धार्मिक मान्यताओ के अनुसार, हमारे शरीर मे होने वाली कोई विशेष गतिविधि कोई न कोई संकेत देती है चाहे वो आंख का फड़कना (Left Eye Twitching) हो, या स्वप्न मे कुछ देखना हो, शास्त्रों मे इन्हे संकेत के रुप मे देखा जाता है जो शुभ व अशुभ दोनो हो सकते है।
आपने अक्सर अपने पूर्वजों से सुना होगा की बाईं या दाई आंख फड़कना से कुछ होता है और स्वप्न मे सांप, मृत्यू, कंकाल, पंक्षी आदि देखने से भी कुछ होता है। ये मान्यतायें कहाँ तक यथार्थ है कुछ कहाँ नही जा सकता, लेकिन आज हम इस लेख मे शास्त्रो के अनुसार बताये गये “महिलाओं के बाईं आंख फड़कने (left eye twitching for female) के कारण” को जानेंगे, साथ ही इसके वैज्ञानिक पहलू को भी देखेंगे।
महिलाओं की बाईं आंख फड़कने से क्या होता है? – left eye twitching for female astrology meaning in Hindi
शास्त्रोंं मे बाईं आंख फड़कने (Left Eye Twitching) एवं दाई आंख फड़कने (Rigte Eye Twitching) के अलग-अलग कारण बताये गये है। ज्योतिषि शास्त्र के अनुसार महिलाओं का बाई आंख फड़कना शुभ संकेत होता है वही दाई आंख फड़कने को अशुभ माना जाता है।
मान्यता है कि जिन महिलाओ की बाईं आंख फड़कती है उन्हे शुभ संकेत मिलने वाला होता है। उन्हे सुख, समृध्दि एवं धन का लाभ होता है वही इसके विपरीत जिन महिलाओ की दाई आंख फड़कती है उन्हे अशुभ संकेत मिलता है। जैसे परिवारिक विवाद आदि।
लेकिन कभी आपने सोचा है कि दोनो आंख फड़कने से क्या होता है. आपको बता दू दोनो आंख का फड़कना भी शुभ संकेत देता है, मान्यता है दोनो आंखे फ़डकने से आपको किसी पुराने रिश्ते जैसे- पुराने दोस्त या मित्र से मुलाकात हो सकती है।
10 आदते रखेंगी आपको दूसरो से फिट
आंख फड़कने का वैज्ञानिक कारण
अगर हम आंख फड़कने के वैज्ञानिक कारणो पर नजर डाले तो, ये हमारे गलत दिनचर्या का परिणाम होता है। आपने देखा की शास्त्रो के अनुसार इन संकेतो को शुभ व अशुभ के स्वरुप मे दर्शाया गया है. लेकिन इसके पीछे का वैज्ञानिक तथ्य कुछ और ही है।
आंख फड़कने को विज्ञान की भाषा में eyelid myokymia कहते हैं। वैज्ञानिको के अनुसार आंखों की मसल्स जो आंखों के खुलने व बंद होने मे सहायता करती है उसके अव्यवहारिक प्रक्रिया से आंख फड़कने लगती है। जो आंखो की थकान, तनाव, सूखी आँखें, आंखों में कोई समस्या, अधिक प्रकाश या कम प्रकाश मे कोई कार्य करना, डीहाइड्रेशन, अत्यधिक शराब आदि के कारण हो सकती है।
आँख फड़कना कैसे रोके
जो व्यक्ति शास्त्रों मे बतायें गये आँख फड़कने के लाभ व हानि पर विश्वास करते है उनके लिये यह महज एक संकेत हो सकता है। यह लेकिन समान्यत: आंखों का फड़कना थकान, सूखी आंख, तनाव, जैसे कई अन्य कारणो से होता है। यह क्रिया कभी-कभी शर्मनाक एवं असुविधाजनक भी हो सकता है।
इसलिये हमने इस लेख मे आँख फड़कने से बचने के लिये कुछ उपाय बताये है, इनका प्रयोग करके आप आँख फड़कना से राहत पा सकते है।
- आंखो को थोडे समय के लिये बंद कर ले।
- बार-बार पलके झपकाये
- आंखो/पलको का मसाज करे।
- उत्तेजित पदार्थों जैसे काफी-शरीब आदि के सेवन से बचे।
- कुछ समय के लिये नींद ले।
- आंखों के डाक्टर को दिखाये
संदर्भ: amarujala.com/astrology & Images – pexels
आज हमने इस लेख मे “महिलाओं की बाईं आंख फड़कने से क्या होता है? – (left eye twitching for female astrology meaning in Hindi) “ को जाना, इस संग्रह मे हमने आंख फड़कने के धार्मिक एवं वैज्ञानिक दोनो कारणो को जाना, साथ ही आंख फड़कने से राहत के लिये कुछ आसान तरीको का भी जिक्र किया गया है।
आपके आनुसार आंख फड़कने का कौन सा कारण (शास्त्रो के सनुसार या वैज्ञानिको के अनुसार) सही है। आप अपना मत नीचे कमेंट मे दे सकत है.