मकोय के फायदे व नुकसान – Benefits of makoy Hindi

मकोय के फायदे: मकोय एक छोटे से पौधे को कहा जाता है। जो भारत के हर क्षेत्र मे पाया जाता है। खासकर यह पौधा छाया युक्त स्थानो पर अधिक पाया जाता है। मकोय का पौधा देखने मे छोटा होता है। लेकिन इसमे लगने वाला फल पौष्टिक तत्वो से भरपूर्ण होता है। इसे लोग फटकोइया, काकमाची, झरबइली आदि नामो से जानते है।

मकोय के फायदे
मकोय के फायदे

मकोय के पौधे मे सर्वप्रथम फूल, फिर कच्चे फल, और फिर पके फल मिलते है। इस पौधे को अधिक महत्व नही दिया जाता, क्योकी यह सदाबहार पौधे की श्रेणी आता है। तथा कही भी आसानी से उग जाता है। इसलिये गांव के लोग इसे घास (खड-पतवार) के श्रेणी मे रखते है। लेकिन इसमे लगने वाला फल छोटे बच्चो को खूब भाता है। (मकोय के फायदे)

मकोय का पौधा और इसके आयुर्वेदिक गुण

मकोय एक प्रकार का छोटा सा पौधा है। जो भारत मे अधिकांस छाया युक्त स्थानो पर, किसी भी ऋतु मे उग जाते है। यह सदाबहार पौधे होते है। यानी की मकोय के पौधे मे सभी महीनो मे फल व फूल देखा जा सकता है।

मकोय के फायदे: मकोय का पौधा पूर्णरुप से आयुर्वेदिक होता है। अर्थात इस पौधे का तना, जड, फल, फूल, पत्तिया सभी मे आयुर्वेदिक गुण पाये जाते है। जो की सूजन, खांसी, घाव, अपच, मूत्र रोग, कान दर्द, गठिया का दर्द, आदि में फायदा पहुंचाता है।

पढे –

1. सहजन खाने के फायदे

2. बथुआ की सब्जी खाने के फायदे

3. तुलसी खाने के फायदे

मकोय का फल – मकोय का फल छोटा व गुच्छेदार होता है। कच्चे मे देखने पर यह हरे रंग का और पकने पर नीले या बैंगनी रंग का हो जाता है। मकोय की अन्य प्रजातिया भी होती है। जो पकने पर पीले या लाल भी हो जाती है।

मकोय के फायदे – Benefits of Makoy

मकोय के फायदे
मकोय के फायदे

मकोय खाने से अनेको फायदे होते है। कुछ निम्न है। मकोय के फायदे

1.मकोय वात , पित्त और कफ नाशक होता है।

2. शहद मकोय के गुणों को सुरक्षित रख कर दोषों को दूर करता है।

3. मकोय सूजन और दर्द को दूर करता है।

4. मकोय शुगर की बीमारी मे फायदेमंद होता है।

5. मकोय खाने से कमजोरी दूर होती है।

6. मकोय खाने से किडनी से जुडी बीमारी से निजाद मिलता है।

7. मकोय हृदय सम्बंधित बीमारियो को दूर करता है। और दिल को स्वस्थ व तंदरुस्त बनाता है।

8. मकोय लीवर, पेट खराब, आँतों में infection, आदि मे राहत देता है।

9. मकोय त्वचा सम्बन्धी बीमारियाँ भी इसके नित्य प्रयोग से ठीक होती हैं ।

10. यह सर्दी -खांसी , श्वास के रोग , हिचकी आदि को ठीक करता है।

मकोय का पौधा हर जगह अपने आप ही उग जाती है। सर्दियों में यह अधिक देखने को मिलता हैं। मकोय का फल देखने मे फले ही काफी छोटे होते है। लेकिन यह बहुत स्वादिष्ट और लाभदायक होते हैं। बच्चे इसका सेवन बडे चाव से करते है। इसके फल नीले या जामुनी रंग के या हलके पीले -लाल रंग के होते हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top