जंगल का राजा शेर ही क्यू ? शेर की रोचक जानकारी। Information About Lion in Hindi

जंगल का राजा शेर ही क्यू ? अधिकतर ऐसे सवालो का जवाब ढुढना थोडा मुश्किल होता है, क्योकि कई जानवर ऐसे है जो शेर से अधिक खुंखार व डेरावने होते है। फिर भी जंगल का राजा शेर ही क्यू ? आज इस लेख मे हम जंगल के राजा शेर के विषय मे (About Lion in Hindi) विस्तार से जानेंगे।

About Lion in Hindi
Lion Pic – Image Credit : Pixabay

About Lion in Hindi: शेर एक खतरनाक, खुंखार व मांसाहारी जानवर है, जो अधिकतर एशिया व अफ्रीका के देशों में पाया जाता हैं, इन्हें जंगल का राजा भी कहा जाता हैं। क्योंकी अन्य जानवरो के अपेक्षा ये अधिक ताकतवर व तंदरुस्त होते हैं। इनके सिर पर भूरे रंग के बडे बाल इन्हे अधिक खतरनाक व खुंखार बनाते है। इनका वजन 240 किलोग्राम से भी अधिक होता है। इन्हे अन्य नामोंं से भी जाना जाता है, जैसे- शेर, सिंह, वनराज, पशुराज, जंगल का राजा, मृगराज, इत्यादि

शेर का शिकार: शेर मांसाहारी जानवर होता है, ये साम के अंधेरे शिकार करना पसंद करते है अधिकतर ये अपने शिकार पर झुण्ड बनाकर एक साथ हमला करते है। आप को जानकर हैरानी होगी की एक शेरनी 60 किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से दौड सकती है, लेकिन ऐसा वह सिर्फ कुछ समय के लिये ही कर सकती है, इसलिये वो शिकार के जितना करीब रहे, उसे पाने मे उताना ही आसानी होती है।

ये अपने शिकार को गला घोट कर मारती है, अर्थात ये अपने मजबूत जबडे से पहले शिकार के गले पर वार करती है, इनका हर वार छोटा परंतु शक्तिशाली होता है। जबडो के साथ-साथ इनके शरीर का हर अंग मजबूत व प्रभावशाली होता है, छोटे जानवरो को ये अपने पंजो के वार से ही घायल कर सकते है।

शेर का मुख्य भोजन : शेर समान्यत: बडे जानवरो का शिकार करते है, चुकी वे झुण्ड मे कार्य करते है, इसलिये शिकार का बडा होना जरुरी होता है, अधिकतर वो जंगली भैंसा, नील गाय, इम्पाला, जंगली सूअर, हिरन, इत्यादि जानवरो के साथ-साथ छोटे जानवर जैसे- खरगोस, मछली इत्यादि का भी शिकार कर लेते है।

जंगल का राजा शेर ही क्यू ? शेर की रोचक जानकारी। Information About Lion in Hindi
शेर का चित्र। इमेज : Pixabay

शेर की प्रजातिंया Species of Lino in Hindi

शेरों की उप-प्रजातियां : अब तक शेर की कूल 12 उप-प्रजातियों को पहचाना गया है, लेकिन अभी तक इसको पूर्ण रुप से स्वीकारा नही गया है, 12 प्रजातियो मे से कुछ प्रजातिया अभी तक विवाद मे है, जिन्हे इधर-उधर चिडियाघरों व जंगलो मे ही देखा गया है, इसलिये सामान्यत: शेर के 8 उप-प्रजातियो को ही स्वीकार किया गया है। जिनमे से सबसे बडा “बारबरी सिंह” माना जाता है।

शेर के उप-प्रजातियों के नाम – List of lion Species in Hindi

मुख्यत: शेर की 8 उप-प्रजातिया पायी जाती है, जिनके नाम निम्नलिखित है।

  1. भारतीय सिंह/पर्शियन सिंह
  2. बार्बरी सिंह
  3. पश्चिम अफ्रीकी सिंह
  4. पूर्वोत्तर कांगो सिंह
  5. मसाई सिंह/पूर्व अफ्रीकी सिंह
  6. कटंगा सिंह/दक्षिण अफ्रीकी सिंह
  7. ट्रांसवाल सिंह
  8. केप सिंह

शेर का प्रजनन और जीवनचक्र: एक शेरनी 4 वर्ष की आयु मे प्रजनन के योग्य हो जाती है, इनकी औसतन गर्भावस्था 110 दिन का होता है, एक बार मे ये एक से चार बच्चों को जन्म देती है। जिसका वजन 1 किग्रा से 2.5 किग्रा तक हो सकता है, आप को जानकर हैरानी होगी की, शेर के जन्में बच्चें कुछ दिनों तक देखने मे सक्षम नही होते, लेकिन धीरे-धीरे कुछ सप्ताहों बाद वो पूर्ण रुप से देखने लगते हैं।

>>>इन्हे भी पढे-

(1) बाघ के बारें में
(2) पंगोलीन कभी देखा है क्या?
(3) पालतू जानवरों के नाम

About Lion in Hindi

जंगल का राजा शेर ही क्यू ? शेर की रोचक जानकारी। Information About Lion in Hindi
शेर का चित्र – सोंर्स- Pixabay

शेर के रहने का स्थान/आवास : पिछले कुछ वर्षो मे शेरो की जनसंख्या मे बहुत कमी आई है, ज्यादातर ये पूर्वी व दक्षिणी अफ्रीका के जंगलो मे रहते है। इन्हे शुष्क सवाना वन ( ऐसे घास के मैदान जहाँ पूर्णरूप से छोटे,घने व हरेभरे पेड होते है) और बहुत शुष्क पतझड़ झाड़दार जंगल मे रहते है। अधिकतर ये किसी गुफा मे रहने के बजाय पेडो के नीचे झुण्ड बनाकर रहना पसंद करते है।

शेर पर निबंध- Essay About Lion in Hindi

प्रस्तावना- शेर एक मांसाहारी जानवर है, जो ज्यादातर ऐशिया,अफ्रिका के देशों मे पाया जाता है, ये देखने मे खुंखार व डेरावने होते है, इनकी दहाड़ 7 किलोमीटर दूर से भी सूनी जा सकती है, ये अधिकतर अपने शिकार पर झुंड बनाकर गले पर वार करते है। जिससे शिकार की मृत्यु कुछ ही समयो मे हो जाती है।

शेर का भोजन: ज्यादातर शेर झुंड मे रहना पसंद करते है, और साम ढलते ही शिकार की तलाश मे जुट जाते है। इनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घण्टा होती है, लेकिन ये ज्यादा देर तक नही दौंड सकते, इसलिये ये अपने शिकार के समीप जाकर उनपर वार करते है, ये अधिकतर, जंगली भैंसा, जंगली सूअर, हिरन, नीलगाय जैसे जानवरो का शिकार करते है।

शेर की प्रजातिंया: शेर बिल्ली के प्रजाति से सम्बंध रखता है,अभी तक कूल शेरो की 12 प्रजातियों को पहचाना गया है, लेकिन इनमे से कुछ प्रजातिया अभी विवाद मे है, जिन्हे पूर्णणरुप से देखा नही गया है, इसलिये सिर्फ 8 प्रजातियों को ही स्वीकारा गया है। जिनमे से सबसे बडा व शक्तिशाली बार्बर शेर को माना जाता है।

नोट- अगर निबंध लेखन मे अधिक शब्दोंं की मांग हो तो, उपर दिये गये, शेर के जानकरी (About Lion in Hindi) को आप लिख सकते है। जिससे आप का निबंध पूर्ण हो सके। साथ ही नीचे दिये गये, कुछ paragraph on lion मे जरुरी तथ्योंं को लिखना ना भूले।

शेर की रोचक जानकारी | Facts About Lion In Hindi

  • शेर जंगल का राजा होता हैं।
  • शेरो की अधिकतर संख्या पूर्वी व दक्षिणी अफ्रीका मे पायी गई हैं।
  • शेर 60 किलोमीटर प्रति घण्टाटा के रफ्तार से दौड सकता है।
  • एक शेर की औसतन आयु 10 वर्ष से 20 वर्ष तक की होती है।
  • एक मादा शेर का वजन 130 किग्रा व नर शेर का वजन 190 किग्रा से अधिक हो सकता है।
  • शेर बिल्लीयों के प्रजाति से सम्बंध रखता है।
  • शेर का पसंदीदा भोजन जंगली भैसा, नील गाय, हिरन इत्यादि होता है।
  • इन्हे शुष्क व हरे-भरे बडी घासो के मैदानो मे रहना पसंद होता है।
  • ये अधिकतर झुण्ड मे रहते है, तथा झुण्ड मे ही शिकार करते है।
  • शेर अधिकतर साम के वक्त शिकार करना पसंद करते है।

इस लेख मे हमने शेर के विषय मे (About Lion in Hindi) विस्तार से जाना, साथ ही शेर के कुछ रोचक तथ्यो को भी जाना, यह लेख आप के लिये, कितना मददगार रहा, कमेंट मे सुझाव अवश्य दे, साथ ही हमारे साथ जुडे-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top