पुदिना खाने के फायदे व औषधीय गुण | Benefits of Mint in Hindi (Pudina ke Fayade)

पुदिना अपने जायकेदार स्वाद, सुगंधित महक व औषधीय गुणों के लिये अधिक प्रसिध्द है। शीतल प्रवृत्त होने के कारण पुदिना का सेवन गर्मियों के मौसम मे अधिक किया जाता है, पुदिना का पौधा सब्जियों की श्रेणी मे आता है। औषधीय गुणों से भरपूर्ण होने के कारण भारत मे इसकी खेती बडे पैमाने पर की जाती है। साथ ही इसे गांव मे अधिकतर, नल, कुआ, तालाब, हैंडपम्प आदि के पास आसानी से मिल जाता है।

औषधीय गुणों से भरपूर्ण होने के कारण, लोग इसे अपने घरों के आस-पास (पानी के पास) लगाना पसंद करते है। पुदिना रोजमर्रा के जीवन मे उपयोग होने वाले सब्जियों की श्रेणी मे आता है। आज इस लेख मे हम पुदिना के फायदे व इसमे पाये जाने वाले औषधीय गुणों के बारे जानेंगे।

पुदिना क्या है ? कहाँ पाया जाता है ?

पुदिना एक प्रकार का पौधा है, जो की सब्जियों की श्रेणी मे आता है। इसमे उपलब्ध औषधीय गुण इसे और खास बनाते है। वैसे तो पुदिना की कई प्रजातिया पायी जाती है, लेकिन औषधी और सेवन के लिए मेंथा स्पीक्टा लिन्न ( Mentha spicate Linn) पुदिना का ही प्रयोग किया जाता है। यह अधिकतर पहाडियों मे पाया जाता है, इसलिये इसे पहाड़ी पुदीना भी कहा जाता है।

पुदिना कैसे खाये – पुदिना को सीधे पौधे से तोडकर व धुलकर भी खाया जा सकता है। इसे कइयों प्रकार से खाया जा सकता है। ज्यादातर लोग पुदिने की चटनी खाना अधिक पसंद करते है। पुदिने को निम्नलिखित पदार्थों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। जैसे- नीबू, गन्ने का रस, अदरक, नमक, काली मिर्च, सेन्हा नमक, मुनक्का, हींग, आदि।

इन्हे भी पढे-

  1. अमरुद खाने के फायदे
  2. पपीता खाने के फायदे
  3. शहद खाने के फायदे

पुदिना खाने के फायदे (Pudina Khane ke Fayade)

पुदिना को कई प्रकार से खाया जा सकता है। अधिकतर लोग इसे चटनी व जूस के मिश्रण के साथ पीना पसंद करते है। पुदिना की तासी ठण्डी होने के कारण, इसका सेवन गर्मियों के मौसम अधिक किया जाता है। नीचे सारणी मे हम पुदिना खाने के फायदे देंखेंगे।

पुदिना खाने के फायदे

  • भूख बढाने मे मदद करता है।
  • पेट दर्द से निजाद दिलाता है।
  • सिर दर्द व दांत दर्द मे आराम दिलाता है।
  • पुदिना व थोडा अदरक खांसी से आराम दिलाता है।
  • लगातार हिचकी से आराम दिलाता है।
  • पेट से जुडी समस्यायों को दूर करने मे मदद करता है।
  • मुह का दुर्गंध मिटाने मे सहायक
  • दस्त रोकने मे मदद करता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता बढाता है।
  • मूत्र विकार मे फायदेमंद

नोट- उपर दिये गये बीमारियों के साथ-साथ, पुदिना कई अन्य बीमारियों मे भी लाभदायक है। हमारा सुझाव है की किसी भी बीमारी मे पुदिना का सेवन करने से पूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा से सलाह अवश्य ले।

पुदिना का चाय पीने के फायदे

  1. आप तर्व ताजा महसूस करते है।
  2. पेट से जुडी समस्याये जैसे- दर्द, दस्त, मरोड, आदि मे आराम देता है।
  3. त्वचा सम्बंधी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
  4. मोटापा कम करता है। और आपको फिट रखता है।
  5. यादास्त तेज करता है। आदि

जाने – डेंगू के लक्षण व दूर करने के उपाय

पुदिना मे पाये जाने वाले पोषक तत्व

पुदिना मे कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है जो हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता बढाने मे मदद करते है।

  1. प्रोटीन
  2. नियासिन
  3. विटामिन A
  4. विटामिन C
  5. सोडियम
  6. आयरन
  7. मैग्नीशियम
  8. पोटेशियम
  9. कार्बोहाइड्रेट
  10. कैल्शियम (आदि)

पुदिना से होने वाले नुकसान

कोई भी खाद्य पदार्थ हमारे लिये जितना फायदेमंद होता है, उसकी अधिकता उतनी ही घातक होती है। जब हम किसी भी खाद्य पदार्थ को एक निश्चित मात्रा से अधिक सेवन करते है तो वो हमारे लिये घातक साबित हो सकती है। पुदिना का अधिक सेवन निम्नलिखित बीमारियों को जन्म दे सकती है।

  • किडनी विकार
  • सेक्स से जुडी समस्यायें
  • आंत विकार
  • कब्ज या मूत्र सम्बंधित (आदि)

पुदिना का उपयोग (Uses of Mint)

पुदिना का प्रयोग खाद्य सामग्री बनाने के साथ-साथ कई अन्य कामो मे भी उपयोग किया जाता है। जैसे- दवाईया, कालफेक्शनरी, पेय पदार्थो, सौंदर्य प्रसाधनों, सिगरेट, पान मसाला आदि। इनके अलावा पुदीना का सेवन खाद्य पदार्थ मे निम्नलिखित तरीकों से किया जाता है।

पुदिना की चाय

पुदीना की चाय बनाने के लिये सर्वप्रथम आपको सामग्री मे 2 कप पानी और कुछ पुदीने की पत्तियों को लेना है। इन पत्तियों को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी 1/4 कप न हो जाए। यह मिश्रण को आप छान ले और गुन-गुना करके पी सकते है।

पुदीने की चटनी

पुदीने की चटनी बनाने के लिये सर्वप्रथम आपको पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से धुल लें। और आवश्यकता अनुसार नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, व लेहसुन आदि सामग्री मिलाकर पीस लें। अब आपकी चटनी तैयार है। कृपया से अधिक समय तक स्टोर करके ना रखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *