योहार, संस्कार आदि की भी प्रमुख भूमिका होती है आइये समझते है कैसे? सबसे पहले बात करते वक्त अपने बोली पर सहजता रखे, अगर आप बात-बात पर गुस्सा हो जाते है, छोटी-छोटी बातो पर अग्रेशिव होकर अपनी बातो को दूसरे के सामने रखते है तो आपको यह आदत छोड़नी होगी, क्योंकि ऐसा करने पर, आप न चाहते हुए भी स्वयं के मन को विचलित करते है. नीचे दिए गए मन को शांत करने के 10 उपाय को अपनाकर आप जीवन को समृध्द बना सकते है.

मन को शांत करने के 10 उपाय

  1. अपनी बोली-भाषा में सहजता रखे
  2. योगा- ध्यान या शारीरिक व मानसिक व्यायाम करे.
  3. जीवन के चुनौतियों को तर्कों व तथ्यों के आधार पर परखे, रुढ़िवादी धारणाओं से स्वयं को बचाए.
  4. खान-पान सुधारे, एक बार में ही अधिक भोजन, फास्टफ़ूड, नशा यानी स्वस्थ को नुकसान पहुचाने वाले तरीकों से स्वयं को बचाए.
  5. अपने उम्र अनुसार पूरी नींद ले.
  6. अधिक सोचने की आदत को त्यागे, बल्कि उन मुद्दों पर तर्कों व् तथ्यों का सहारा ले, न की कल्पना की.
  7. स्वयं को दुसरे से तुलना ना करे. एव अपने प्रतिदिन के टास्क को पूरा करे, अर्थात ऐसा कोई काम न करे जिससे आपको गिल्ट फिलिंग हो.
  8. धैर्य बनाए रखे, और सोच-समझ कर फैसला ले. आवश्यकता पढ़ने पर विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले.
  9. अपने रिश्तो को समय दे. और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन को संतुलित बनाए.
  10. अधिक तनाव या गिल्ट फिलिंग होने पर अपने पसंदीदा स्थान, खान-पीन अदि को अपनाए जैसे- पहाड़ो पर घूमना, गाना सुनना, समोसे खाना या आर्ट बनाना, गेम खेलना, आदि पसंद हो सकते है.

अगर आप ने मन को शांत करने के 10 उपायो पर ध्यान दिया होगा तो, आप पायेंगे की ये सभी 10 स्थितिया आपके रोजमर्रा जीवन में आती है इसलिए इन तरीकों या स्थितियों पर ध्यान देकर आप अपने मन को शांत कर सकते है अगर आप इनको विस्तार में जानना चाहते है तो, कमेन्ट में हमें जरुर बताये, हम इन्हें विस्तारित करने का प्रयास करेंगे

अशांत मन की पहचान

अगर आप अपने मन को पहचान नही पाते है की वो शांत/स्थिर है या अशांत! तो हम कुछ पहचान करने के उपाय बताते है लेकिन ध्यान रहे ये पहचान अन्य कारणों से भी हो सकती है.

  1. किसी काम को करने में मन न लगना
  2. बार-बार दू:खी महसूस करना
  3. अधिक कल्पना में जीवन व्यतीत करना
  4. किसी काम को मन लगाकर ना करना
  5. रोजमर्रा के काम जैसे- भोजन करना, पढ़ना, आफिस जाना, सोना या अन्य जरुरी कामो में मन न लगना

इस लेख में हमने मन को शांत करने के 10 उपाय जाने, उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा, यह लेख आपके लिए कितना लाभप्रद रहा कमेन्ट में जरुर बताये, और अपने दोस्त व परिवार के साथ लिंक सांझा करना ना भूले |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *