अशोक का पेड़ आयुर्वेदिक गुणो से भरपूर्ण होता है। ये शरीर को स्वस्थ रखता है जानिए इसके कई और महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशोक का पेड़ घर में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है। शास्त्रों में पीपल और बरगद के बाद, अशोक के पेड़ को ही काफी महत्वपूर्ण माना गया है

आपने कई लोगों को कहते सुना होगा की हर समस्या का समाधान प्रकृति में छिपा हुआ है। हमारे आस पास बहुत पेड़ पौधे हैं जिन्हें हम रोज़ देखते हैं और इसके बारे में समझ नहीं पाते।

Photo-1667367215140

क्या आप जानते हैं ये पेड़ केवल पर्यावरण को ही शुद्ध नहीं करते बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ करने में सक्षम है। उन्ही पेडो मे से एक है अशोक का पेड, जो आकर्षित होने के साथ-साथ अपने आयुर्वेदिक गुणो से भरपूर्ण होता है।

अशोक का पेड़ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका महत्व इसलिए ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि यह कई गम्भीर समस्याओं के साथ साथ स्त्री सम्बंधित रोगो के लिए भी अचूक माना जाता है। इस लेख में हम आपको अशोक के गुण विस्तार से बतायेगे।

अशोक के पेड़ का उपयोग

उपयोग की बात करें तो आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह पर इनके निम्न प्रकार से औषधीय उपयोग में लाया जा सकता है

डायबिटीज़ को करें नियंत्रित

अशोक का पेड़ डायबिटीज की समस्या को ठीक करने में सहायक है। कारण यह है कि इसके फूल में औषधीय गुणों के साथ, हाइपोग्लाइसिमिया, ब्लड शुगर कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है इस वजह से इसका सेवन शरीर में इंसुलिन की शक्तियां को ख़ून में शुगर की मात्रा कम करता है।

डायरिया से करें बचाव– बताया जाता है कि अशोक के फूल से बने जूस का सेवन करने से पेचिश से राहत मिलती है।जो डायरिया के संक्रमण की वज़ह से होता है। और आपको जल्द ही इससे आराम मिलता है।

संक्रमण से करें बचाव

जैसा बताया गया है कि अशोक के पेड़ में अधिक मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स पाये जातें हैं।इन फ्लेवोनॉयड्स की मौजूदगी इसे एंटीमाइक्रोबियल, बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने वाले,,गुण से भी समृद्ध बनाती है। इस कारण हम यह कह सकते हैं कि अशोक का पेड़ संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

Photo-1667367399753

त्वचा का रंग साफ़ करने में सहायक

विशेषज्ञों के मुताबिक अशोक के फूल के अर्क में फ्लेवोनॉयड्स पाये जातें हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने, दाग धब्बों के हटाने, और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। इस लिए हम यह कह सकते हैं कि अशोक का पेड़ त्वचा से सम्बंधित समस्याओं को भी दूर करने में शामिल हैं।

किडनी में पथरी से आराम

आयुर्वेद में किडनी की पथरी की समस्या को दूर करने के लिए अशोक के बीज,छाल, और जड़ को चूर्ण पावडर बनाकर खाने से ठीक हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि अशोक वृक्ष के सभी भागों में बहुत अधिक मात्रा में फ्लोवोनायडस और एंटी आक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो किडनी के जोख़िम कारकों को कम करके इस समस्या से राहत दिलाती है।

अशोक के पेड़ के पौष्टिक तत्व

निम्न बिंदुओं के माध्यम से हम अशोक के फूल में मौजूद ख़ास तत्वों के बारे में जानेंगे, जो अशोक के पेड़ को एक उत्तम औषधि बनाते हैं।

अल्कलाडड, प्रोटीन, टैनिन,सटेरायड, कार्बोहाइड्रेट, फ्लेवोनॉयड्स, ग्लाइकोसाइड्स,सैपोनिन आदि

1.जीरा के फायदे
2. मकोय के फायदे
3. बथुआ की सब्जी खाने के फायदे

अशोक के पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव

घरों में अशोक के पेड़ का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में अशोक के पेड़ के महत्व को बताया गया है। जैसा कि अशोक शब्द से स्पष्ट होता है किसी प्रकार का शोक न होना, कहां जाता कि जिस घर में यह पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार का शोक नहीं होता है।

इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है, हिन्दू धर्म के मांगलिक कार्यों में अशोक के पत्ते का इस्तेमाल किए जाता है, कहां जाता है इस पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है, जिस घर में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां बिना कोई बांधा के सभी कार्य पूर्ण हो जातें हैं।

माना जाता है कि अशोक की जड़ को तकिए के निचे रखकर सोने से वैवाहिक जीवन में हमेशा सूख शान्ति बनी रहती है। और यह भी माना जाता है कि किसी भी शुभ मुहूर्त में अशोक की जड़ निकाल लें, उसे गंगाजल से धोकर पूजा स्थल पर रखें, ऐसा करने से समस्त वास्तुदोष खत्म हो जाती है।

अशोक के पेड़ से निम्न बिमारियों से बचा जा सकता है

1 दर्द से दिलाएं राहत 2, पेट में कीड़े से दिलाएं निजाद 3, इंटरनल ब्लीडिंग को रोके 4, टूंटी हड्डियों को जोड़ने में मददगार 5,बावा सीर से दिलाएं छुटकारा 6, सूजन को करें दूर 7, पेट दर्द से दिलाएं छुटकारा,आदि

Disclaimer:- यहा पर दिये गये घरेलू नुस्खों या स्वास्थ्य से जुडी कोई भी जानकारी, सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञ या चिकित्सीय सलाह अवश्य ले। anantjivan.in इसकी पुष्टि नही करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top