पपीता खाने के फायदे – Benefits of Papaya
पपीता भारत के सबसे लोकप्रिय फलो मे से एक है। यह आकार मे अन्य फलों से अधिक बडा होता है। ये अपने मीठे स्वाद की वजह से अधिक प्रसिध्द है। पपीते का पेड नारियल पेड के समान सीधा होता है। जो की जमीन से कम से कम 10 फूट से अधिक उपर तक जा सकता है।
एक पपीते के पेड से दर्जनो की संख्या मे फल प्राप्त होते है। जो की देखने मे हरे होते है तथा पकने के बाद इनका रंग पीला हो जाता है। भारत के लोग कच्चा पपीता, पका पपीता और पपीते का पता, तीनो का उपयोग खाने मे करते है। आपको जानकर हैरानी होगी की कच्चा व पका दोनो प्रकार के पपीते सेहत के लिये लाभदायक होते है।
आयुर्वेद के अनुसार पपीते का पत्ता कई बीमारियो को जड से खत्म करने मे सहायक होता है। आज इस लेख मे हम पपीता खाने के फायदे (Benefits of Papaya in Hindi) जानेंगे, साथ ही पपीते का प्रयोग कहाँ – कहाँ किया जा सकता है भी जानेंगे।
पपीता का पर्यायवाची – मधुकरकली, पपीता, पपाव, करमासु, करुमट्टी, बोबाई, पोपई. आदि
पपीता खाने के फायदे – Benefits of Papaya in Hindi
पपीता पोषक तत्वों से भरा हुआ एक फल है। जिसके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ्य व तंदरुस्त रहता है। इसके सेवन से हमारा हृदय व पाचन क्रिया स्वस्थ्य रहता है साथ ही यह हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
पपीता खाने के फायदे – Benefits of Eating Papaya
- प्रतिरोधक क्षमता बढाता है।
- पाचनक्रिया को मजबूत करता है।
- हृदय स्वस्थ रखता है।
- हड्डियो को स्वस्थ रखता है।
- त्वचा, व बालों को स्वस्थ रखता है।
- कैंसर, अस्थमा व मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाता है।
- पपीता मासिक धर्म (पीरिय्ड्स) मे लाभ पहुचाता है।
- पपीता आंखो के लिये फायदेमंद होता है।
- आंखो को स्वस्थ रखता है।
पपीता मे पाये जाने वाले पोषक तत्व
पपीते मे कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने मे मदद करते है। अगर हम नियमित रुप से पपीते का सेवन करे तो, हमारे शरीर का प्रतिरोधक क्षमता सबसे शक्तिशाली होगा, जो हमे नानाप्रकार के बीमारियों से बचाने का कार्य करता है। जाने- शहद कैसे बनता है और मधु खाने के फायदे जाने
पपीते मे पाये जाने वाले पोषक तत्व – Nutritional in Papaya
- विटामींस
- मैग्नेशियम
- कैलोरी
- प्रोटिन
- फाइबर
- पोटेशियम
- कार्बोहाइड्रेट
- कैल्शियम
पपीता वजन कम करने मे है सहायक – Papaya for Weight loss
पपीता हर प्रकार से हमारे शरीर के लिये लाभदायक होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की पपीते के बीज व पत्तिया भी अविश्वसनीय स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होते हैं। अर्थात पपीते का हर भाग खाने योग्य होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको पपीते का सेवन जरुर करना चाहिए। क्योकी इसमे कई ऐसे तत्व पाये जाते है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ व फीट रखने मे सहयोग करते है।
- पपीते में कैलोरी की मात्रा कम होती है जबकी विटामिन और मिनरल से यह भरपूर्ण होता है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ व फिट रखने मे मदद करता है। 2. पपीते मे एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता हैं जो हमारे शरीर मे उपस्थिति अतिरिक्त वसा को खत्म करने मे सहायता करता हैं।
आपको बता दू, पपीते का उपयोग कई त्वचा और सौंदर्य उत्पादों जैसे पपीता साबुन, सौंदर्य क्रीम, फेस पैक, च्वींगम आदि बनाने के लिये भी किया जाता है। जाने- दलिया खाने के अद्भुद फायदे
इन अवस्था मे पपीता ना खाये
- अगर आपको हाइपोथायरायडिज्म है तो पपीता खाने से बचे
- गर्भावस्था मे भी पपीता खाने से बचे
- बच्चो को स्तनपान (दूध पिलाना) वाली महिलाये, बिना डाक्टर की सलाह से पपीता ना खाये।
इस लेख मे हमने “पपीता खाने के फायदे – Benefits of eating Papaya)” को जाना, साथ ही पपीते से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, यह लेख आप के लिये कितना उपयोगी रहा, कमेंट मे अपना सुझाव देना ना भूले, साथ ही ऐसे ही महत्वपूर्न लेखो की सूचना सबसे पहले पाने के लिये हमारे साथ जुडे- Join Us