दलिया कैसे बनता है। दलिया खाने के फायदे (Daliya Khane ke Fayde in Hindi) । दलिया कब खाना चाहिये
शरीर को स्वस्थ रखने के लिये भोजन का सही चुनाव करना बेहद जरुरी है। क्योकि थोडी सी लापरवाही आप बीमार बना सकती है। इस भाग दौड की जिंदगी मे लाखोंं लोग नियमित रुप से भोजन नही कर पाते है, और जो भोजन करने मे सक्षम होते है, वो तली भुनी वस्तुयें खाते है, जिसके कारण उन्हे कई बीमारियों को झेलना पड जाता है।
लेकिन कई ऐसे लोग है जो स्वास्थ का पूरा ख्याल रखते है और अपने दिन की शुरुआत, पौष्टिक आहार से करते है। लेकिन भारत मे अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत चाय से करते है। जो की सेहत के लिये हानिकारक होता है, आज हम इस लेख मे सुबह के लिये सबसे पौष्टिक आहार यानी की दलिया का हलवा (Daliya ka Halava) के फायदे जानेंगे।

दलिया खाने के फायदे – Benefits of Daliya in Hindi
दलिया मे भरपूर्ण मात्रा मे फाईबर, विटामीन, प्रोटिन, पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिये फायदेमंद होता है, रोजाना इसके सेवन से शरीर स्वस्थ व तंदरुस्त होता है, दलिया उन बच्चों के लिये अधिक फायदेमंद है, जो सही से भोजन नही करते, इसके थोडे से ही सेवन से बच्चों को भरपूर्ण मात्रा मे उर्जा मिल जाती है। दलिया खाने के निम्नलिखित फायदे होते है। चना खाने के फायदे
दलिया खाने के फायदे / दूध दलिया खाने के फायदे – Daliya Khane ke Fayde in Hindi
- दलिया खानें से शरीर अधिक उर्जावान होता है
- दलिया खाने से हृदय स्वस्थ्य होता है।
- दलिया खाने से हिमोग्लोबिन बढता है।
- दलिया खाने से शुगर की समस्या को कम करता है।
- दलिया खाने से पाचन क्रिया स्वास्थ रखता है।
- दलिया मे उपस्थिति फाईबर वजन मे मददगार है।
- दलिया खाने से हड्डिया मजबूत होती है।
दलिया किससे बनता हैं: दलिया को दरीया भी कहा जाता है, यह गेहू के दाने को ‘छोटे-छोटे टूकडे’ करके बनाया जाता है, इसमे बाजरा, मक्का, मुंग की दाल, का भी मिश्रण किया जा सकता है। हल्दी दूध पीने के फायदे
दलिया बनाने की विधि – How to Make Daliya in Hindi
दलिया बनाने के कई विधि है, आज हम दलिया का हलवा कैसे बनाते है, विधि को जानेंगे। अगर आप को अन्य किसी विधि के बारे मे जानकारी है तो कमेंट मे हमें अवश्य बताये, ताकी लोगो को और अधिक स्वादिष्ट मिल सके। आइये जानते है दलिया कैसे बनती है।

दलिया बनाने की सामग्री – Daliya Recipe in Hindi
- दलिया
- घी (देसी घी)
- चीनी
- दूध
- पानी
- पंचमेवा (नारियल, किसमिस)
- इलाईची
Step 1 : कढाई मे थोडा घी डाल ले और दलिया को धीमी आंच पे पकाये।
Step 2 : जब दलिया थोडी-थोडी लाल हो जाये तो, स्वादनुसार चीनी डाल ले और 2 मिनट तक पकाये।
Step 3 : अब दलिया मे दूध व थोडा पानी डाले। और पकने का इंतजार करें (आंच धीमी रखें)
Step 4 : जब दलिया पक जाये तो इसे प्लेट मे निकाल से और उपर से नारियल, किसमिस, इत्यादि डाले।
Step 5 : अब दलिया खाने के लिये तैयार है इसे चाव से खाये।
इन्हे भी पढे
(1) चुकंदर खाने के फायदे
(2) नारियल पानी पीने के फायदे
(3) ग्रीन टी पीने के फायदे
दलिया कब खाना चाहिये : जैसा की हमे पता है दलिया सेहत के बहुत ही लाभदायक होता है, लेकिन ज्यादातर लोगो को चिंता होती है की दलिया का सेवन कब करे ? आप को बता दू दलिया का सेवन आप किसी भी वक्त कर सकते है, लेकिन सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। आप सुबह दलिया को नास्ता के रुप मे ले सकते है। सुबह इसके सेवन से यह आप को दिनभर उर्जावान बनाये रखेगा।
इस लेख मे हमने दलिया के फायदे, (Daliya ke fayade)दलिया बनाने की विधि, दलिया कब खाना चाहिये, दलिया किससे बनता है? को विस्तार से जाना, अगर आप को दलिया से जुडी कोई जानकारी चाहिये तो, कमेंट मे जरुर पूछे।